भारत

विद्युत मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता अभियान के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समाप्‍त किया

विद्युत मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समाप्‍त किया। विशेष अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कार्य को सुव्यवस्थित करना, मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों और इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों में लंबित शिकायतों का समाधान करना है। विद्युत मंत्रालय और उसके सीपीएसई/संगठनों ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक मनाए गए विशेष अभियान 6 के कार्यान

Weaver waits beside a loom under a working lamp · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Weaver waits beside a loom under a working lamp · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

विद्युत मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समाप्‍त किया। विशेष अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कार्य को सुव्यवस्थित करना, मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों और इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों में लंबित शिकायतों का समाधान करना है।

विद्युत मंत्रालय और उसके सीपीएसई/संगठनों ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक मनाए गए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान पुरानी और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की व्यापक समीक्षा, अनुपयोगी वस्तुओं, कबाड़ और ई-कचरे की पहचान करने और उनके उचित निपटान के लिए उपाय शुरू करने सहित विभिन्न गतिविधियां कीं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कार्यालय स्थान रिक्‍त करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करना और स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कुशल कार्यस्थलों को बढ़ावा देना है।

ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्यालयों में, इस वर्ष की थीम के अनुरूप ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, छटाई और निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया। सीपीएसई/संगठनों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उत्पन्न ई-कचरे की पहचान की और ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार इसके छटाई और निपटान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों में से एक पावरग्रिड के परिसर में ई-कचरे का निपटान

इस पहल ने ई-कचरे के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने और मंत्रालय के अंतर्गत सीपीएसई/संगठनों में जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने में मदद की।


पहले बाद में

मंत्रालय ने अभियान के दौरान, विभिन्न स्थानों पर 342 स्वच्छता अभियान पूरा करने सहित महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिसके परिणामस्वरूप 2,51,757 वर्ग फुट स्‍थान रिक्‍त हुआ। इसके अतिरिक्त, कबाड़ और ई-कचरे के निपटान के माध्यम से 15,74,20,231 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन के संदर्भ में 26,885 फाइलों की समीक्षा की, रिकॉर्ड प्रबंधन के नियम के अनुसार 13,282 फाइलों को हटा दिया और 34,572 ई-फाइलों की समीक्षा की, जिनमें से 34,525 को बंद कर दिया गया।

मंत्रालय ने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी बेहतर प्रयास किए, 46 सांसद संदर्भों में से 33, आईएमसी संदर्भों में से 3, पीएमओ संदर्भों में से 7 और राज्य सरकार के 11 संदर्भों में से 4 को प्राप्त किया। इसके अलावा, मंत्रालय ने अभियान के अंगर्तत 1589 लोक शिकायतों (निर्धारित लक्ष्य से अधिक) और 86 शिकायत अपीलों (निर्धारित लक्ष्य से अधिक) को बेहतर ढंग से हल किया।

सचिव (पी) के मार्गदर्शन में, विशेष अभियान 6 की प्रगति की बारीकी से निगरानी की गई, जिससे मंत्रालय के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर गति सुनिश्चित हुई। मंत्रालय और इसके सार्वजनिक उपक्रमों/संगठनों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान की सफलता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रसार के लिए, विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल, यानी एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम, फेसबुक, लिंक्डइन, आदि पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, जिसमें विशेष अभियान 6 के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा अपने सीपीएसई/संगठनों के साथ की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

***

पीके/केसी/आरटी/एचएन/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

बजट दस्तावेजों का अध्ययन करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पहाड़ी कस्बे के बाजार में स्थानीय दुकानदार से बात करते भारतीय संवाददाता का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधिक सहायता और नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

    श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

    डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नशे की लत से मुक्ति

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

    एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।