भारत

व्यावसायिक जोखिम से सुरक्षित आजीविका तक

श्री सुब्रमणियन (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि सफाई कर्मचारियों के लिए व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। नमस्ते योजना के माध्यम से, सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता एवं जागरूकता प्रशिक्षण ने उन्हें अधिक आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य एवं सम्मान के साथ अपना काम जारी रखने में मदद की है। उनका अनुभव दर्शाता है कि किस प्रकार से नमस्ते योजन

Candidate organizes travel tickets beside an invitation · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Candidate organizes travel tickets beside an invitation · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

श्री सुब्रमणियन (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि सफाई कर्मचारियों के लिए व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है।

नमस्ते योजना के माध्यम से, सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता एवं जागरूकता प्रशिक्षण ने उन्हें अधिक आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य एवं सम्मान के साथ अपना काम जारी रखने में मदद की है। उनका अनुभव दर्शाता है कि किस प्रकार से नमस्ते योजना के अंतर्गत किए गए लक्षित प्रयास, स्वच्छता कर्मियों को काम करने की सुरक्षित परिस्थितियों की प्राप्ति, आजीविका के बेहतर अवसरों और ज्यादा सम्मानजनक भविष्य प्राप्त करने में योगदान देते हैं।

60 वर्षीय श्री सुब्रमण्यन पुडुचेरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हैं और अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। उन्होंने सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई जैसे कठिन काम में 15 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवा प्रदान की है। अपने काम के दौरान, उन्हें प्रायः खतरनाक स्थितियों का सामना करना पड़ा और अक्सर उनके पास सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण या काम से जुड़ी सुरक्षा प्राप्त नहीं हुई। खतरनाक कचरे के लगातार संपर्क में रहने के कारण उन्हें बार-बार त्वचा संबंधी संक्रमण एवं सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा जिसके कारण उनके नियमित रूप से काम करने एवं स्वस्थ रहने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा।

श्री सुब्रमण्यन के परिवार में चार सदस्य हैं और वह घर अकेले कमाने वाले व्यक्ति हैं। उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण परिवार पर काफी आर्थिक बोझ बढ़ गया। बार-बार होने वाले चिकित्सा खर्चों ने परिवार के सीमित संसाधनों पर और दबाव बढ़ा दिया जबकि उनकी 12,000 रुपये की मामूली मासिक आय से घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया था। इन कठिनाइयों के बावजूद वह अपने काम के प्रति समर्पित रहे और अपनी सुरक्षा एवं भलाई का ध्यान रखते हुए, सम्मान के साथ अपनी आजीविका की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लागू की गई 'नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम' (नमस्ते) योजना के माध्यम से 2025 में एक बड़ा बदलाव आया। इस योजना के अंतर्गत उन्हें एक पूरी 'पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट' (पीपीई) किट प्राप्त हुई जिसमें सुरक्षात्मक ओवरऑल, मजबूत दस्ताने, गमबूट, फेस मास्क एवं एक सेफ्टी हेलमेट शामिल थे। इसके अलावा उन्हें सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं और काम से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के बारे में जागरूकता प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

सुरक्षा उपकरणों की प्राप्ति एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के कारण उन्हें काम करने की सुधारात्मक स्थिति प्राप्त हुई। काम से जुड़े खतरों से बेहतर सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उनके स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुआ, काम से उनकी अनुपस्थिति में कमी आयी और चिकित्सा खर्चों में भी कमी हुई। बेहतर स्वास्थ्य और काम में निरंतर रहने के कारण उनकी मासिक आय लगभग 12,000 रुपये से बढ़कर 16,000–18,000 रुपये हो गई जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत हुई।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया

    सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।