भारत

यमुना मनोरंजक क्रूज़ सेवा के शुभारंभ के साथ दिल्ली में रिवर टूरिज्म यानी नदी पर्यटन की शुरुआत

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोनिया विहार में आज केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यमुना नदी पर पहली मनोरंजक 'यमुना रिवर क्रूज़' सेवा का उद्घाटन किया। सोनिया विहार-जगतपुर खंड पर विकसित की गई इस पहल का उद्देश्य यमुना की पर्यटन और मनोरंजन क्षमताओं का उपयोग

सामान के साथ रेल यात्रा करते परिवार के सदस्य · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सामान के साथ रेल यात्रा करते परिवार के सदस्य · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोनिया विहार में आज केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यमुना नदी पर पहली मनोरंजक 'यमुना रिवर क्रूज़' सेवा का उद्घाटन किया।

सोनिया विहार-जगतपुर खंड पर विकसित की गई इस पहल का उद्देश्य यमुना की पर्यटन और मनोरंजन क्षमताओं का उपयोग करना है। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजधानी का अनुभव करने का एक नया माध्यम प्रदान करना है। यह शुरुआत केंद्र सरकार के उस प्रयास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके अंतर्गत भारत की नदियों को पर्यटन, यात्री आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के जीवंत केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस उद्घाटन समारोह में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर; सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा; दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह; पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा; वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। इनके अलावा, केंद्र और दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी शामिल थे।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विशाल अंतर्देशीय जलमार्ग क्षमताओं का उपयोग करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत की नदियां और अंतर्देशीय जलमार्ग आर्थिक विकास, पर्यटन और टिकाऊ संपर्क के महत्वपूर्ण आधार बन रहे हैं। यमुना पर दिल्ली की पहली मनोरंजक क्रूज सेवा की शुरुआत, लोगों को हमारी नदियों से फिर से जोड़ने और उनकी अपार संभावनाओं को उजागर करने की दिशा में एक और कदम है। यह शुरुआत शहर में नदी-पर्यटन की एक नई लहर का संकेत देती है। हम जलमार्गों को पर्यटन, व्यापार और आजीविका के साधनों में बदल रहे हैं, साथ ही स्वच्छ और अधिक कुशल परिवहन की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह 'विकसित भारत' के निर्माण की हमारी परिकल्पना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"

इस परियोजना में 30 सीटों वाला एक इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज शामिल है, जो पर्यटकों को नदी के लगभग 6 किलोमीटर के दायरे में एक सुंदर सफर का अनुभव कराता है। इलेक्ट्रिक जहाजों का उपयोग, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन के लिए आंतरिक जलमार्गों की संभावनाओं को दर्शाता है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ेगी और यमुना के साथ लोगों के जुड़ाव को और मजबूत करेगी।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, "यमुना दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और पहचान का एक अभिन्न अंग है। यह मनोरंजक क्रूज सेवा यहां के निवासियों और पर्यटकों को नदी का अनुभव करने का एक नया माध्यम प्रदान करेगी, साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम दिल्ली के रिवरफ्रंट को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें बेहतर सुविधाएं, टिकाऊ बुनियादी ढांचा और ऐसे अनुभव शामिल होंगे जो शहर की विरासत का प्रदर्शन करते हैं।"

एक व्यापक पर्यावरण अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में परिकल्पित, यमुना परियोजना में कई तरह के मनोरंजन के साधन और आगंतुकों के लिए सुविधाएं शामिल हैं। इसका एक मुख्य आकर्षण एक संगीतमय फव्वारा है, जिसमें लाइट एंड साउंड शो के जरिए यमुना के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया है। इसमें सूर्य देव और यमराज के साथ यमुना के संबंध और भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं, विशेष रूप से प्रसिद्ध 'कालिया दमन' को दिखाया गया है।

इस जगह पर एक फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, बच्चों के लिए प्ले ज़ोन और एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी हैं, जिनमें स्केटिंग और रॉक क्लाइम्बिंग शामिल हैं। आगंतुकों को सुविधा देने के लिए यहाँ आधुनिक फ्लोटिंग जेटी, अलग टिकट काउंटर, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, रेस्ट रूम, प्रतीक्षा स्थल और रोशनी से जगमगाते रास्ते बनाए गए हैं।

'राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016' के अंतर्गत यमुना को 'राष्ट्रीय जलमार्ग-110' घोषित किया गया है। क्रूज़ सेवा की शुरुआत, राष्ट्रीय राजधानी में मनोरंजन और नदी-आधारित पर्यटन के लिए इस जलमार्ग को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह पहल भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों के व्यापक राष्ट्रीय कायाकल्प का हिस्सा है। राष्ट्रीय जलमार्गों पर माल ढुलाई वर्ष 2013-14 के 18 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 218 मिलियन मीट्रिक टन हो गई है, जो देश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में जलमार्गों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। जलमार्गों पर माल ढुलाई की लागत लगभग 1.06 रुपये प्रति टन प्रतिकिलोमीटर आती है, जबकि रेल मार्ग से यह 1.41 रुपये और सड़क मार्ग से 2.28 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर पड़ती है। इस तरह, अंतर्देशीय जलमार्ग माल ढुलाई के लिए एक किफायती विकल्प प्रदान करते हैं।

इस विस्तार का एक और उभरता हुआ पहलू 'रिवर क्रूज़ टूरिज्म' यानी नदी आधारित क्रूज़ पर्यटन है। रात भर की यात्रा कराने वाले रिवर क्रूज़ जहाजों की संख्या वर्ष 2013-14 में 5 थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 26 हो गई है। 'एमवी गंगा विलास' की ऐतिहासिक यात्रा इसका एक प्रमुख उदाहरण है। इसे 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज़ के रूप में मान्यता दी गई है। भारत और बांग्लादेश में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली इस यात्रा ने 50 पर्यटन स्थलों को जोड़ा है और यह दो देशों, पांच राज्यों और 27 नदी प्रणालियों से होकर गुज़रती है।

'यमुना रिवर क्रूज़ सेवा' को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यह कार्य 'पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय' के अंतर्गत, 'दिल्ली विकास प्राधिकरण', 'दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम', 'दिल्ली जल बोर्ड' और दिल्ली सरकार के 'सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग' के सहयोग से किया गया है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया

    सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।