भारत

9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा

आयुष मंत्रालय द्वारा 18 नवंबर 2026 को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) में 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के तहत 9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इसमें मोटापे और जीवनशैली से संबंधित

सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

आयुष मंत्रालय द्वारा 18 नवंबर 2026 को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) में 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के तहत 9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इसमें मोटापे और जीवनशैली से संबंधित विकारों की समस्या को संबोधित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस दिन के महत्व को चिह्नित करने के लिए, नागमंगला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कई महत्वपूर्ण और व्यापक जन-पहुँच वाली पहलें शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में एक विशेष सामुदायिक स्वास्थ्य पहल के साथ-साथ कई अन्य प्रभावशाली कार्यक्रम शामिल होंगे। इनका उद्देश्य समग्र कल्याण और सतत सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है कि समाज के सभी वर्गों के लोग इनमें भागीदारी कर सकें और पूरे क्षेत्र में साकारात्मक और दीर्घकालिक बदलाव लाया जा सके। ये सभी पहलें जनकल्याण और समावेशी प्रगति के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इस वर्ष की थीम उचित खान-पान की आदतों, शारीरिक गतिविधियों, योग, तनाव प्रबंधन तथा साक्ष्य-आधारित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के महत्व को रेखांकित करती है। ये सभी उपाय एक स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देते हैं। इसका उद्देश्य रोगों की रोकथाम के महत्व के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना तथा व्यक्तियों और समुदायों को अपने स्वास्थ्य एवं कल्याण को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये आयोजन प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सशक्त भारत के विज़न के अनुरूप भी है, जिसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष बल दिया गया है।

देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत इस आयोजन में दस उप-थीमों को शामिल किया जाएगा। ये उप-थीमें समाज के विभिन्न वर्गों और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी। इनमें 'मदर नेचर – स्वस्थ माता, स्वस्थ परिवार', 'स्वस्थ महिला – फिट एवं स्वस्थ महिलाएं', 'फिट फोर्स – सशक्त, सुगठित एवं स्वस्थ बल', 'स्वस्थ परिसर – फिट विद्यार्थी, स्वस्थ राष्ट्र', 'स्वस्थ कार्यस्थल – स्वस्थ एवं सक्षम कार्यबल' तथा 'सुरक्षित यात्रा – स्वस्थ चालक, सुरक्षित यात्रा' शामिल हैं।

अन्य उप-थीमों में 'स्वरणीम स्वास्थ – सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ वृद्धावस्था', 'प्रकृति से समर्थ – स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन', 'खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्राकृतिक शक्ति' तथा 'प्रकृति किसान – स्वस्थ किसान, स्वस्थ राष्ट्र' शामिल हैं। इन पहलों के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा का संदेश परिवारों, महिलाओं, विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों और किसानों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, समुदायों के सभी वर्गों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस आयोजन में देश में योग और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित संस्थागत, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। अपने अनुसंधान संस्थानों और विभिन्न पहलों के माध्यम से मंत्रालय वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा तथा निवारक एवं संवर्धनात्मक स्वास्थ देखभाल में प्राकृतिक चिकित्सा के व्यापक एकीकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस प्राकृतिक चिकित्सा के साथ जनभागीदारी को मजबूत करने तथा ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में स्वस्थ जीवनशैली, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को सुदृढ़ करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

****

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
दिल्ली के इंडिया गेट के पास बारिश के बाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

    स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

    सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।