एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत और मेडागास्कर के बीच एपीडा के निर्धारित उत्पादों का कुल व्यापार लगभग 990 करोड़ रुपये रहा। इसमें उत्तर प्रदेश का योगदान राज्य से मेडागास्कर को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात के विस्तार की अप्रयुक्त संभावनाओं को दर्शाता है। निर्यात की गई बिस्कुट की खेप को सड़क मार्ग से वाराणसी से महाराष्ट्र के न्हावा शेवा (जेएनपीटी) ले जाया गया। इसके बाद समुद्री मार्ग से मेडागास्कर के टोअमासिना (तामाटावे) बंदरगाह तक भेजा गया।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनाज से तैयार खाद्य पदार्थों की श्रेणी के तहत भारत से बिस्कुट का निर्यात लगभग 3,642 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में मेडागास्कर को भारत से करीब 7.60 करोड़ रुपये के बिस्कुट निर्यात किए गए। यह इस बाजार में निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को दर्शाता है।
वाराणसी से बिस्कुट की पहली खेप का निर्यात क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उत्तर प्रदेश में उभरते प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद समूहों की बढ़ती निर्यात क्षमता को भी दर्शाता है। इस पहल से क्षेत्रीय निर्माताओं और निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा होने तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में राज्य की भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद है।
निर्यात की पहली खेप वाराणसी स्थित निर्माता एवं निर्यातक कंपनी मेसर्स श्री तिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भेजी जा रही है। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के लिए निर्यात के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
एपीडा विभिन्न निर्यात संवर्धन पहलों के माध्यम से निर्यातक को सहयोग दे रहा है। इसमें आहार 2026 और गल्फूड 2026 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी की सुविधा उपलब्ध कराना भी शामिल है। इन मंचों से वाराणसी क्षेत्र में निर्मित उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाने तथा नए बाजारों तक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी संपर्क विकसित करने में मदद मिली है।
बाजार तक पहुंच बनाने में सहायता, निर्यातकों से संपर्क, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी और वैश्विक व्यापार संबंध विकसित करने के माध्यम से एपीडा भारत के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को लगातार बढ़ावा दे रहा है। इस तरह की पहलों का उद्देश्य भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति मजबूत करना और क्षेत्रीय निर्यातकों को नए बाजार तलाशने तथा अपने निर्यात के अवसर बढ़ाने में मदद करना है।
****
पीके/केसी/आरटी/केजे/एसएस
