भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में किए गए नीलामी संबंधी सुधारों की भी जानकारी दी। इनमें कुछ खनिजों के लिए न्यूनतम बोलीदाताओं की अनिवार्य संख्या में छूट देने और आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) स्वतः जारी करने की व्यवस्था शामिल है।

उद्योग जगत की ओर से उठाई गई चिंताओं का विस्तार से जवाब देते हुए, श्री चंद्र ने प्रतिभागियों को मंत्रालय द्वारा अब तक की गई विभिन्न पहलों और उपायों के साथ-साथ विचाराधीन प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने खनिज ब्लॉकों के विकास से जुड़ी परिचालन संबंधी चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने उद्योग जगत से रेडमड जैसे संसाधनों से महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण की संभावनाओं पर सक्रियता से विचार करने का आग्रह किया।

इस बैठक के दौरान एनैबलिंग ओवरसीज इन्वेस्टमेंट इन क्रिटिकल मिनरल्स: पॉलिसी, फाइनेंशियल एंड इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क फॉर सिक्योरिंग इंडियाज क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन्स (महत्वपूर्ण खनिजों में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना: भारत की महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित बनाने के लिए नीतिगत, वित्तीय और संस्थागत ढांचा) शीर्षक से एक अवधारणा पत्र भी जारी किया गया। श्री चंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए घरेलू और विदेशी, दोनों स्तरों पर अवसरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापनों (एमओयू) से आगे बढ़कर परियोजनाओं को धरातल पर उतारने पर अवधारणा पत्र का विशेष जोर मंत्रालय के प्रयासों के अनुरूप है। इसमें विदेशों में केएबीआईएल (KABIL) की गतिविधियां भी शामिल हैं। उन्होंने अवधारणा पत्र में दी गई सिफारिशों पर विचार करने में रुचि व्यक्त की।

विदेशों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े निवेश के संदर्भ में उन्होंने परियोजनाओं की व्यवहार्यता (वायबिलिटी) बढ़ाने के लिए आवश्यक सहायक व्यवस्थाएं विकसित करने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने नीतिगत और नियामक सुधारों, संस्थागत समन्वय तथा लक्षित उपायों के माध्यम से उद्योग जगत की चिंताओं को दूर करने के लिए मंत्रालय के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने उद्योग जगत से भारत की घरेलू और विदेशी खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत करते हुए, फिक्की की खनन समिति के सह-अध्यक्ष और जेएसडब्ल्यू के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. पंकज सतिजा ने खनिज अन्वेषण, खनिज नीलामी और खदानों को परिचालन में लाने के क्षेत्र में मंत्रालय द्वारा किए गए सुधारों की सराहना की। उन्होंने निर्यात नियंत्रण, घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन की अनिवार्यताओं और प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी पर प्रतिबंधों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के समक्ष बढ़ती चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की औद्योगिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए विविधतापूर्ण एवं मजबूत खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व पर भी जोर दिया।

फिक्की ने बताया कि खान मंत्रालय से प्राप्त दायित्व के अनुरूप तैयार किया गया यह अवधारणा पत्र व्यापक शोध और विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श पर आधारित है। इसमें विदेशों में खनिज क्षेत्र में निवेश से जुड़ी बाधाओं की पहचान की गई है और उनके समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं।

इस अवधारणा पत्र में रणनीतिक विदेशी निवेश को दिशा देने के लिए देशों और प्राथमिकता वाले खनिजों से संबंधित एक मैट्रिक्स भी प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही, सरकारी सहायता के लिए परियोजनाओं को प्राथमिकता देने हेतु एक स्तरीकृत ढांचे का प्रस्ताव किया गया है। इसमें संस्थागत समन्वय को मजबूत करने, मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा विदेशों में खनिज निवेश को घरेलू प्रसंस्करण और विनिर्माण क्षमताओं के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से भारत के लिए खनिजों की सुनिश्चित आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन के प्रमुख श्री कदम संदीप वसंत के मार्गदर्शन में यह अवधारणा पत्र फिक्की के निदेशक श्री अर्पण गुप्ता और फिक्की के सहायक निदेशक श्री सिद्धांत चंद्रा द्वारा तैयार किया गया है।

इस बैठक में उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भारत की खनिज सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत एवं नियामक प्राथमिकताओं, विदेशों में निवेश तथा वित्तपोषण की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

*****

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
Caretaker inspects a clean public building washroom · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।