भारत

नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

नेटवर्क उपकरणों के पास रखे डिजिटल भुगतान उपकरण और फोन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
नेटवर्क उपकरणों के पास रखे डिजिटल भुगतान उपकरण और फोन · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है।

लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य ₹829.69 करोड़ है और इसे पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ई-निविदा-सह-ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

नवीनतम शुद्धिपत्र में संशोधित भुगतान संबंधी संरचना और बिक्री समझौते की पूर्णता से जुड़े प्रावधान शामिल हैं, जो सफल बोलीदाता के लिए एक संरचित भुगतान फ्रेमवर्क प्रदान करते हैं।

संशोधित भुगतान संरचना

संशोधित प्रावधानों के तहत, सफल बोलीदाता को एचआईएल की ओर से स्वीकृति पत्र (एलओए) जारी करने की तिथि से 240 दिनों तक की अवधि में पांच किस्तों में कुल विक्रय राशि का भुगतान करना होगा।

किस्त | भुगतान की समय सीमा | भुगतान की राशि

पहली | टी + 10 दिन | 10%

दूसरी | टी + 60 दिन | 30%

तीसरी | टी + 120 दिन | 20%

चौथी | टी + 180 दिन | 20%

पांचवीं | टी + 240 दिन | 20% (ईएमडी समायोजन के बाद)

यहां पर ‘टी’ स्वीकृति पत्र जारी करने की तारीख को दर्शाता है, जिसमें जारी करने की तिथि भी शामिल है।

संशोधित अनुसूची में लेन-देन को पूरा करने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित समय-सीमा के साथ चरणबद्ध भुगतान व्यवस्था प्रदान की गई है।

बिक्री समझौते को पूरा करना

संशोधित शर्तों के अनुसार, एचआईएल और सफल बोलीदाता के बीच बिक्री समझौता कुल बिक्री मूल्य के 10% (बयाना जमा राशि (ईएमडी) को छोड़कर) की प्राप्ति पर निष्पादित किया जाएगा, बशर्ते कि निविदा प्रस्ताव के तहत लागू सभी शर्तें पूरी हों।

विक्रय समझौते के निष्पादन से संपत्ति पर स्वामित्व, अधिकार, हित या कब्जा प्राप्त नहीं होगा। सफल बोलीदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष भुगतान पूरा करने के लिए बाध्य रहेगा।

भुगतान में चूक और छूट अवधि

संशोधन में भुगतान में चूक से संबंधित प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।

यदि सफल बोलीदाता पहली और दूसरी किस्त का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं कर पाता है, तो अनुबंध ज्ञापन (एलओए) रद्द किया जा सकता है और सफल बोलीदाता की ओर से उस तारीख तक भुगतान की गई राशि, जिसमें भुगतान की गई अग्रिम राशि (ईएमडी) भी शामिल है, निविदा प्रस्ताव (आरएफपी) के अनुसार जब्त कर ली जाएगी।

तीसरी, चौथी और पांचवीं किस्त के लिए 30 दिनों की छूट अवधि दी जा सकती है, बशर्ते देरी की अवधि के लिए 12% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज और अन्य लागू शर्तें लागू हों।

संशोधन में उच्च श्रेणी के बोलीदाता की ओर से चूक की स्थिति में, मूल भुगतान अनुसूची को बढ़ाए बिना, एच2 और एच3 बोलीदाताओं के लिए लागू भुगतान दायित्वों को भी निर्दिष्ट किया गया है।

एचआईएल ई-नीलामी की संशोधित जरूरी तारीखें

शुद्धिपत्र संख्या 2 के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

ब्यौरा | संशोधित तिथि और समय

पंजीकरण, तकनीकी बोली जमा करने और ईएमडी/बैंक गारंटी जमा करने की आखिरी तारीख | 30 नवंबर 2026, शाम 4:00 बजे

तकनीकी आधार पर बोली की शुरुआत | 1 दिसंबर 2026, शाम 4:00 बजे

तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की घोषणा | 7 दिसंबर 2026, शाम 4:00 बजे

मॉक ई-नीलामी | 10 दिसंबर 2026, सुबह 11:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे

ई-नीलामी | 14 दिसंबर 2026, सुबह 11:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे

पंजीकरण और भागीदारी

इच्छुक निवेशक और पात्र बोलीदाता निर्दिष्ट ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से आरएफपी, शुद्धिपत्र संख्या 1, 2 और 3, संपत्ति विवरण, पात्रता मानदंड और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज देख सकते हैं:

ई-नीलामी पोर्टल: https://nlmc.enivida.com

एनएलएमसी वेबसाइट: https://nlmc.dpe.gov.in

उम्मीदवार बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित नियमों और शर्तों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और 30 नवंबर 2026, शाम 4:00 बजे तक पंजीकरण, तकनीकी बोली जमा करने और ईएमडी/ बैंक गारंटी संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करें।

पारदर्शी परिसंपत्ति मुद्रीकरण को प्रोत्साहन

संशोधित प्रावधान सार्वजनिक क्षेत्र की अधिशेष परिसंपत्तियों के संरचित, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी मुद्रीकरण को सुगम बनाने के लिए एनएलएमसी के लगातार प्रयासों को दर्शाते हैं।

एचआईएल भूमि ई-नीलामी रणनीतिक रूप से स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की भूमि की आर्थिक क्षमता को उजागर करने और प्रौद्योगिकी-आधारित नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से व्यापक निवेशक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

8 अक्टूबर 2026 के मूल आरएफपी और पहले के शुद्धिपत्रों के अन्य सभी नियम और शर्तें, जब तक कि विशेष रूप से संशोधित न की गई हों, अपरिवर्तित रहेंगी।

एनएलएमसी के बारे में

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। एनएलएमसी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और अन्य सरकारी संस्थाओं की बकाया भूमि और भवन संपत्तियों के मुद्रीकरण को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और बाजार-संचालित प्रक्रियाओं के माध्यम से सुगम बनाती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।