भारत

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के

विरासत इमारत के उपयोग और संरक्षण का अध्ययन · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
विरासत इमारत के उपयोग और संरक्षण का अध्ययन · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। जनजातीय गौरव पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

इस संवाद के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, अपनी शिक्षा-यात्रा, अनुभवों और आकांक्षाओं को राष्ट्रपति महोदया के साथ साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में ईएमआरएस की उस भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, जिसके जरिए यह संस्थान जनजातीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है और उन्हें उच्च शिक्षा तथा पेशेवर करियर की ओर आगे बढ़ने में सक्षम बना रहा है।

राष्ट्रपति महोदया ने एकलव्य के महत्व का उल्लेख करते हुए, विद्यार्थियों को उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ईएमआरएस (एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय) जनजातीय विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं और प्रतिभाओं को विकसित करने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईएमआरएस में बालकों और बालिकाओं की समान भागीदारी समावेशी विकास की दिशा में हो रही प्रगति दर्शाती है।

राष्ट्रपति महोदया ने विशेष रूप से अपनी जड़ों, अपनी पहचान और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जनजातीय विरासत पर गर्व करने और अपने गांवों तथा समुदायों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति महोदया ने विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने और डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक या अन्य क्षेत्रों में पेशेवर के रूप में स्थापित होने के बाद, उन्हें अपने गांवों और समुदायों के कल्याण तथा विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रपति महोदया ने इस बात पर बल दिया कि उनकी शिक्षा का असली महत्व तभी है, जब उसका लाभ उन लोगों और क्षेत्रों तक पहुंचे, जहां से वे आते हैं।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री महोदय ने विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य रखने और पूरी लगन, अनुशासन, कड़ी मेहनत तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में देश भर के ईएमआरएस (एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों) के कुल 146 मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वे विद्यार्थी भी शामिल थे, जिन्होंने आईआईटी, एनआईटी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), एनआईएफटी और सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लिया है।

इस मौके पर, एनईएसटीएस ने 5 मिनट की एक लघु फिल्म दिखाई, जिसमें ईएमआरएस विद्यार्थियों की सफलता की कहानियों और उनके स्कूलों से लेकर उनके सपनों को पूरा करने तक के सफर को दर्शाया गया था। विद्यार्थियों ने भी वहां उपस्थित लोगों के साथ अपने शैक्षिक सफर और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे ईएमआरएस ने उन्हें एक सीखने का अनुकूल वातावरण, शैक्षणिक अवसर, नई चीजें सीखने के अवसर और ऐसी सुविधाएं दीं, जिन्होंने उनके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विकास में अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान, ईएमआरएस पहल को लागू करने से जुड़े अधिकारियों और संस्थानों के योगदान की भी सराहना की गयी। राष्ट्रपति महोदया ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के जनजातीय कल्याण विभागों के सचिवों/प्रधान सचिवों, पांच जिलाधिकारियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच ईएमआरएस के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। इसके अलावा, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने वाले बेहतरीन जनजातीय स्टार्टअप्स को भी पुरस्कार दिए गए।

इस बातचीत में जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और उचित संस्थागत सहयोग प्रदान करने के महत्व पर बल दिया गया। साथ ही, इसमें जनजातीय युवाओं के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर आकांक्षाओं को विकसित करने में ईएमआरएस की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। इसके साथ ही, उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और अपने समुदायों के विकास में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

Customer compares equal measures beside labeled packages · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

अक्टूबर 2026 के लिए आधार वर्ष 2024=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की प्रेस विज्ञप्ति

1. मुख्य बातें अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.09 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.94 प्रतिशत रही। 1. प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े 2. राष्ट्रीय स्तर के सूचकांक अक्टूबर, 2026 के महीने में आधार वर्ष 2024 वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
Planner marks weekends on a simple paper calendar · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डॉ. पी. के. मिश्रा ने पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
फिल्म संरक्षण कक्ष में पुरानी रील की जाँच करती अभिलेख संरक्षण टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने लीडआईटी के उद्योग सदस्यों और परियोजना के भागीदारों से बातचीत की

अंताल्या (तुर्किये) में यूएनएफसीसीसी कॉप-31 में भागीदारी से पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में इस्पात, सीमेंट और परिवहन जैसे उन क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद किया, जिनमें उत्सर्जन में कमी लाना कठिन है। इस बैठक में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़ीशन (लीडआईटी) की भारतीय सदस्य कंपनियों ने भाग

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    अक्टूबर 2026 के लिए आधार वर्ष 2024=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की प्रेस विज्ञप्ति

    1. मुख्य बातें अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.09 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.94 प्रतिशत रही। 1. प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े 2. राष्ट्रीय स्तर के सूचकांक अक्टूबर, 2026 के महीने में आधार वर्ष 2024 वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    डॉ. पी. के. मिश्रा ने पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने लीडआईटी के उद्योग सदस्यों और परियोजना के भागीदारों से बातचीत की

    अंताल्या (तुर्किये) में यूएनएफसीसीसी कॉप-31 में भागीदारी से पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में इस्पात, सीमेंट और परिवहन जैसे उन क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद किया, जिनमें उत्सर्जन में कमी लाना कठिन है। इस बैठक में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़ीशन (लीडआईटी) की भारतीय सदस्य कंपनियों ने भाग

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला यात्री को रोककर उसके कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त किए गए कोकीन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय की इस कार्रवाई में तस्करी के सुनियोजित और दुस्साहस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।