भारत

डॉ. पी. के. मिश्रा ने पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म

Planner marks weekends on a simple paper calendar · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Planner marks weekends on a simple paper calendar · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म और कृषक अधिकार अधिनियम, 2001 के 25 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध कृषि जैव विविधता जलवायु परिवर्तन, पानी की कमी, कीटों और बीमारियों का सामना करने में सक्षम फसलें विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पारंपरिक ज्ञान, खाद्य संस्कृति और समुदायों की आजीविका को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने भारत के 22 कृषि जैव विविधता वाले क्षेत्रों का उल्लेख किया। उन्होंने ओडिशा के कोरापुट का उदाहरण दिया, जिसे वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन- एफएओ ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली के रूप में मान्यता दी थी। यह समुदाय की भागीदारी से संरक्षण का एक उदाहरण है।

किसानों के अधिकारों के लिए भारत की विशिष्ट व्यवस्था का उल्लेख करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अधिनियम पौधा प्रजनकों के अधिकारों और किसानों को पौधों की किस्मों के संरक्षक, खेती करने वाले तथा विकासकर्ता के रूप में मान्यता देने के बीच संतुलन स्थापित करता है। पीपीवीएफआरए के अंतर्गत पंजीकृत लगभग आधी किस्में किसानों की विकसित की हुई हैं। उन्होंने आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करने वाले समुदायों को उचित लाभ सुनिश्चित करने में लाभ-साझाकरण प्रावधानों और राष्ट्रीय जीन कोष की भूमिका पर भी बल दिया।

भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आईसीएआर-एनबीपीजीआर का राष्ट्रीय जीन बैंक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक है। राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के अंतर्गत जलवायु अनुकूल फसलों की लगभग तीन हजार किस्में विकसित की गई हैं। उन्होंने विशिष्ट कृषि उत्पादों के लिए आर्थिक अवसर सृजित करने में भौगोलिक संकेतकों की क्षमता का भी उल्लेख किया।

डॉ. मिश्रा ने खाद्य और कृषि के लिए पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतरराष्ट्रीय संधि, वर्ष 2022 में नई दिल्ली में आयोजित शासी निकाय के सत्र और वर्ष 2023 में किसानों के अधिकारों पर आयोजित वैश्विक संगोष्ठी में भारत की भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों द्वारा अपनाई गई इंदौर घोषणा और बीज प्रणालियों में किसानों के अधिकारों पर वैश्विक मंच की स्थापना का भी उल्लेख किया।

किसानों को केवल मान्यता देने के बजाय उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए डॉ. मिश्रा ने सामुदायिक बीज बैंकों और खेतों में जीन बैंकों को मजबूत करने, पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ने तथा किसानों की किस्मों को गुणवत्तापूर्ण बीज प्रणाली, किसान उत्पादक संगठनों और व्यापक बाजारों तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने किसान उद्यमिता को बढ़ावा देने और लाभों का उचित तथा पारदर्शी बंटवारा सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि संरक्षण से आर्थिक अवसर सृजित हो सकें।

अपने संबोधन के समापन पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि किसानों को भारत के कृषि परिवर्तन में केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि योगदानकर्ता और लाभार्थी के रूप में भी मान्यता दी जानी चाहिए। पारंपरिक किस्मों का संरक्षण करने वाले किसानों को लगातार आर्थिक लाभ मिलने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, "एक पुरस्कार किसान को एक बार सम्मानित करता है, जबकि बीज की उपलब्धता, बाजार और लाभों में उचित हिस्सेदारी किसान को हर मौसम में आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है।" उन्होंने कहा कि कृषि विविधता का संरक्षण किसानों, वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने प्राधिकरण और सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

*****

पीके/केसी/आरटी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

Customer compares equal measures beside labeled packages · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

अक्टूबर 2026 के लिए आधार वर्ष 2024=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की प्रेस विज्ञप्ति

1. मुख्य बातें अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.09 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.94 प्रतिशत रही। 1. प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े 2. राष्ट्रीय स्तर के सूचकांक अक्टूबर, 2026 के महीने में आधार वर्ष 2024 वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 16 मिनट पढ़ें
विरासत इमारत के उपयोग और संरक्षण का अध्ययन · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
फिल्म संरक्षण कक्ष में पुरानी रील की जाँच करती अभिलेख संरक्षण टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने लीडआईटी के उद्योग सदस्यों और परियोजना के भागीदारों से बातचीत की

अंताल्या (तुर्किये) में यूएनएफसीसीसी कॉप-31 में भागीदारी से पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में इस्पात, सीमेंट और परिवहन जैसे उन क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद किया, जिनमें उत्सर्जन में कमी लाना कठिन है। इस बैठक में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़ीशन (लीडआईटी) की भारतीय सदस्य कंपनियों ने भाग

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    अक्टूबर 2026 के लिए आधार वर्ष 2024=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की प्रेस विज्ञप्ति

    1. मुख्य बातें अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.09 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.94 प्रतिशत रही। 1. प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े 2. राष्ट्रीय स्तर के सूचकांक अक्टूबर, 2026 के महीने में आधार वर्ष 2024 वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    डॉ. पी. के. मिश्रा ने पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने लीडआईटी के उद्योग सदस्यों और परियोजना के भागीदारों से बातचीत की

    अंताल्या (तुर्किये) में यूएनएफसीसीसी कॉप-31 में भागीदारी से पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में इस्पात, सीमेंट और परिवहन जैसे उन क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद किया, जिनमें उत्सर्जन में कमी लाना कठिन है। इस बैठक में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़ीशन (लीडआईटी) की भारतीय सदस्य कंपनियों ने भाग

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला यात्री को रोककर उसके कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त किए गए कोकीन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय की इस कार्रवाई में तस्करी के सुनियोजित और दुस्साहस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।