भारत

भारत का यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम; 6 नए संयंत्रों को मंजूरी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, उर्वरक सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाया है। यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (एनआईपीयू)-2026 के अंतर्गत ब्राउनफील्ड श्रेणी में 6 नए यूरिया संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इस पहल के अंतर्गत आगे और परियो

पंचायत भवन में बजट दस्तावेज़ देखते सदस्य का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, उर्वरक सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाया है। यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (एनआईपीयू)-2026 के अंतर्गत ब्राउनफील्ड श्रेणी में 6 नए यूरिया संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इस पहल के अंतर्गत आगे और परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी। लगभग 54,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश में यूरिया विनिर्माण क्षमता का विस्तार कर उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना है।

6 नए ब्राउनफील्ड संयंत्रों, निवेश और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल:

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (एनआईपीयू)-2026 के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सहकारी उद्यमों में 6 प्रमुख ब्राउनफील्ड यूरिया परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है:

1. एमएफएल-मद्रास (चेन्नई, तमिलनाडु): यह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की ब्राउनफील्ड परियोजना है। इसके अंतर्गत मौजूदा संयंत्र के स्थान पर 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला नया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। मौजूदा संयंत्र 60 वर्ष से अधिक पुराना है, जिसके कारण उत्पादन लागत अधिक है, ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बने रहते हैं। पुराना संयंत्र कम दक्षता वाला होने के कारण इसे बदलना आवश्यक है।

2. एनएफएल नंगल (नंगल, पंजाब): यह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के लगभग 50-55 वर्ष पुराने संयंत्र को बदलने की ब्राउनफील्ड परियोजना है। मौजूदा संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 4.73 लाख मीट्रिक टन है। इसके स्थान पर 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला आधुनिक संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

3. केएफएल-शाहजहांपुर (शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश): यह सहकारी क्षेत्र की ब्राउनफील्ड परियोजना है, जिसे कृभको (केआरआईबीएचसीओ) द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वर्ष 1995 में स्थापित संयंत्र की उत्पादन क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र विकसित किया जाएगा।

4. मैटिक्स-पानागढ़ (पानागढ़, पश्चिम बंगाल): यह निजी क्षेत्र की ब्राउनफील्ड परियोजना है। इसके अंतर्गत वर्ष 2017 में स्थापित मौजूदा आधुनिक संयंत्र परिसर में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला नया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में केवल एक यूरिया संयंत्र है। नया संयंत्र राज्य की यूरिया आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगा।

5. सीएफसीएल-गड़ेपन (गड़ेपन, कोटा, राजस्थान): यह निजी क्षेत्र की ब्राउनफील्ड परियोजना है। इसके अंतर्गत वर्ष 1994 से संचालित संयंत्र परिसर में विस्तार किया जाएगा और 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता जोड़ी जाएगी।

6. आईआईपीएल-जगदीशपुर (जगदीशपुर, उत्तर प्रदेश): निजी क्षेत्र की इस ब्राउनफील्ड परियोजना के अंतर्गत वर्ष 1988 में संयंत्र की उत्पादन क्षमता में 12.7 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की वृद्धि का प्रस्ताव है।

ब्राउनफील्ड परियोजनाओं के अंतर्गत पहले से उपलब्ध भूमि, उपयोगिताओं, बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी मानव संसाधनों का लाभ उठाने से परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और लागत दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, पाइपलाइन में शामिल अन्य परियोजनाएं भी देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएंगी।

पुराने संयंत्रों और उनके प्रतिस्थापन से जुड़ी चुनौतियां:

एमएफएल-मद्रास (60 वर्ष से अधिक पुराना) और एनएफएल नंगल (लगभग 50-55 वर्ष पुराना) जैसे पुराने यूरिया संयंत्रों में उत्पादन लागत अधिक है, ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है और परिचालन प्रक्रिया में सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बने रहते हैं। उदाहरण के लिए, नंगल संयंत्र में प्रति मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन पर ऊर्जा की खपत 6.498 गीगाकैलोरी (जीसीएएल/एमटी) है, जबकि उद्योग का भारित औसत 5.95 गीगाकैलोरी और नया ऊर्जा मानक 5 गीगाकैलोरी प्रति मीट्रिक टन है।

ब्राउनफील्ड विस्तार के माध्यम से पुराने और अधिक ऊर्जा खपत वाले संयंत्रों का प्रतिस्थापन एवं आधुनिकीकरण करने से सुरक्षा और दक्षता संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा। साथ ही, इससे देश में यूरिया की घरेलू आपूर्ति भी निरंतर बनी रहेगी।

यूरिया की खपत पर प्रभाव और आयात में कमी:

भारत में यूरिया की वार्षिक मांग/खपत लगभग 400 लाख मीट्रिक टन है। देश में यूरिया का घरेलू उत्पादन वर्ष 2014-15 के 225 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 314.07 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। वर्ष 2025-26 के दौरान यह 293.30 लाख मीट्रिक टन रहा। वहीं, देश की कुल पुनर्मूल्यांकित स्वदेशी उत्पादन क्षमता (आरएसी) वर्ष 2014-15 के 207.54 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 269.42 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो गई।

नई उत्पादन क्षमता और विस्तार योजनाओं के माध्यम से लगभग 400 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक खपत को ध्यान में रखते हुए यूरिया के आयात पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश में यूरिया की उपलब्धता मजबूत होगी।

54,000 करोड़ रुपये के निवेश को प्रोत्साहन

प्रत्येक ब्राउनफील्ड परियोजना की अनुमानित पूंजीगत लागत लगभग 9,000 करोड़ रुपये है। इस प्रकार, 6 यूरिया संयंत्रों से लगभग 54,000 करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। इससे यूरिया उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। निवेशकों का विश्वास बढ़ाने और परियोजनाओं को वित्तीय रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए इस नीति के अंतर्गत 12 से 16 प्रतिशत तक इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) की संतुलित व्यवस्था की गई है, जिसमें न्यूनतम सीमा 12 प्रतिशत और अधिकतम सीमा 16 प्रतिशत निर्धारित है। इसके साथ ही, विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करने के लिए एक तंत्र भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अंतर्गत विनिमय दरों को सामान्यीकृत किया जाएगा और चार वर्ष बाद प्रचलित विनिमय दरों के आधार पर राशि को भारतीय रुपये में परिवर्तित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ब्राउनफील्ड परियोजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध मौजूदा संसाधनों और बुनियादी ढांचे का उपयोग करने से प्रतिवर्ष लगभग 225 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। आठ वर्षों में इस बचत के लगभग 1,800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ये प्रावधान परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता बढ़ाने और घरेलू उर्वरक विनिर्माण क्षेत्र में निरंतर निवेश को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 की सफलता और भारत की यूरिया नीतियों का विस्तृत परिदृश्य:

2 जनवरी 2013 को घोषित और 7 अक्टूबर 2014 को संशोधित नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 के अंतर्गत 6 नए यूरिया विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना की गई। इनमें से 4 संयंत्र नामित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की संयुक्त उद्यम कंपनियों (जेवीसी) के माध्यम से स्थापित किए गए। इनमें तेलंगाना में आरएफसीएल का रामागुंडम संयंत्र तथा उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में एचयूआरएल के क्रमशः गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी संयंत्र शामिल हैं। इसके अलावा, 2 संयंत्र निजी कंपनियों द्वारा स्थापित किए गए, जिनमें पश्चिम बंगाल में मैटिक्स फर्टिलाइजर्स का पानागढ़ संयंत्र और राजस्थान में चंबल फर्टिलाइजर्स का गड़ेपन-III संयंत्र शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन है। इस प्रकार, इन 6 संयंत्रों से कुल 76.2 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की उत्पादन क्षमता जुड़ी है। इससे देश की कुल पुनर्मूल्यांकित स्वदेशी उत्पादन क्षमता (आरएसी) वर्ष 2014-15 के 207.54 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 269.42 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो गई है। इसके अतिरिक्त, 12.7 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की क्षमता वाली दो अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है। इनमें ओडिशा में कोयला गैसीकरण तकनीक के माध्यम से स्थापित की जा रही तलचर उर्वरक परियोजना (टीएफएल) शामिल है, जिसके दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। दूसरी परियोजना असम के नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कंपनी लिमिटेड (एवीएफसीसीएल) की है, जिसकी घोषणा 19 मार्च 2025 को की गई थी।

* * *

पीके/केसी/आरटी/जेके/केके


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।