भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की।

इस परिणाम पर, 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' के अध्यक्ष श्री पिएत्रांजेलो बुट्टाफुओको ने कहा कि दर्शकों ने 'विज़िटर्स अवार्ड' के माध्यम से पाब्लो पिकासो के इस विचार को सच कर दिखाया है कि "एक पेंटिंग तभी जीवित होती है, जब कोई उसे देखता है।"

केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, "यह वैश्विक मान्यता नए दौर के भारतीय कलाकारों और आज की सशक्त भारतीय कला परिदृश्य का प्रमाण है। यह इस बात का उत्सव है कि कैसे भारत की सदियों पुरानी कलात्मक परंपराएं आज के समय में प्रभावशाली रूप ले सकती हैं और दुनिया भर के लोगों से जुड़ सकती हैं। यह पुरस्कार भारतीय कलाकारों की आने वाली पीढ़ियों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेगा।"

इस अवसर पर संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा:

“वेनिस बिएनाले में प्रतिष्ठित ‘विज़िटर्स लायन’ (Visitor’s Lion) से भारत को सम्मानित किया जाना बहुत बड़ा सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। यह भारत की समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों की सशक्त पुष्टि है, जो हमारे सभ्यतागत मूल्यों और भौतिक परंपराओं में गहराई से रची-बसी हैं और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छूती हैं। लंबे अंतराल के बाद वेनिस बिएनाले में भारत की वापसी, वैश्विक सांस्कृतिक परिदृश्य के साथ हमारे नए जुड़ाव का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी शुरुआत से ही, यह पैवेलियन कला पर हो रही वैश्विक चर्चाओं का हिस्सा रहा है। इसका प्रमाण दुनिया भर से मिली बेहद सकारात्मक समीक्षाएं, उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएं और यहां आने वाले दर्शकों तथा कला प्रेमियों की भारी संख्या है। यह सम्मान भारत की सांस्कृतिक यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसने हमारी विविध, गतिशील तथा निरंतर विकसित होती रचनात्मक अभिव्यक्तियों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता और आकर्षण को फिर से स्थापित करता है।”

‘इंडिया पैवेलियन’ का परिचय

संस्कृति मंत्रालय ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स (Serendipity Arts) के सहयोग से ‘इंडिया पैवेलियन’ (भारत का राष्ट्रीय मंडप) प्रस्तुत किया। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (एनजीएमए) इसके कमिश्नर थे, जबकि आईजीएनसीए इसका कार्यान्वयन भागीदार था। ‘जियोग्राफिस ऑफ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ शीर्षक वाले इस इंडिया पैवेलियन को वेनिस के आर्सेनाले (Arsenale di Venezia) स्थित ऐतिहासिक ‘इसोलोटो’ (Isolotto) परिसर में स्थापित किया गया था। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 मई 2026 को इस पैवेलियन का उद्घाटन किया।

यह प्रदर्शनी दिखाती है कि जिन लोगों का जीवन बदलाव या दूरी से प्रभावित होता है, उनके लिए 'घर' कोई एक निश्चित जगह न होकर, ऐसी स्थिति बन जाता है जिसे वे अपने साथ लेकर चलते हैं—जो यादों, वस्तुओं, रीति-रिवाजों और अपनी निजी कहानियों से मिलकर बनी होती है। इसने भारत के विभिन्न क्षेत्रों, सामग्रियों और शिल्प परंपराओं के ज़रिए, बिएनाले की थीम 'इन माइनर कीज़' (In Minor Keys) को प्रस्तुत किया। उद्घाटन के समय, श्री शेखावत ने कहा था कि यह प्रदर्शनी "एक ऐसे समकालीन भारत को पेश करती है, जो अपनी जड़ों से भी जुड़ा है और भविष्य की ओर भी देख रहा है।”

कलाकार | कलाकृति | विवरण

अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला) | नॉट जस्ट फॉर अस | ग्रामीण तमिलनाडु की मिट्टी और गाद से बने मूर्तिकला पैनलों की शृंखला। इनमें प्राकृतिक दरारें और टूट-फूट दिखाई देती हैं, जो समय के बीतने और पर्यावरणीय ताकतों को दर्शाती हैं। ये कृतियाँ ज़मीन, यादों और बदलाव के बीच के रिश्ते की पड़ताल करती हैं।

रंजनी शेट्टार | अंडर द सेम स्काई | फूलों और प्राकृतिक विकास से प्रेरित, बारीकी से बनाई गई लटकती हुई मूर्तिकला। पारंपरिक हस्तशिल्प प्रक्रियाओं से तैयार की गई ये आकृतियाँ बगीचे जैसा माहौल बनाती हैं, जो प्रकृति, कारीगरी और 'घर' की अवधारणा को एक साथ लाती हैं।

सुमाक्षी सिंह | परमानेंट एड्रेस | नई दिल्ली में कलाकार के उस पारिवारिक घर का आदमकद (life-size) पुनर्निर्माण, जिसे तोड़ दिया गया था। इसे बहुत ही नाज़ुक कढ़ाई वाले धागों से फिर से तैयार किया गया है। यादों, घरेलू जगह और अपनापन महसूस करने की भावना को टटोलती यह कलाकृति, 'घर' के विचार को गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक अनुभव में बदल देती है।

स्कार्मा सोनम ताशी | इकोज़ ऑफ़ होम | लद्दाख की पारंपरिक वास्तुकला और वहाँ के प्राकृतिक परिवेश को दर्शाने के लिए 'पैपियर-माशे' (कागज़ की लुगदी) से बना इंस्टॉलेशन। यह काम बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों और आधुनिक निर्माण कार्यों के बीच पारंपरिक निर्माण शैलियों की नाज़ुक स्थिति की ओर ध्यान खींचता है, और टिकाऊपन तथा सांस्कृतिक निरंतरता से जुड़े सवाल खड़े करता है।

आसिम वक़िफ़ | चाल | बाँस से बना विशाल इंस्टॉलेशन, जो भारत के शहरी इलाकों में निर्माण कार्यों के दौरान इस्तेमाल होने वाले मचानों के रूप-रंग से प्रेरित है। स्थानीय निर्माण परंपराओं में गहराई से रची-बसी इस सामग्री का उपयोग करते हुए, यह कलाकृति शहरी बदलाव, नवीनीकरण और आज के शहरों के लगातार बदलते स्वरूप की पड़ताल करती है।

विज़ुअल आर्ट प्रदर्शनी के साथ-साथ, इंडिया पैवेलियन में 'सेरेन्डिपिटी आर्ट्स' द्वारा तैयार किया गया विस्तृत परफॉरमेंस प्रोग्राम भी शामिल था। मई से नवंबर 2026 तक चलने वाले इस बिएनाले के दौरान, इस प्रोग्राम ने संगीत, नृत्य, कहानी-वाचन और विभिन्न कलाओं के मेल से बने प्रदर्शनों के ज़रिए वेनिस में इंडिया पैवेलियन और अन्य सांस्कृतिक स्थानों में जान फूंक दी।

वेनिस में दर्शकों की पहली पसंद

बिएनाले के दौरान लगभग 4.5 लाख लोगों ने इंडिया पैवेलियन का दौरा किया, जिससे यह इस आयोजन के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले राष्ट्रीय पैवेलियनों में से एक बन गया। यहाँ आने वालों में अंतरराष्ट्रीय कला जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल थीं। उनमें म्यूज़ियम डायरेक्टर, क्यूरेटर, कला-संग्राहक और समीक्षक, तथा संस्कृति और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई प्रसिद्ध हस्तियाँ शामिल थीं।

प्रदर्शनी के साथ-साथ, 'सेरेन्डिपिटी आर्ट्स' ने मई से नवंबर 2026 तक पूरे वेनिस शहर में कई परफॉरमेंस और कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें विज़ुअल आर्ट और परफॉर्मिंग आर्ट का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और बिएनाले की थीम पर आधारित विविध कलात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इस प्रोग्राम ने पैवेलियन के विचारों को 'आर्सेनाले' से बाहर निकालकर पूरे शहर के दर्शकों तक पहुँचाया।

असाधारण वापसी और आगे की राह

सात वर्ष के लंबे अंतराल के बाद, भारत ने 2026 में वेनिस आर्ट बिएनाले में हिस्सा लिया। अपनी वापसी पर ही राष्ट्रीय पैवेलियनों के लिए सर्वोच्च सम्मान जीतना, भारत की असाधारण वापसी को दर्शाता है। यह वैश्विक समकालीन कला और सांस्कृतिक कूटनीति में भारत की बढ़ती उपस्थिति का प्रमाण है।

इसी गति को आगे बढ़ाते हुए, संस्कृति मंत्रालय 4 दिसंबर 2026 से नई दिल्ली में 108 दिनों के लिए 'द इंडिया बिएनाले' (The India Biennale) का आयोजन करेगा। इसका मुख्य स्थल 'पुराना किला' होगा, जबकि लाल किला, कुतुब मीनार, जंतर-मंतर, सफदरजंग का मक़बरा, अग्रसेन की बावली जैसी ऐतिहासिक इमारतों और शहर के अन्य सांस्कृतिक स्थलों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। 'द इंडिया बिएनाले' के ज़रिए भारत की ऐतिहासिक इमारतों में समकालीन कला, वास्तुकला और डिज़ाइन को प्रदर्शित किया जाएगा; इसके साथ ही, इसमें विद्यार्थियों के लिए विशेष 'स्टूडेंट्स बिएनाले' भी शामिल होगा। 'द इंडिया बिएनाले' का आयोजन अनोखी 'सार्वजनिक-निजी भागीदारी’ के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें संस्कृति मंत्रालय बुनियादी ढाँचा और आयोजन स्थलों तक पहुँच उपलब्ध करा रहा है, जबकि प्रदर्शनी की व्यवस्था निजी भागीदारों द्वारा की जा रही है। यह आयोजन 'विकास भी, विरासत भी' की भावना के अनुरूप, विशेष 'बियानाले पास' के माध्यम से भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए देश की जीवंत विरासत और रचनात्मक ऊर्जा का पूरे शहर में उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा।

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
आधुनिक कार्यस्थल पर डिजिटल दस्तावेज़ देखती महिला वकील का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य। भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 11 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।