भारत

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली में भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व मधुमेह दिवस मनाया; भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति को रेखांकित किया

इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन

सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। इस आयोजन में भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं, स्वास्थ्य सेवा संबंधी पहलों और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति में उसके बढ़ते योगदान के प्रति भारतीय समुदाय का बढ़ता विश्वास परिलक्षित हुआ।

भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें विद्यार्थी, महिलाएं, उद्यमी और पेशेवर समुदाय के सदस्य शामिल हैं, की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति में गहरी रुचि को दर्शाया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकीय नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के क्षेत्र में देश की प्रगति की सराहना की। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मधुमेह जैसी जन-स्वास्थ्य की महत्त्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने की उसकी प्रतिबद्धता पर गर्व व्यक्त किया।

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रोम स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, जो प्रख्यात मधुमेह विशेषज्ञ और प्रोफेसर हैं, ने विशेष रूप से युवाओं में मधुमेह की रोकथाम पर अधिक जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीवनशैली में बदलाव, खान-पान की स्वस्थ आदतें, शारीरिक व्‍यायाम और मोटापे पर नियंत्रण, इस बीमारी के बढ़ते बोझ से निपटने के बुनियादी उपाय हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यद्यपि टाइप-2 मधुमेह के उपचार के लिए मधुमेह-रोधी दवाओं के कई नए समूह उपलब्ध हुए हैं, फिर भी मधुमेह के प्रबंधन का मूल मंत्र जीवनशैली में बदलाव और मोटापे पर नियंत्रण ही है।

इस वर्ष की विषयवस्तु ‘अर्ली एक्‍शन ऑन डायबिटीज़ (मधुमेह पर समय रहते कार्रवाई)’ का उल्लेख करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि इसमें समाज में मधुमेह के तेजी से फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंधन रणनीतियों का संपूर्ण सार निहित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सक्रिय रूप से शीघ्र पहचान और समय पर कार्रवाई के साथ-साथ औषधीय और गैर-औषधीय, दोनों उपायों के माध्यम से रक्त में ग्लूकोज के स्तर पर कड़ा नियंत्रण, मधुमेह के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए आवश्यक है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह से प्रभावित होने वाले लोगों की आयु संबंधी बदलती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले मुख्य रूप से अधेड़ और वृद्ध आयु के लोगों में पाई जाने वाली यह बीमारी अब जीवन के सर्वोत्तम दौर में युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। कम उम्र में मधुमेह होने से व्यक्ति की व्यावसायिक उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, गुर्दे, आँखों और हृदय जैसे महत्त्वपूर्ण अंगों को क्षति से बचाने के लिए लंबे समय तक रक्त में ग्लूकोज के स्तर पर निरंतर ध्यान देना भी आवश्यक होता है।

मंत्री महोदय ने मोटापे, मधुमेह, डिस्लिपिडेमिया, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के बीच घनिष्ठ चयापचय संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने इन परस्पर जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने स्मरण कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मोटापे पर नियंत्रण के महत्त्व पर बार-बार जोर दिया है।

मधुमेह सहित चयापचय संबंधी विकारों के लिए एक स्वतंत्र जोखिम कारक, पेट के मोटापे के प्रति भारतीयों की विशेष संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।Top of Form

मंत्री महोदय ने वर्ष 2014 से चयापचय संबंधी विकारों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन के लिए भारत सरकार द्वारा अपनाए गए एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। उन्होंने आयुष मंत्रालय की स्थापना, वेलनेस केंद्रों की शुरुआत और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाने पर प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये पहलें विभिन्न तरीकों से समाज में मधुमेह के बोझ को कम करने में योगदान देती हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की शीघ्र पहचान और उपचार तक पहुँच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए उपायों का भी उल्लेख किया। इनमें मधुमेह की व्यापक जाँच के प्रावधान और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं किफायती बनाने के लिए आयुष्मान भारत के तहत की गई पहलें शामिल हैं।

आहार संबंधी अनुशासन और शारीरिक गतिविधि के महत्त्व पर जोर देते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि खान-पान की उचित आदतें और शारीरिक गतिविधि का इष्टतम स्तर मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन के आवश्यक घटक हैं। उन्होंने शारीरिक और मानसिक तनाव की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जो इस बीमारी में योगदान देने वाले ऐसे कारक हैं जिन पर ध्यान देना आवश्यक है।

मंत्री महोदय ने कहा कि मधुमेह से ग्रस्त लोगों की बड़ी संख्या के कारण भारत को इस बीमारी के प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भारतीय विशेषज्ञ अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा करने तथा इस चुनौती से निपटने के व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में योगदान देने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोहराया कि विश्व मधुमेह दिवस का संदेश केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विशेष रूप से युवा आबादी में रोकथाम, शीघ्र निदान और निरंतर प्रबंधन पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया गया है।

मंत्री महोदय की 11 से 15 नवंबर, 2026 तक के इटली के आधिकारिक दौरे के हिस्से के रूप में रोम स्थित भारतीय दूतावास में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इटली में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद भी शामिल था।

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

वितरण केंद्र में तापरोधी चिकित्सा परिवहन डिब्बों की जाँच करते स्वास्थ्य आपूर्ति विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है। मंत्रालय का मंडप आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस भागीदा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय की मेज पर टैबलेट के साथ विचार करती पाठिका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

असम में डीआरआई ने एक टिपर ट्रक के खास तरीके से बनाए गई खाली जगह में छिपाई गई 20 किलो मेथ टैबलेट जब्त कीं; एक शख्स गिरफ्तार

देश के पूर्वोत्तर इलाके में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, 12 नवंबर 2026 को एक टिपर ट्रक से 20 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (जिसे आमतौर पर 'याबा' के नाम से जाना जाता है) जब्त की गईं। खुफिया जानक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

देशभर के छावनी बोर्डों में वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं के विस्तार के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच 16 नवंबर को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देशभर के छावनी बोर्डों में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के अं

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है। मंत्रालय का मंडप आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस भागीदा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    असम में डीआरआई ने एक टिपर ट्रक के खास तरीके से बनाए गई खाली जगह में छिपाई गई 20 किलो मेथ टैबलेट जब्त कीं; एक शख्स गिरफ्तार

    देश के पूर्वोत्तर इलाके में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, 12 नवंबर 2026 को एक टिपर ट्रक से 20 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (जिसे आमतौर पर 'याबा' के नाम से जाना जाता है) जब्त की गईं। खुफिया जानक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रविवार, 15 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर श्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली में भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व मधुमेह दिवस मनाया; भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति को रेखांकित किया

    इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    देशभर के छावनी बोर्डों में वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं के विस्तार के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच 16 नवंबर को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देशभर के छावनी बोर्डों में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के अं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।