एनआईएसडी ने नशा मुक्ति, परामर्श कौशल, उपचार एवं पुनर्वास से संबंधित तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का पहला बैच (2026–27) सफलतापूर्वक पूरा किया
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) के अधीन राष्ट्रीय ड्रग दुरूपयोग निवारण केन्द्र (एनसीडीएपी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026–27 के लिए ‘नशा मुक्ति, परामर्श कौशल, उपचार एवं पुनर्वास’ से संबंधित तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का पहला बैच सफलतापूर्वक पूरा किया। कुल 51 प्रतिभागियों ने कक्षा में सीखने और व्यावहारिक जमीनी अनुभव को मिलाकर तैयार किए
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) के अधीन राष्ट्रीय ड्रग दुरूपयोग निवारण केन्द्र (एनसीडीएपी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026–27 के लिए ‘नशा मुक्ति, परामर्श कौशल, उपचार एवं पुनर्वास’ से संबंधित तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का पहला बैच सफलतापूर्वक पूरा किया।
कुल 51 प्रतिभागियों ने कक्षा में सीखने और व्यावहारिक जमीनी अनुभव को मिलाकर तैयार किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में शुरू हुआ यह कोर्स प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास के क्षेत्रों में जरूरी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल तथा पेशेवर क्षमताएं प्रदान करने हेतु तैयार किया गया है ताकि वे नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम एवं उपचार में अपना योगदान देने के लिए और अधिक सक्षम बन सकें।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एनआईएसडी में दो महीने के गहन सैद्धांतिक कक्षा सत्र शामिल थे, जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के जाने-माने विषय विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि कक्षा-आधारित शैक्षणिक हिस्से के साथ-साथ एम्स के ‘नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर’ (एनडीडीटीसी) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन’ (एनएपीडीडीआर) योजना के तहत चल रहे विभिन्न नशा मुक्ति केन्द्रों में पांच सप्ताह का व्यावहारिक जमीनी अनुभव भी शामिल था।
अधिकारी ने बताया कि इस कोर्स की अंतिम परीक्षा 17 नवंबर, 2026 को आयोजित की गई थी और इसके बाद 20 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित एनआईएसडी में समापन सत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए, एनआईएसडी का लक्ष्य प्रशिक्षित एवं कुशल पेशेवरों का एक ऐसा समूह तैयार करना है, जो नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी समस्याओं के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई में प्रभावी ढंग से योगदान दे सकें।
अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम देश भर में नशा मुक्ति, परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास संबंधी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता और सुलभता को बेहतर बनाने का प्रयास करता है ताकि नशा मुक्त समाज बनाने की सरकार के प्रयासों को समर्थन मिल सके।
एनआईएसडी के निदेशक श्री गौरव सिंह राजावत ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
***
पीके/केसी/आरटी/आर /डीए
