भारत

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए छह आईटी हार्डवेयर उत्पादों के संबंध में सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश, 2020 में संशोधन किया

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने, स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश, 2017 के तहत छह आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए स्थानीय सामग्री/घरेलू मूल्य संवर्धन की गणना की कार्यप्रणाली से संबंधित 7 सितंबर, 2020 की अपनी पूर्व अधिसूचना में संशोधन किया है। संशोधित कार्यप्रणा

A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने, स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश, 2017 के तहत छह आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए स्थानीय सामग्री/घरेलू मूल्य संवर्धन की गणना की कार्यप्रणाली से संबंधित 7 सितंबर, 2020 की अपनी पूर्व अधिसूचना में संशोधन किया है।

संशोधित कार्यप्रणाली में निम्नलिखित छह उत्पाद शामिल हैं:

  1. डेस्कटॉप पीसी/ऑल-इन-वन पीसी (एआईओ-पीसी)
  2. लैपटॉप पीसी
  3. थिन क्लाइंट
  4. सर्वर
  5. कंप्यूटर मॉनिटर और
  6. इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले (आईएफपीडी)

संशोधित रूपरेखा में घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) की गणना के लिए प्रक्रिया-आधारित, सामग्री सूची (बिल ऑफ मेटेरियल्स - बीओएम) पर आधारित व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें भारत में की जाने वाली पात्र विनिर्माण गतिविधियों और प्रक्रियाओं को मान्यता दी गई है। इनमें सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी (एसएमटी) के माध्यम से मेनबोर्ड/मदरबोर्ड असेंबली, भारत में निर्मित बेयर पीसीबी की खरीद, मेमोरी (आरएएम) और स्टोरेज (एसएसडी) की असेंबली, परीक्षण और पैकेजिंग, डिस्प्ले असेंबली की प्रक्रियाएं, चेसिस और पावर मॉड्यूल की घरेलू खरीद तथा फाइनल असेंबली और परीक्षण शामिल हैं।

संशोधित कार्यप्रणाली में भारत में की जाने वाली पात्र आंतरिक अनुसंधान एवं विकास (आरएनडी) गतिविधियों को पर्याप्त वेटेज दिया गया है, ताकि स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सके।

इसके अलावा, इन आईटी हार्डवेयर उत्पादों की स्वदेशी डिजाइन क्षमता को प्रोत्साहित करने और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) सृजित करने को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उत्पाद डिजाइन और बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) को अतिरिक्त भारांक दिया गया है।

संशोधित कार्यप्रणाली में घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) की गणना और स्व-प्रमाणन के लिए एक मानकीकृत प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि विनिर्माताओं द्वारा किए जाने वाले डीवीए आकलन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इससे आवश्यकता पड़ने पर विनिर्माताओं द्वारा स्व-घोषित डीवीए का वस्तुनिष्ठ सत्यापन भी संभव हो सकेगा।

संशोधित कार्यप्रणाली राजपत्र में इसके प्रकाशन की तिथि से छह महीने बाद प्रभावी होगी और इन छह उत्पादों के संबंध में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की 7 सितंबर, 2020 की अधिसूचना के संबंधित प्रावधानों का स्थान लेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/केके


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।