भारत

जनजातीय समुदाय जैव विविधता के संरक्षक रहे हैं: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जनजातीय समुदायों से भारत की वैज्ञानिक और नवाचार यात्रा में भागीदार और नेतृत्वकर्ता बनने का आह्वान किया। डॉ. जितेंद्र सिंह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'जनजातीय ग

शांत घाट पर प्रवाल नर्सरी के नमूने का अध्ययन करते समुद्री जीवविज्ञानी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two adult Pacific Island marine biologists wearing practical field clothing inspect a shallow tray with a small coral nursery sample on a stationary dock, turquoise calm water, no scuba danger, vivid natural light. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जनजातीय समुदायों से भारत की वैज्ञानिक और नवाचार यात्रा में भागीदार और नेतृत्वकर्ता बनने का आह्वान किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एसईईडी प्रभाग और 'पूर्वोत्तर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग और पहुंच केंद्र' (एनईसीटीएआर) द्वारा किया गया था। इस अवसर पर जनजातीय सशक्तिकरण के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर एक तकनीकी संग्रह (टेक्नोलॉजी कंपेंडियम) और एक पुस्तिका का विमोचन किया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महान नायकों में से एक हैं और वे साहस, आत्म-सम्मान तथा जनजातीय समुदायों की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। केंद्रीय मंत्री महोदय ने कहा कि उनका जीवन और योगदान आज भी सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरित करता है।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने जनजातीय समुदायों को जैव विविधता का संरक्षक बताया, जो जंगलों, नदियों और पहाड़ों के साथ तालमेल बिठाकर रहते हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनजातीय लोगों का ज्ञान और उनकी परंपराएं आधुनिक विज्ञान को प्रेरित करती रही हैं, जबकि डिजिटल शिक्षा और एसटीईएम प्रशिक्षण के माध्यम से जनजातीय युवा भारत की वैज्ञानिक यात्रा का नेतृत्व कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री महोदय ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में आजीविका के अवसर पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जिन्हें कौशल विकास, मार्गदर्शन (मेंटरिंग), वित्त और बाजार तक पहुंच का समर्थन प्राप्त हो।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने कहा कि 'विकसित भारत @2047' की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनजातीय समुदायों का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है, विशेष रूप से उन लोगों का जो दूर-दराज और भौगोलिक रूप से कठिन इलाकों में रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने ऐसी किफायती और आसानी से उपलब्ध तकनीकों की आवश्यकता पर बल दिया, जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल हों और जिन्हें चलाना व बनाए रखना आसान हो। सिकल सेल एनीमिया का उदाहरण देते हुए, डॉ. सिंह ने सीआरआईएसपीआर-कास-9 जीन थेरेपी से जुड़े एक ऐसे प्रयास का जिक्र किया, जिसमें सीएसआईआर-आईजीआईबी, एम्स नई दिल्ली, सीएसआईआर-आईआईसीटी हैदराबाद, एनआईआई मुंबई और अन्य संस्थान शामिल हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रो. उमेश वी. वाघमारे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने अनुसूचित जनजाति समुदायों की सहायता के लिए बहुत कार्य किए हैं। उन्होंने 124 नई परियोजनाओं का हवाला दिया, जिनसे 75,000 से अधिक लोगों को, प्रमुख रूप से 'विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों' (पीवीटीजीएस) के लोगों को फायदा हुआ है। इसके अलावा, देश भर में 25 समर्पित 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) हब' भी बनाए गए हैं। अलग-अलग राज्यों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ भी स्थापित किए गए हैं। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन कार्यक्रमों से अनुसूचित जनजाति समुदायों के 20,000 से अधिक लोगों को लाभ मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डीएसटी ने 'एनआईडीएचआई टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) हब' स्थापित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य ऐसे स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है, जिनके कम से कम एक संस्थापक अनुसूचित जनजाति समुदाय से हों। डॉ. सिंह ने कहा कि इन समुदायों में बहुत प्रतिभा छिपी है जो बाहर आने का इंतजार कर रही है; ये लोग कोई खैरात नहीं मांग रहे, बल्कि अवसरों में अपना उचित हिस्सा चाहते हैं। उन्होंने 'आईएनएसपीआईआरई-एमएएनएके' कार्यक्रम का उदाहरण दिया, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के अनुसूचित जनजाति समुदायों के 21,087 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल पुरस्कार पाने वालों में इनका एक बड़ा हिस्सा शामिल था।

डीएसटी के सचिव प्रो. उमेश वी. वाघमारे ने कहा कि 'जनजातीय गौरव दिवस' उन अन्य जनजातीय नेताओं का समरण करने का अवसर है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया। साथ ही, यह जनजातीय समुदायों के योगदान को मान्यता देने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सतत विकास के लिए जनजातीय समुदायों के साथ मिलकर काम करना और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना बहुत ज़रूरी है।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद ने भारत के मज़बूत अनुसंधान इकोसिस्टम और यहाँ विकसित तकनीकों को बड़े पैमाने पर समुदायों तक पहुँचाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आरयूटीएजी और 'ग्रामीण स्मार्ट ग्राम केंद्र' का उदाहरण देते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय, महिलाएँ और स्थानीय उद्यमी तकनीक-आधारित उद्यमों का नेतृत्व कर सकते हैं, जिससे आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।

इस कार्यक्रम के साथ आयोजित प्रदर्शनी में ऐसी नवीन तकनीकों और पहलों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें डीएसटी और एनईसीटीएआर द्वारा समर्थित परियोजनाओं के ज़रिए जनजातीय समुदायों के लाभ के लिए विकसित किया गया था।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीएसटी और इस कार्यक्रम से जुड़े सभी संस्थानों तथा हितधारकों को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर फिर ज़ोर दिया कि यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का लाभ देश के हर कोने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
दिल्ली के इंडिया गेट के पास बारिश के बाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

    स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

    सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।