राज्य

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्री अमित शाह ने कहा कि ‘दादा’ अजित

पठन कक्ष के दरवाजे पर रिपोर्टर मूल साक्षात्कार देने वाले व्यक्ति की बात रिकॉर्ड कर पुष्टि करती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
पठन कक्ष के दरवाजे पर रिपोर्टर मूल साक्षात्कार देने वाले व्यक्ति की बात रिकॉर्ड कर पुष्टि करती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री अमित शाह ने कहा कि ‘दादा’ अजित पवार जी का अचानक चले जाना महाराष्ट्र, खासकर पुणे, बारामती, पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र, के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अचानक निधन से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे किसी एक व्यक्ति द्वारा भरा जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए इतनी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार जी का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके अच्छे मित्र थे। श्री शाह ने कहा कि उनके जाने से हमने एक ऐसे जननेता को खोया है, जिनके पास विकास की गहरी दृष्टि और पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिकतम नगर विकास के क्षेत्र में लंबा अनुभव एवं स्पष्ट विजन था।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आँखें बंद करते ही ऐसा लगता है जैसे दादा अभी हमारे सामने खड़े हों। उन्हें कभी बिना मुस्कुराहट के नहीं देखा। हमेशा हँसमुख चेहरा, सकारात्मक सोच और अपने विचारों को साकार करने की क्षमता —ऐसी विरल खूबियाँ ईश्वर ने बहुत कम लोगों को दी हैं। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार स्पष्टवादी थे। कोई काम हो सके तो ‘हाँ’, और न हो सके तो ‘ना’ कहते थे। उन्होंने कहा कि सबसे कठिन और निर्णायक राजनीतिक वार्ताओं में भी ‘दादा’ हमेशा स्पष्ट नजर आते थे। उनका उत्तर या तो ‘हाँ’ होता था या ‘ना’। बहुत कम लोगों में ऐसा साहस होता है।

श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने अपना करियर बारामती से शुरू किया और महाराष्ट्र के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुँचे। वह ऐसे नेता थे जो सर्वोच्च स्थान पर पहुँचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे। श्री शाह ने कहा कि ‘दादा’ उनसे बहुत अधिकार के साथ बात करते थे और यह तभी संभव होता है जब मन में बहुत गहरा लगाव हो।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने अपना पूरा जीवन सहकारिता क्षेत्र के लिए समर्पित किया और उसमें ढेर सारे कार्य किए। उन्होंने कहा कि ‘दादा’ में काम की इतनी अच्छी परख थी कि उन्हें बखूबी पता था कि क्या महत्वपूर्ण है और किस चीज़ पर जोर देना है।

श्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय जब वह रोजाना राज्यों से बात किया करते थे, तब अजित पवार जी सुबह 7 बजे से सचिवालय में उपलब्ध रहते थे, तुरंत फोन उठाते थे और दोपहर तक ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय कार्रवाई भी कर देते थे। उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति ऐसी थी कि बाहर निकलने पर कोरोना की चपेट में आने का बहुत डर था, फिर भी कार्यालय में उपलब्ध रहकर पूरी सरकार की तरफ से राहत कार्य चलाना बहुत बड़ी बात है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि दूध सहकारी संघ हो, पैक्स हो, चीनी कारखाने हों, शहरी सहकारी बैंक हो या जिला सहकारी बैंक, सहकारी क्षेत्र की हर समस्या के समाधान का इनसाइक्लोपीडिया खोजना हो तो एक नाम उभरकर आता है और वह है अजित पवार जी का। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होता है जब सहकारिता क्षेत्र के महत्व की गहरी समझ हो और किसानों, गाँव तथा गरीब दूध उत्पादक महिलाओं के प्रति सच्चा लगाव हो। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की कमियाँ, खूबियाँ और उसका प्रशासन किसी पुस्तक से नहीं सीखा जा सकता। यह तभी समझ आता है जब कोई नीचे से ऊपर तक इस क्षेत्र में काम करे। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र को न केवल बहुत अच्छे ढंग से पोषित किया, बल्कि उसे आगे बढ़ाने और उसकी दिक्कतों को दूर करने के लिए निरंतर परिश्रम भी किया।

श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने उप-मुख्यमंत्री होने के बावजूद जनता के बीच रहने की आदत जीवन के अंत तक बनाए रखी।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी काम के प्रति समर्पित नेता थे। ईश्वर ने उन्हें समय से पहले अपने पास बुला लिया, जिसका दुख हम सभी को है। परंतु उन्होंने जो कार्य किया और लोगों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करने और योजनाबद्ध ढंग से, अनुशासन के साथ और समयबद्ध तरीके से काम करने की जो कार्य-पद्धति निर्मित की, वह आने वाले समय में महाराष्ट्र के कई युवा राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा बनेगी।

***

RK/RR/PR/PS


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय परिवार का पहाड़ी प्रकृति भ्रमण का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया आज से गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में शुरू हो गई है। इन राज्यों/क्षेत्रों के निवासी 30 नवंबर, 2026 तक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इन राज्यों और क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा, जिसके बाद 5 से 9

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन, डिजिटल माध्यम से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में एनएचईसी (National Heavy Engineering Cooperative) मल्टी स्टेट सहकारी संस्था के पुनरुद्धार के लिए भूमि पूजन किया।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक सुविधा पर नागरिकों और अभियंता की बातचीत · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों का ‘जोहार’ कहकर अभिवादन किया

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।