भारत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेशलालजी महाराजश्री के 60वें षष्ठीपूर्ति महोत्सव के अवसर पर वडोदरा में आयोजित 'विश्व कल्याण महोत्सव' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेशलालजी महाराजश्री के 60वें षष्ठीपूर्ति महोत्सव के अवसर पर वडोदरा में आयोजित 'विश्व कल्याण महोत्सव' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा तथा वल्लभकुल के अनुयायी उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूज्य म

वीडियो कक्षा में लैपटॉप के माध्यम से प्रश्न करता युवक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
वीडियो कक्षा में लैपटॉप के माध्यम से प्रश्न करता युवक · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेशलालजी महाराजश्री के 60वें षष्ठीपूर्ति महोत्सव के अवसर पर वडोदरा में आयोजित 'विश्व कल्याण महोत्सव' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा तथा वल्लभकुल के अनुयायी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूज्य महाराजश्री का षष्ठीपूर्ति महोत्सव वल्लभकुल के सभी अनुयायियों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे स्वयं वडोदरा में उपस्थित रहकर महाराजश्री के सान्निध्य में सभी के साथ मिलकर शुभकामनाएं दें, परंतु अपरिहार्य कारणों से वे वहां नहीं आ सके। श्री शाह ने कहा कि वे दूर से ही महाराजश्री के श्री चरणों में प्रणाम करते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में 60 वर्ष पूर्ण होना केवल आयु का एक पड़ाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारे पंचांग में 60 संवत्सरों का एक पूर्ण चक्र होता है और जब कोई साधक, आचार्य या महापुरुष इस चक्र को पूर्ण करता है, तो इन 60 संवत्सरों में उनके द्वारा समाज में निर्मित दिव्य आभा पूरे समाज को लाभान्वित करती हुई दिखाई पड़ती है और अनेक गुना अधिक दिव्यता से प्रज्वलित भी होती है।

श्री अमित शाह ने कहा कि यह सही अर्थ में अद्भुत और पावन संयोग है कि एक ओर हम श्रीमद् वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के 550 से अधिक वर्षों की गौरवशाली प्राकट्य परंपरा का स्मरण कर रहे हैं और दूसरी ओर पूज्य महाराजश्री का षष्ठीपूर्ति महोत्सव मनाते हुए हम सब एक बार फिर वल्लभकुल की परंपरा को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महाप्रभुजी की वंश परंपरा में 14वीं पीढ़ी और श्री गुंसाईजी महाराज के षष्ठ पुत्र श्री यदुनाथजी की परंपरा में 13वें तिलकायत के रूप में पूज्य महाराजश्री ने न केवल महाप्रभुजी के अनुयायियों, बल्कि समग्र सनातन समाज के युवाओं में पंथ, संप्रदाय और स्वसंस्कृति के प्रति एक प्रकार से आकर्षण पैदा किया है। उन्होंने कहा कि काशी और वृंदावन से संस्कृत माध्यम में वेदांत, साहित्य, न्याय और मीमांसा का गहन अध्ययन कर महाराजश्री ने आचार्य की उपाधि प्राप्त की। श्री शाह ने कहा कि संस्कृत के साथ-साथ गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी, ब्रजभाषा, मेवाड़ी जैसी कई भाषाओं पर महाराजश्री का प्रकांड अधिकार है और उन्होंने संगीत के क्षेत्र में मृदंग वादन, चित्रकला के संरक्षण तथा साहित्य सृजन की परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वल्लभकुल के कई वंशजों ने अनेक विधाओं में समाज के लिए योगदान दिया है और इन सब में पूज्य महाराजश्री का योगदान बहुत अहम है।

श्री अमित शाह ने कहा कि वैष्णव इनरफेथ पुष्टिमार्गीय ऑर्गेनाइजेशन (VIPO) के माध्यम से समाज के कई गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूज्य महाराजश्री हमेशा सक्रिय रहे हैं और इसके बहुत सुगम परिणाम भी देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैष्णव धर्म तथा जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के कालजयी दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए महाराजश्री ने बहुत बड़ा कार्य किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाप्रभुजी का संदेश है कि जगत सत्य है, मिथ्या नहीं, और प्रवृत्ति मार्ग ही पुष्टिमार्ग का मर्म है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए महाप्रभुजी द्वारा 84 स्थानों पर किया गया भागवत पठन व मार्गदर्शन तथा 'षोडश ग्रंथ' की रचना, इन सबने हिंदू परंपरा को बहुत मजबूत करने का कार्य किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने पूज्य महाराजश्री को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वल्लभकुल के सभी अनुयायी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि महाराजश्री शतायु हों और पूर्ण स्वास्थ्य के साथ सनातन संस्कृति की सेवा अंत तक करते रहें।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने श्रीमद् वल्लभाचार्य जी की प्राकट्य स्थली पर महाप्रभुजी प्राकट्य बैठकजी ट्रस्ट के माध्यम से 15 एकड़ के क्षेत्रफल में एक बहुत बड़ा स्थान बनाने के लिए 73 करोड़ रुपये की राशि घोषित की है। उन्होंने कहा कि इसमें छत्तीसगढ़ सरकार 25 करोड़ रुपये जोड़ने वाली है और शेष राशि अन्य अनुयायियों से एकत्र कर पूरे देश में संप्रदाय का एक स्मारक बने, इस प्रकार का प्रयास रहेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने पूज्य महाराजश्री से आग्रह किया कि इस कार्य का नेतृत्व वे स्वयं करें और वडोदरा तथा वल्लभकुल के सभी अनुयायियों को साथ रखकर इसे पूरे देश में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने में अपना योगदान दें।

*****

RK/PR/PS


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय परिवेश में योग और स्वास्थ्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
Teacher welcomes a returning learner with materials · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
लैपटॉप और पुस्तकों के साथ चर्चा करते तीन पाठक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।