राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया
एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो
एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशों की नौसेनाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में उनकी सेवा की शुरुआत का प्रतीक है। इस बैच में 9 मित्र देशों बांग्लादेश, केन्या, मलावी, मालदीव, म्यांमार, ओमान, सेशेल्स, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते के 18 प्रशिक्षु भी शामिल थे। उनकी भागीदारी से विभिन्न देशों के समुद्री बलों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने में अकादमी की भूमिका और मजबूत हुई है।
इस परेड का निरीक्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को विशेष गरिमा प्रदान की। समारोह में केरल के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री श्री रोजी एम. जॉन, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनके अलावा, विदेशी सैन्य अताशे, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण स्टाफ तथा प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित माता-पिता व परिवारजन भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।
परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं। 111वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिडशिपमैन कौशिक सिंह को ‘प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए ‘एफओसी-इन-सी (दक्षिण) ट्रॉफी’ बांग्लादेश के मिडशिपमैन एमडी फिदेल रज़ा को प्रदान की गई। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से आए प्रशिक्षुओं में, समग्र योग्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिडशिपमैन शिवानी सिंह को ‘एफओसी-इन-सी (दक्षिण) ट्रॉफी’ दी गई। वहीं, 42वें विस्तारित नेवल ओरिएंटेशन कोर्स और 43वें नियमित नेवल ओरिएंटेशन कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुने जाने पर कैडेट सोमेश शर्मा और कैडेट एशिया वर्मा को क्रमशः ‘सीएनएस गोल्ड मेडल’ प्रदान किया गया।
इसके अलावा, 42वें नेवल ओरिएंटेशन (कोस्ट गार्ड) कोर्स के कैडेट मितेश दिनेश राणे को सर्वश्रेष्ठ तटरक्षक प्रशिक्षु के लिए ‘महानिदेशक तटरक्षक ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित जीवन की नई शुरुआत करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारतीय नौसेना अकादमी में इन युवा अधिकारियों के शुरुआती प्रशिक्षण और उन्हें सक्षम बनाने में प्रशिक्षकों तथा प्रशिक्षण स्टाफ के योगदान की भी सराहना की।
समारोह का एक महत्वपूर्ण क्षण परंपरा के अनुसार नए अधिकारियों के कंधों पर पद-चिह्न लगाने का रहा। यह प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों को कमीशंड अधिकारी का दर्जा दिए जाने का प्रतीक है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों और गौरवान्वित माता-पिता के साथ मिलकर नए अधिकारियों के कंधों पर सब-लेफ्टिनेंट रैंक के पद-चिह्न लगाए।
.
संबंधित लिंक्स
सोशल मीडिया पोस्ट – राष्ट्रपति भवन (ऑफिसियल एक्स हैंडल):
President Droupadi Murmu reviewed the Passing Out Parade of Autumn Term 2026 at the Indian Naval Academy, Ezhimala, Keralam. The President said that the maritime domain has become increasingly important in today's interconnected world. The security of maritime routes is closely linked to the economic well-being of nations and the everyday lives of their people. She advised trainees to remember that their service at sea is connected to the lives of people on land and it contributes directly to the security, prosperity and well-being of the people.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 28, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक नागरिक हमारी सशस्त्र सेनाओं की ओर विश्वास और गर्व के साथ देखता है। उन्होंने युवा कैडेटों से भारतीय नौसेना की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने का आग्रह किया।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 28, 2026
The uniform you wear carries the trust and expectations of more than a billion Indians. Every citizen, irrespective of where they live or what they do, looks towards our Armed Forces with confidence and pride. https://t.co/9rGTY5zjdO
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 28, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एनके/एसएस
