भारत

सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

भारतीय परिवेश में योग और स्वास्थ्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an adult Indian woman practicing a balanced standing yoga pose on a quiet terrace near Rishikesh with Himalayan foothills and river far behind at dawn, peaceful natural movement, tasteful modest athletic wear · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित इस संशोधित योजना का उद्देश्य विशेष स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर चिकित्सा उपचार के वित्तीय बोझ को कम करना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय बाधाएं आवश्यक चिकित्सा उपचार और सर्जिकल हस्तक्षेप प्राप्त करने में बाधा न बनें।

श्री पचनंदा ने बताया कि संशोधित प्रावधानों के तहत, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं है, वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना में गुर्दे, हृदय, यकृत, मस्तिष्क और कैंसर से संबंधित गंभीर बीमारियों के अलावा अंग प्रत्यारोपण, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी और अन्य जानलेवा बीमारियां शामिल हैं, जिनके लिए चिकित्सा या सर्जिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।

श्री पचनंदा ने बताया कि संशोधित प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वे लोग आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस योजना में गुर्दे, हृदय, लिवर, मस्तिष्क और कैंसर से जुड़ी गंभीर बीमारियों के अलावा अंग प्रत्यारोपण, रीढ़ की सर्जरी और चिकित्सा या सर्जरी की जरूरत वाली अन्य जानलेवा बीमारियां भी शामिल हैं।

श्री पचनंदा ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित अधिकतम वित्तीय सीमा के अधीन सर्जरी या इसमें शामिल इलाज की अनुमानित लागत का 100 प्रतिशत भुगतान सीधे संबंधित अस्पताल को किया जाता है।

निदेशक ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम आर्थिक सहायता की राशि हृदय की सर्जरी के लिए 1.50 लाख रुपये, गुर्दे की सर्जरी या डायलिसिस के लिए 3.50 लाख रुपये, कैंसर की सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी के लिए 2.50 लाख रुपये, मस्तिष्क की सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये, गुर्दे या अंग प्रत्यारोपण के लिए 3.50 लाख रुपये, रीढ़ की सर्जरी के लिए 1.50 लाख रुपये और अन्य जानलेवा बीमारियों के लिए 2 लाख रुपये है।

निदेशक ने बताया कि मरीजों और उनके परिवारों पर तत्काल वित्तीय बोझ कम करने के लिए आर्थिक सहायता एकमुश्त किस्त में सर्जरी से पहले सीधे संबंधित अस्पताल को आरटीजीएस, एनईएफटी या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जारी की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चलने वाले इलाज से जुड़ी वित्तीय चुनौतियों को देखते हुए संशोधित योजना में पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लागू प्रावधानों के अधीन अगले वित्त वर्ष में दूसरी बार नवीनीकरण अनुदान लेने की सुविधा भी दी गई है।

श्री पचनंदा ने बताया कि संशोधित योजना के एक महत्वपूर्ण प्रावधान के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के ऐसे लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है, जो गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं या जिन्हें गुर्दे अथवा किसी अन्य अंग के प्रत्यारोपण की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लाभार्थी भी डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत सहायता पाने के पात्र हैं, जबकि पीएम-जेएवाई के तहत शामिल अन्य मरीज इस योजना के अंतर्गत सहायता के पात्र नहीं हैं।

देशभर में विशेष चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए यह योजना मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से लागू की जा रही है। श्री पचनंदा ने बताया कि इसमें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और अन्य राज्यों के एम्स, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) से मान्यता प्राप्त सभी अस्पताल, राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पताल, राज्य सरकार के अस्पताल, राज्य सरकारों से मान्यता प्राप्त अस्पताल और केंद्र या राज्य सरकारों से पूरी तरह वित्त पोषित अस्पताल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में स्थित सरकारी अस्पताल भी इस योजना के दायरे में आते हैं, जहां अंग प्रत्यारोपण और रीढ़ की सर्जरी सहित गंभीर और जानलेवा बीमारियों के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

श्री पचनंदा ने बताया कि योजना के तहत कई विशेष चिकित्सा संस्थानों को भी शामिल किया गया है। इनमें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ; पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना; जबलपुर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, जबलपुर; बी. बरुआ कैंसर संस्थान, गुवाहाटी; बिड़ला हार्ट फाउंडेशन, कोलकाता; कलिंग अस्पताल, भुवनेश्वर; टाटा कैंसर अनुसंधान संस्थान, मुंबई; निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हैदराबाद और वॉलंटरी हेल्थ सर्विसेज, चेन्नई शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि असाधारण परिस्थितियों में अन्य अस्पतालों में इलाज कराने पर भी विचार किया जा सकता है। इसके लिए डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के अध्यक्ष को मामले की परिस्थितियों और उसके औचित्य से संतुष्ट होना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्जरी या चिकित्सा उपचार पर पहले ही खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति के लिए किए गए आवेदनों पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाता। हालांकि, मामले की परिस्थितियों के आधार पर प्रतिपूर्ति पर विचार किया जा सकता है, यदि सर्जरी की निर्धारित तारीख से कम से कम 15 दिन पहले आवेदन फाउंडेशन को प्राप्त हो गया हो।

श्री पचनंदा ने बताया कि आर्थिक सहायता के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अस्पताल को मरीज की छुट्टी के समय अंतिम चिकित्सा बिलों के साथ उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल को जारी की गई चिकित्सा सहायता का उपयोग एक महीने के भीतर करना होगा। यदि कोई राशि खर्च नहीं होती है या कुछ रकम बच जाती है, तो उसे जल्द से जल्द फाउंडेशन को वापस करना होगा। यह राशि मरीज की अस्पताल से छुट्टी की तारीख के एक महीने के भीतर हर हाल में लौटानी होगी।

डीएएफ के निदेशक ने बताया कि पात्र लाभार्थी डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

https://www.dosje.gov.in/schemes-and-services/dr-ambedkar-medical-aid-scheme/

इसके अलावा, निर्धारित प्रारूप में मांगी गई जरूरी जानकारी के साथ सादे कागज पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

आवेदन के साथ मरीज के नवीनतम आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और राशन कार्ड या आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित प्रतियां लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा, पासपोर्ट आकार की स्वयं सत्यापित फोटो भी जमा करनी होगी। आवेदकों को संबंधित अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के हस्ताक्षर वाला मूल अनुमानित लागत प्रमाणपत्र भी देना होगा, जिसमें इलाज की अनुमानित लागत और सर्जरी की निर्धारित तारीख का उल्लेख हो।

गुर्दा प्रत्यारोपण के मामलों में आवेदकों को दाता और लाभार्थी के बीच संबंध से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज, प्राधिकरण समिति के निर्णय से संबंधित निर्धारित फॉर्म-14 और गुर्दा दाता का जरूरी विवरण भी देना होगा। आर्थिक सहायता की समय पर प्रक्रिया और सीधे हस्तांतरण की सुविधा के लिए संबंधित अस्पताल के बैंक खाते का विवरण भी दिया जा सकता है। इसमें खाता संख्या, खाताधारक का नाम और आईएफएससी कोड शामिल हैं।

पूरी तरह भरा हुआ आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज सर्जरी, डायलिसिस या कीमोथेरेपी की निर्धारित तारीख से कम से कम 15 दिन पहले निदेशक, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन, 15, जनपथ, नई दिल्ली-110001 के पते पर पहुंच जाने चाहिए।

डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष चिकित्सा सेवाएं हासिल करने में आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देकर इस योजना का उद्देश्य मरीजों के अपनी जेब से होने वाले खर्च को कम करना और उन्हें समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

पात्र लाभार्थियों और उनके परिवारों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। स्वास्थ्य संस्थानों, राज्य सरकार के विभागों, सामाजिक कल्याण संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों से भी आग्रह किया गया है कि वे पात्र लाभार्थियों के बीच योजना की जानकारी का व्यापक प्रसार करें।

विस्तृत दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंडों, मान्यता प्राप्त अस्पतालों और निर्धारित आवेदन पत्रों के लिए इच्छुक आवेदक डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

https://www.dosje.gov.in/schemes-and-services/dr-ambedkar-medical-aid-scheme/

संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच, वित्तीय सुरक्षा और वंचित समुदायों की गरिमा एवं कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह समावेशी विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीके / केसी / आरटी/ केजे/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

Teacher welcomes a returning learner with materials · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
लैपटॉप और पुस्तकों के साथ चर्चा करते तीन पाठक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।