भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले असम के कृषि मंत्री श्री पीयूष हजारिका, कृषि विकास पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से असम के कृषि मंत्री श्री पीयूष हजारिका ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक के दौरान असम में कृषि क्षेत्र के विकास, मखाना की खेती को बढ़ावा देने, ऑयल पाम के विस्तार तथा बागवानी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई। श्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयो

भारतीय खेत और ग्रामीण जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian farming family walking beside golden fields near a north Indian village at early morning, adult woman in a simple sari, man carrying farm tools, authentic rural everyday life, intimate wide shot · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से असम के कृषि मंत्री श्री पीयूष हजारिका ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक के दौरान असम में कृषि क्षेत्र के विकास, मखाना की खेती को बढ़ावा देने, ऑयल पाम के विस्तार तथा बागवानी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण और कृषि क्षेत्र का समग्र विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में केंद्र सरकार राज्यों के साथ समन्वय और सहयोग के माध्यम से कृषि विकास की पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान श्री पीयूष हजारिका ने असम में मखाना की खेती के विस्तार, ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहन देने तथा बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय एवं अन्य आवश्यक सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि असम की जलवायु परिस्थितियां बिहार के समान हैं और राज्य में लगभग 15,000 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती करने की तैयारी है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी। उन्होंने आगामी वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की राज्य की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की ओर से रखे गए प्रस्तावों और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने असम में कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया तथा असम में कृषि विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण, नई कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहन और किसानों के लिए बेहतर अवसर सृजित करने के महत्व पर जोर दिया।

बैठक के बाद श्री पीयूष हजारिका ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा उनकी मांगों को सकारात्मक रूप से सुनने और असम को आने वाले समय में और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

बैठक में केंद्र एवं असम सरकार के कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*****

एसएस/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।