भारत

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

Local team studies a narrow access route · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Local team studies a narrow access route · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 के लिए एक बैनर तैयार किया, जिसमें अभियान के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को दर्शाया गया। इस बैनर को देशभर में कार्यालय परिसरों, जीपीआरए, जीपीओए और परियोजना स्थलों पर प्रदर्शित किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी के कार्यालयों ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न पहलें कीं।

इस वर्ष भी, सीपीडब्ल्यूडी ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की और जीपीआरए और जीपीओए परिसरों में समग्र स्वच्छता में सुधार, संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी लाने, स्थान का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों की व्यवस्थित समीक्षा करने के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए। इसमें विशेष रूप से ई-कचरे के उचित निपटान पर बल दिया गया।

सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन किया और स्वच्छता, प्रभावी अभिलेख प्रबंधन, स्थान के इष्टतम उपयोग तथा संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी सहित विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जन शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों के निपटारे तथा अभिलेखों की समीक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्यों से अधिक रही हैं, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:

सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान की गई गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों, जिनमें एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं, के माध्यम से किया। इसका उद्देश्य आम जनता तक अभियान के उद्देश्यों की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाना तथा देशभर में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अधिक जागरूकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। सोशल मीडिया पर किये गये कुछ पोस्ट नीचे प्रदर्शित किए गए हैं:

सीपीडब्ल्यूडी विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत विभिन्न पहलों के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने और गवर्नेंस में दक्षता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

रेलवे सूचना काउंटर पर शोधकर्ता मूल स्थान की तस्वीर और टिकट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
बास्केटबॉल प्रशिक्षक खिलाड़ी को छोटे अभ्यास को फिर दोहराने का संकेत देती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

    केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    छठे विशेष अभियान के तहत आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा दिया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने छठे विशेष अभियान के दौरान अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल बेहतर बनाने संबंधी कई पहल कीं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक कचरे का संग्रह, जागरूकता गतिविधियां, कार्यालय परिसर की व्यवस्थित सफाई और रखरखाव, पुरानी फाइलों एवं अनुपयोगी कागज़ातो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।