भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

रेलवे सूचना काउंटर पर शोधकर्ता मूल स्थान की तस्वीर और टिकट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
रेलवे सूचना काउंटर पर शोधकर्ता मूल स्थान की तस्वीर और टिकट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है। इसमें विशेष रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया जा रहा है।

वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधियों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत में दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों को दोहराया गया। साथ ही द्विपक्षीय वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय सहयोग को और मजबूत करने के महत्व पर बल दिया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह की यह यात्रा 11 से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें और संस्थागत संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य भारत और इटली के बीच वैज्ञानिक सहयोग को नई गति प्रदान करना है।

भारत-इटली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवाद 2026 के तहत डॉ. जितेंद्र सिंह 12 नवंबर को इटली के विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा, वह इटली की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी के साथ दूसरे विज्ञान एवं नवाचार संवाद में भी हिस्सा लेंगे। यह संवाद दोनों देशों के बीच विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

13 नवंबर को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ट्रिएस्टे स्थित प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों का दौरा करेगा। इनमें इलेक्ट्रा सिंक्रोट्रॉन फैसिलिटी, आईसीटीपी, आईसीजीईबी शामिल हैं। इन संस्थानों का दौरा करने का उद्देश्य भारतीय प्रतिनिधिमंडल को वहां उपलब्ध वैज्ञानिक एवं अनुसंधान सुविधाओं से परिचित कराना तथा संस्थागत स्तर पर आपसी संपर्क और सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना है।

डॉ. जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम में 14 नवंबर को रोम स्थित भारतीय दूतावास में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना भी शामिल है। इसके बाद वह इटली में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सुश्री वाणी राव, इटली में भारत की राजदूत; श्री गौरव गांधी, उप मिशन प्रमुख, भारतीय दूतावास; डॉ. प्रवीणकुमार सोमसुंदरम, प्रमुख (प्रभारी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग; डॉ. धनंजय तिवारी, ग्लोबल इनोवेशंस (साइंटिफिक डिसीजन यूनिट), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग; श्री राजीव कुमार चौधरी, मंत्री के निजी सहायक; सुश्री लक्ष्मी स्वामीनाथन, प्रथम सचिव, भारतीय दूतावास; श्री अनुज जैन, सहायक अनुभाग अधिकारी, भारतीय दूतावास; सुश्री सिल्विया बुफा, स्थानीय कर्मचारी, भारतीय दूतावास शामिल हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों, शैक्षणिक केंद्रों और नवाचार से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधि हैं। इनमें प्रमुख रूप से - डॉ. आर. विजय, निदेशक, इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स, हैदराबाद; प्रो. संजय बेहारी, निदेशक, श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम; प्रो. वेणु गोपाल अचंता, निदेशक, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली; प्रो. विभा टंडन, निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी, कोलकाता शामिल हैं। भारत के नवाचार और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख सदस्य हैं: प्रो. कस्तूरी साहा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, क्यूमेट टेक फाउंडेशन, बॉम्बे; डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी; इन्क्यूबेटर एवं टेक्नोपार्क, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और डॉ. सत्य दाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईकेपी नॉलेज पार्क, हैदराबाद।

सरकार, अनुसंधान संस्थानों, शैक्षणिक केंद्रों और प्रौद्योगिकी इनक्यूबेटरों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि इटली के साथ भारत का वैज्ञानिक जुड़ाव व्यापक संस्थागत आधार पर आगे बढ़ रहा है।


***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/वाईबी


ये खबरें भी पढ़िए

बास्केटबॉल प्रशिक्षक खिलाड़ी को छोटे अभ्यास को फिर दोहराने का संकेत देती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
Local team studies a narrow access route · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

    केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    छठे विशेष अभियान के तहत आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा दिया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने छठे विशेष अभियान के दौरान अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल बेहतर बनाने संबंधी कई पहल कीं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक कचरे का संग्रह, जागरूकता गतिविधियां, कार्यालय परिसर की व्यवस्थित सफाई और रखरखाव, पुरानी फाइलों एवं अनुपयोगी कागज़ातो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।