भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लखनऊ में सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है। द

कानून अध्ययन कक्ष में प्रशिक्षक फाइल के शीर्षक से आगे उसके खुले पन्ने पढ़ने को कहती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कानून अध्ययन कक्ष में प्रशिक्षक फाइल के शीर्षक से आगे उसके खुले पन्ने पढ़ने को कहती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।

यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है।

दौरे के दौरान मंत्री को केंद्र में चल रही गतिविधियों, प्रदान की जा रही सेवाओं तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के बारे में जानकारी दी गई।

अपने निरीक्षण के हिस्से के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी भलाई, उपचार के अनुभव तथा उन्हें दी जा रही सहायता को समझा। उन्होंने केंद्र में चिकित्सा देखभाल की गुणवत्ता, परामर्श सत्रों और मनोरंजन सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

नशा मुक्ति के प्रति व्यापक एवं सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण के महत्व पर बल देते हुए, मंत्री ने प्रबंधन को उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और नियमितता को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

यह देखते हुए कि केंद्र कई वर्षों से उसी भवन में संचालित हो रहा है, मंत्री ने प्रबंधन को उसके बुनियादी ढांचे और समग्र स्वरूप में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि परिसर की नई पेंटिंग कराई जाए और फर्नीचर का उन्नयन किया जाए, ताकि लाभार्थियों को उनके उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के दौरान स्वच्छ, आरामदायक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

मंत्री ने केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था और रसोई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। समग्र रखरखाव एवं रसोई व्यवस्था से अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता और सैनिटेशन का स्तर लगातार बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को मौजूदा मानकों को बनाए रखने तथा जहां आवश्यक हो, और सुधार करने का निर्देश दिया—विशेष रूप से भोजन तैयार करने, सफाई और लाभार्थियों के दैनिक जीवन वातावरण से जुड़े क्षेत्रों के मामले में।

नशे की निर्भरता से स्वस्थ होने की प्रक्रिया में भावनात्मक, मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण के महत्व को रेखांकित करते हुए, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने केंद्र प्रबंधन को परिसर के भीतर दैनिक प्रार्थना एवं पूजा के लिए एक समर्पित और शांत स्थान निर्धारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रबंधन को यह भी सलाह दी कि वे समय-समय पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं मानवीय संगठनों के प्रतिनिधियों, जिनमें आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारीज़ तथा अन्य ऐसे संस्थान शामिल हैं, को लाभार्थियों के लिए सकारात्मक परामर्श एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन चिकित्सकीय उपचार और मनोवैज्ञानिक परामर्श के पूरक हो सकते हैं, क्योंकि ये पुनर्वास में शामिल व्यक्तियों में सकारात्मकता, आत्मविश्वास, आंतरिक शक्ति और जीवन के प्रति उद्देश्य की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि नशा मुक्ति केंद्र केवल उपचार सुविधाओं के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे व्यापक पुनर्वास स्थलों के रूप में कार्य करें जो लाभार्थियों के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक एवं सामाजिक पुनर्एकीकरण में सहायता करें।

केंद्रीय मंत्री की यह यात्रा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधाओं की निगरानी सुदृढ़ करने, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने तथा नशा मांग में कमी के लिए लाभार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जोर को दर्शाती है। मंत्री द्वारा जारी निर्देश केंद्र में देखभाल, बुनियादी ढांचे और पुनर्वास सहायता के मानकों में और सुधार करने के उद्देश्य से हैं, जिन पर समयबद्ध तरीके से अमल पर विशेष बल दिया गया है।

इस अवसर पर निषेध विभाग और राज्य समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, केंद्र निदेशक श्री जितेंद्र वर्मा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

साझा गतिविधियों के लिए सार्वजनिक आँगन का उपयोग · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तस्वीरें साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; "बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।" बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। https://t.co/ebKu4wZ1Tp— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026 **

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की; स्वदेशी दूरसंचार नवाचार और उद्यमिता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
भारतीय संसद परिसर का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

उभरती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए उपराष्ट्रपति ने मजबूत वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आदान-प्रदान समारोह में शिरकत की। Vice-President of India and Chancellor of the University of Delhi, Shri C

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तस्वीरें साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; "बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।" बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। https://t.co/ebKu4wZ1Tp— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026 **

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की; स्वदेशी दूरसंचार नवाचार और उद्यमिता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

    संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    उभरती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए उपराष्ट्रपति ने मजबूत वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी का आह्वान किया

    उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आदान-प्रदान समारोह में शिरकत की। Vice-President of India and Chancellor of the University of Delhi, Shri C

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लखनऊ में सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है। द

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।