तकनीक

निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian aerospace engineers of mixed genders in proper white cleanroom suits examining a realistic small satellite inside a clean high-tech laboratory, no agency logos, blue-white light, documentary realism · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र देश के अंतरिक्ष इकोसिस्टम में बड़े बदलाव को गति दे रहा है।

नई दिल्ली में पांचवें इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष इकोसिस्टम कुछ ही वर्षों में एकल अंकों में मौजूद स्टार्टअप से बढ़कर लगभग 400-500 कंपनियों तक पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए सुधारों ने देश की अपार उद्यमशीलता और तकनीकी क्षमता को किस प्रकार उजागर किया है।

23-24 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘शेपिंग द फ्यूचर ऑफ स्पेस थ्रू इनोवेशन, गवर्नेंस, ह्यूमन पोटेंशियल एंड ग्लोबल कोलैबोरेशंस’ था। इसमें उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, अंतरिक्ष स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों ने भाग लिया और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर ‘स्पेस इकोनॉमी 2036: द इंडिया ब्लूप्रिंट’ रिपोर्ट का भी शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के सचिव डॉ. वी. नारायणन्; इन-स्पेस के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गोयंका; भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट (सेवानिवृत्त); और अरुण टी. रामचंदन सहित अंतरिक्ष उद्योग एवं प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम के अन्य प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) की स्थापना, इसके बाद इन-स्पेस का गठन और निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलना, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक निर्णायक बदलाव साबित हुआ। इन सुधारों को पिछले कुछ दशकों के सबसे परिवर्तनकारी नीतिगत निर्णयों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि इनसे पारंपरिक यथा-स्थिति टूटी और निजी उद्यमों को ऐसे क्षेत्र में भागीदारी करने में सक्षम बनाया गया, जो अब तक काफी हद तक सरकारी दायरे तक ही सीमित था।

भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप की प्रगति का उल्लेख करते हुए मंत्री महोदय ने 18 जुलाई, 2026 को स्काईरूट के पहले प्रक्षेपण यान की उड़ान, इसके बहु-मिशन प्रक्षेपण समझौते और यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने को महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने अग्निकुल और उन्नत प्रणोदन प्रणालियां, निजी तौर पर निर्मित रॉकेट इंजन, पृथ्वी अवलोकन प्रौद्योगिकियां तथा उपग्रह इमेजिंग क्षमताएं विकसित करने वाली अन्य कंपनियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों की बढ़ती भागीदारी भी इन सुधारों से उभर रहे व्यावसायिक अवसरों को दर्शाती है।

मंत्री महोदय ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के आर्थिक योगदान का आकलन केवल रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रह निर्माण और वाणिज्यिक राजस्व के आधार पर ही नहीं, बल्कि इससे जमीनी स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली बचत, दक्षता और बेहतर परिणामों के आधार पर भी किया जाना चाहिए।

पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष आधारित अनुप्रयोगों से अवसंरचना नियोजन में सुधार, परियोजनाओं की समय-सीमा बनाए रखने, लागत कम करने तथा अपव्यय और लीकेज को न्यूनतम करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अवसंरचना, निर्माण, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रेलवे और रक्षा सहित लगभग हर मंत्रालय में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है।

संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान, अंतरिक्ष उद्योग के लिए अधिक मांग सृजित करने से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मांग की कथित कमी मुख्य रूप से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में पर्याप्त जागरूकता न होने से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि इसकी संभावनाएं रॉकेट प्रक्षेपण और उपग्रह मिशनों से कहीं आगे तक फैली हुई हैं और अवसंरचना, संचार तथा सार्वजनिक सेवा वितरण के क्षेत्र में इसके महत्त्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग का विस्तार करने में प्रधानमंत्री के संपूर्ण-सरकार दृष्टिकोण और अंतर-मंत्रालयी सहयोग को भी महत्त्वपूर्ण सहायक बताया।

रणनीतिक संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बीच संतुलन बनाए रखने से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीकी संप्रभुता और वैश्विक सहयोग एक-दूसरे के विरोधाभासी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत को स्वदेशी क्षमताओं को निरंतर मजबूत करना चाहिए। इसके लिए स्वदेशी स्रोतों, स्वदेशी प्रौद्योगिकी और स्वदेशी परियोजनाओं पर केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए परस्‍पर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए भी खुला रहना चाहिए।

मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 2023 में आठ वर्ष के कार्यकाल के साथ शुरू किए गए राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित क्वांटम संचार का मूल लक्ष्य आठ वर्षों में 2,000 किलोमीटर निर्धारित होने के बावजूद भारत ने केवल तीन वर्षों में 1,000 किलोमीटर की उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष, क्वांटम प्रौद्योगिकियां, सेमीकंडक्टर और परमाणु विज्ञान परस्पर जुड़े हुए क्षेत्र हैं, जिनमें तकनीकी उन्नति और वाणिज्यिक विकास के महत्त्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने घरेलू निजी क्षेत्र के उद्यमियों से अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों को भारत के बढ़ते अंतरिक्ष इकोसिस्टम में अधिक विदेशी निवेश को सुगम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसंधान और नवाचार को मजबूत करने तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) कोष सहित सहायक व्यवस्थाएं शुरू की हैं।

मंत्री महोदय ने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से अनुसंधान और वैज्ञानिक विकास के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीएसआर का लाभ व्यापक समुदाय तक पहुंचना चाहिए और यह केवल मशीनरी एवं अवसंरचना पर होने वाले खर्च तक सीमित नहीं रहना चाहिए। वैज्ञानिक परोपकार की अधिक सुदृढ़ संस्कृति विकसित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसंधान में निवेश को समाज और मानवता के प्रति सार्थक योगदान के रूप में देखा जाना चाहिए।

सत्र के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष नवाचार गठबंधन, स्टार्टअप के लिए वैश्विक एक्सेलेरेटर कार्यक्रम और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड चैलेंज से जुड़े सुझावों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमिका मजबूत करने के लिए वैश्विक रणनीतियों और मानकों को अपनाना चाहिए तथा व्यापक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग को संस्थागत रूप देने की संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है।

अंतरिक्ष इकोसिस्टम का अधिक राज्यों तक विस्तार करने और विद्यार्थियों एवं युवा नवाचारकर्ताओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने संबंधी उद्योग प्रतिनिधियों के सुझावों का स्वागत करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी को सुगम बनाने के लिए रचनात्मक सुझावों और नीतिगत सुधारों के प्रति तत्पर है।

मंत्री महोदय ने कहा कि नीतिगत सुधारों, स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं और निजी क्षेत्र की उद्यमशीलता से प्रेरित भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में परिवर्तन देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहा है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय डेटा सेंटर और तकनीकी कार्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

भाषिणी ने वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 में भागीदारी की। समावेशी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा के निर्माण में बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता(ए आई) की भूमिका को रेखांकित किया

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 20–21 नवंबर 2026 को आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट (जीडीएचएस) 2026 में अपनी भागीदारी पूरी की। दो दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान भाषिणी ने अपने बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया और बताया कि किस प्रकार भाषा प्रौद्योगिकिया

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
Two adult Indian design trainees compare how they introduce two different completed work samples to a woman mentor in a Delhi community studio. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

लोक सभा अध्यक्ष ने रक्षा भूमि प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक और एआई (AI) के उपयोग का आह्वान किया

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज रक्षा संपदा संगठन से आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से रक्षा भूमि के प्रबंधन और संरक्षण को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। नई दिल्ली में 'रक्षा संपदा शताब्दी व्याख्यान 2026' देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखना, अतिक्रमण पर अंकुश लगाना और सशस्त्र बलों की परिचालन आवश्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय पर्वतीय सड़क और यात्रा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तस्वीरें साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; "बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।" बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। https://t.co/ebKu4wZ1Tp— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026 **

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की; स्वदेशी दूरसंचार नवाचार और उद्यमिता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

    संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    उभरती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए उपराष्ट्रपति ने मजबूत वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी का आह्वान किया

    उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आदान-प्रदान समारोह में शिरकत की। Vice-President of India and Chancellor of the University of Delhi, Shri C

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लखनऊ में सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है। द

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।