तकनीक

लोक सभा अध्यक्ष ने रक्षा भूमि प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक और एआई (AI) के उपयोग का आह्वान किया

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज रक्षा संपदा संगठन से आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से रक्षा भूमि के प्रबंधन और संरक्षण को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। नई दिल्ली में 'रक्षा संपदा शताब्दी व्याख्यान 2026' देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखना, अतिक्रमण पर अंकुश लगाना और सशस्त्र बलों की परिचालन आवश्

Two adult Indian design trainees compare how they introduce two different completed work samples to a woman mentor in a Delhi community studio. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two adult Indian design trainees compare how they introduce two different completed work samples to a woman mentor in a Delhi community studio. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज रक्षा संपदा संगठन से आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से रक्षा भूमि के प्रबंधन और संरक्षण को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। नई दिल्ली में 'रक्षा संपदा शताब्दी व्याख्यान 2026' देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखना, अतिक्रमण पर अंकुश लगाना और सशस्त्र बलों की परिचालन आवश्यकताओं के लिए समय पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताएं होनी चाहिए।

17 लाख एकड़ से अधिक रक्षा भूमि के प्रबंधन और सुरक्षा के संबंध में संगठन के व्यापक दायित्व के बारे में बात करते हुए श्री बिरला ने कहा कि प्रभावी शासन के लिए सटीक, सुरक्षित और सुगम भूमि अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रहे डिजिटल उन्नयन कार्यों की सराहना की और कहा कि एआई तथा उभरती हुई प्रौद्योगिकियां वर्तमान परिचालन मांगों और दीर्घकालिक प्रशासनिक चुनौतियों—दोनों से निपटने में सहायक होंगी।

रक्षा भूमि पर अतिक्रमण को एक प्रमुख चिंता बताते हुए श्री बिरला ने संपत्तियों की रक्षा करने तथा सटीक सर्वेक्षण और पैमाइश करने के संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि इस प्रक्रिया में नागरिकों को अनावश्यक विवादों या कठिनाइयों से बचाने का ध्यान रखा जा रहा है। अध्यक्ष महोदय ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा प्रतिष्ठानों और कर्मियों को समय पर भूमि की उपलब्धता और अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करना आवश्यक है।

छावनियों के ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री बिरला ने कहा कि आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढाले जाने के समय उनके मूल स्वरूप, हरित आवरण, वनों और विरासत की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि विकास की योजना सुविचारित ढंग से बनाई जानी चाहिए जिससे तीव्र शहरीकरण के बीच सैन्य छावनियों की विशिष्ट पहचान सुरक्षित रहे।

उन्होंने छावनी निवासियों के लिए संगठन द्वारा चलाई जा रही नागरिक पहलों—जिनमें स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, कंप्यूटर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, जल संरक्षण और पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं—की सराहना की और समुदाय की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए सिविल समाज के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

संस्थागत निरंतरता पर बल देते हुए श्री बिरला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पिछली एक शताब्दी में बनाए गए कानूनों, नियमों और प्रशासनिक ढांचों का अध्ययन करने तथा पूर्व अधिकारियों के अनुभवों से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थागत अनुभव को युवा कर्मियों की तकनीकी दक्षता के साथ जोड़ने से अधिक सुदृढ़ प्रणालियों का निर्माण होगा।

श्री बिरला ने कहा कि आज जब रक्षा संपदा संगठन अपनी दूसरी शताब्दी में प्रवेश कर रहा है, हमें इसे ऐसा संस्थान बनाना चाहिए जो अपनी समृद्ध विरासत को दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ जोड़े । श्री बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि नवाचार, पारदर्शिता, तकनीकी प्रगति और जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से यह संगठन देश की बहुमूल्य रक्षा भूमि की सुरक्षा, सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को सुदृढ़ करना और अपनी छावनियों की अद्वितीय विरासत को संरक्षित रखना जारी रखेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समर्पण, दूरदर्शिता और राष्ट्रीय उद्देश्य की साझा भावना के साथ इस दायित्व को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

नई दिल्ली में आयोजित Defence Estates Centenary Lecture 2026 में सम्मिलित हुआ। Defence Estates Organisation के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों एवं रक्षा संपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिला। रक्षा भूमि के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा और छावनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ सैन्य आवश्यकताओं एवं जनहित के बीच संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बदलते समय में रक्षा भूमि प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए AI, GIS, Drone Technology और Digital Records का उपयोग महत्वपूर्ण है। साथ ही, e-Chhawani, Smart, Green and Sustainable Cantonments, पर्यावरण संरक्षण तथा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण जैसे प्रयासों को आगे बढ़ाना आवश्यक है। मेरा विश्वास है कि अपनी समृद्ध विरासत, अनुभव और पेशेवर दक्षता के आधार पर Defence Estates Organisation आने वाले समय में राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संगठन के सभी वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

— Om Birla (@ombirlakota) November 20, 2026

***

AM


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय डेटा सेंटर और तकनीकी कार्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

भाषिणी ने वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 में भागीदारी की। समावेशी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा के निर्माण में बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता(ए आई) की भूमिका को रेखांकित किया

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 20–21 नवंबर 2026 को आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट (जीडीएचएस) 2026 में अपनी भागीदारी पूरी की। दो दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान भाषिणी ने अपने बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया और बताया कि किस प्रकार भाषा प्रौद्योगिकिया

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय पर्वतीय सड़क और यात्रा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तस्वीरें साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; "बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।" बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। https://t.co/ebKu4wZ1Tp— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026 **

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की; स्वदेशी दूरसंचार नवाचार और उद्यमिता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

    संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    उभरती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए उपराष्ट्रपति ने मजबूत वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी का आह्वान किया

    उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आदान-प्रदान समारोह में शिरकत की। Vice-President of India and Chancellor of the University of Delhi, Shri C

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लखनऊ में सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है। द

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।