भारत

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान किया

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के शहरी विकास विभाग ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026' का आयोजन किया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, डिजिटल तकनीक अपनाने एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, ऋण

इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के शहरी विकास विभाग ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026' का आयोजन किया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, डिजिटल तकनीक अपनाने एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, ऋण प्रदाता संस्थाओं एवं सहयोगी संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए, ये पुरस्कार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

52 पुरस्कारों और 5 विशेष सम्मानों के साथ, इन पुरस्कारों ने राज्यों, शहरों, बैंकों और अन्य हितधारकों के उत्कृष्ट कार्यों का उत्सव मनाया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल थे, जिन्हें इस योजना को लागू करने और इसकी पहुंच बढ़ाने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शहरों और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर पहुंच एवं डिजिटल तकनीक अपनाने में उनके योगदान के लिए भी मान्यता प्रदान की गई।

ऋण प्रदाता संस्थाओं में, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक को उनके ऋण प्रदर्शन और सड़क विक्रेताओं तक सुलभ औपचारिक ऋण पहुंचाने में दिए गए योगदान के लिए मान्यता दी गई।

जून 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, पीएम स्वनिधि ने लगभग 81 लाख सड़क विक्रेताओं को 1.21 करोड़ से अधिक ऋण प्राप्ति में मदद की है जिनकी कुल राशि लगभग 20,000 करोड़ रुपये है। अगस्त 2025 में इस योजना के पुनर्गठन के बाद, पहले वर्ष में 10.6 लाख नए लाभार्थियों को 6,294 करोड़ रुपये के लगभग 22 लाख ऋण प्रदान किए गए। इस योजना ने यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से औपचारिक ऋण तक पहुंच का विस्तार भी किया है। इसके अंतर्गत उन पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट प्रदान की जाती है जिन्होंने अपने ऋण की दूसरी किस्त चुका दी है।

'स्वनिधि से समृद्धि' के अंतर्गत, 52 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 1.62 करोड़ से अधिक मंजूरियां प्रदान की गई हैं। यह योजना 50 स्ट्रीट फूड हब विकसित करने और क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों जैसी पहलों के माध्यम से सड़क बिक्री पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत कर रही है, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं।

इन पुरस्कारों के कार्यान्वयन तंत्र में 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 4,900 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और 120 से अधिक ऋण प्रदाता संस्थाओं को शामिल किया गया। इस आकलन में श्रेणी-विशिष्ट प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके लिए मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि एवं ‘स्वनिधि से समृद्धि’ पोर्टल के आंकड़ों का उपयोग किया गया। योजना के पुनर्गठन के बाद के प्रदर्शन का आकलन 01 सितंबर, 2025 से 31 अगस्त, 2026 तक की अवधि के लिए किया गया जबकि योजना के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन इसकी शुरुआत से लेकर 31 अगस्त, 2026 तक की अवधि के लिए किया गया।

स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026, सड़क बिक्री पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और सड़क विक्रेताओं की आजीविका में सुधार लाने की दिशा में सभी हितधारकों के सामूहिक योगदान को मान्यता देते हैं। ये प्रयास समावेशी शहरी विकास को और बढ़ावा देंगे तथा 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देंगे।

संबोधनों की मुख्य बातें

श्री मनोहर लाल ने जोर देकर कहा कि 'विकसित भारत @2047' की ओर ले जाने वाले 'अंत्योदय' के दृष्टिकोण को तब साकार किया जा सकता है जब यह सुनिश्चित हो कि पीएम स्वनिधि का लाभ हर पात्र सड़क विक्रेताओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह योजना सड़क विक्रेताओं को छोटे ऋणों से आगे बढ़कर बड़ी बैंक क्रेडिट राशि प्राप्त करने और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में सक्षम बनाती है, जिससे आजीविका के अवसरों, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम स्वनिधि की सफलता केंद्र और राज्य सरकारों, बैंकों तथा शहरी स्थानीय निकायों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 'स्वनिधि सम्मान पुरस्कार' उन राज्यों, शहरों, संस्थानों और अधिकारियों के योगदान को मान्यता देते हैं जिन्होंने इस योजना के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर ठोस नतीजों में बदलने का काम किया है।

सड़क विक्रेताओं को 'स्ट्रीट वंडर्स' बताते हुए श्री मनोहर लाल ने उनकी उद्यमशीलता, उनके संघर्ष-जज्बे एवं आजीविका के छोटे-मोटे कामों को सफल उद्यमों में परिवर्तित करने की उनकी क्षमता की सराहना की।

योजना के गीत, "हर मेहनतकश का साथ दिया, पीएम स्वनिधि ने सम्मान दिया" का उल्लेख करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किस तरह पीएम स्वनिधि ने मेहनती सड़क विक्रेताओं को सहारा दिया है और साथ ही समाज में उनके मान-सम्मान, पहचान और प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के संबोधन की मुख्य बातें

सभा को संबोधित करते हुए, राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जोर देकर कहा कि गरीबों के जीवन में आए बदलाव को किसी एक योजना के बजाय, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहलों के सामूहिक प्रभाव के रूप में देखा जाना चाहिए। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत में लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं, जो समावेशी विकास की दिशा में किए गए निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के प्रभाव को दर्शाता है।

मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा चार पुरस्कार प्राप्त करने वाली उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से दंतेवाड़ा और बड़े बचेली को मिली मान्यता की सराहना की जो पहले नक्सल-प्रभावित क्षेत्र थे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की पहुंच को दर्शाती है और उन क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दिखाती है जो नक्सल-मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता – राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश

पुरस्कार श्रेणी | उत्तरपूर्व एवं पहाड़ी राज्य | केंद्र शासित प्रदेश | अन्य राज्य

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – कुल प्रदर्शन | असम | चंडीगढ़ | मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – ऋण प्रदर्शन | सिक्किम | पुद्दुचेरी | मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – डिजिटल अपनाना | मिजोरम | लद्दाख | केरल, महाराष्ट्र

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - स्वनिधि से समृद्धि | त्रिपुरा | - | उत्तर प्रदेश, हरियाणा

पुरस्कार श्रेणी | पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – विशेष अभियान | आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला | छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा

विशेष पुरस्कार – योजना के पुनर्गठन के बाद कुल ऋण वितरण | महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल

पुरस्कार प्राप्तकर्ता – शहरी स्थानीय निकाय

शहरी स्थानीय निकायों का मूल्यांकन शहरी केंद्रों की तीन श्रेणियों—'मेगा और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर', 'प्रमुख शहर' और 'शहर' के अंतर्गत किया गया, जिसमें उनकी जनसंख्या के आकार को ध्यान में रखा गया।

पुरस्कार श्रेणी | शहरी केंद्र | पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – ऋण प्रदर्शन | मेगा और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर | इंदौर (मध्य प्रदेश), अहमदाबाद (गुजरात), छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)

प्रमुख शहर | परभणी (महाराष्ट्र), अलीगढ (उत्तर प्रदेश), कडप्पा (आंध्र प्रदेश)

शहर | परली (महाराष्ट्र), सारणी (मध्य प्रदेश), बालाघाट (मध्य प्रदेश)

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – डिजिटल अपनाना | मेगा और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर | मेरठ, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

प्रमुख शहर | दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

शहर | बड़े बचेली, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़).

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - स्वनिधि से समृद्धि | मेगा और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर | प्रयागराज, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

प्रमुख शहर | तुमकुर (कर्नाटक), विजयनगरम (आंध्र प्रदेश)

शहर | रामचन्द्रपुरम, अमलापुरम (आंध्र प्रदेश)

पुरस्कार प्राप्तकर्ता – ऋण प्रदाता संस्थाएं

पुरस्कार श्रेणी | पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ऋण संस्थाएं – ऋण प्रदर्शन | बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ऋण संस्था – समग्र ऋण प्रदर्शन | भारतीय स्टेट बैंक

विशेष सम्मान – सहयोगी संगठन

मान्यता श्रेणी | पुरस्कार प्राप्त संगठन

क्षमता निर्माण के प्रयास | भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई)

प्रभाव मूल्यांकन एवं शैक्षणिक मान्यता | इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस (आईएसबी)

डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए निर्बाध समन्वय | भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई)

डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा अभिनव सहयोग | पेटीएम एवं फोनपे

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।