भारत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच विमानन रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) में कौशल एवं उद्योग विकास सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री के. राम मोहन नायडू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि योजना के अनुरूप भारत और सिंगापु

बस स्टॉप के स्पर्शनीय मॉडल को समझते वरिष्ठ नागरिक और स्वयंसेविका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
A female community volunteer and an elderly Indian resident examine a small tactile model of an accessible bus stop in an outdoor civic workshop, friendly equal eye level, summer daylight. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच विमानन रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) में कौशल एवं उद्योग विकास सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री के. राम मोहन नायडू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि योजना के अनुरूप भारत और सिंगापुर के बीच यह समझौता ज्ञापन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्‍होंने कहा कि विमान के प्रत्येक कलपुर्जे, जिनमें लैंडिंग गियर, रेडोम, इंजन, कॉकपिट डिस्प्ले, सीट, पंख तथा छोटे-से-छोटे पुर्जे शामिल हैं, उनकी मरम्मत भारत में ही की जाए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य भारत को क्षेत्रीय विमानन कारखाने के रूप में स्थापित करना भी है।

भारत-सिंगापुर साझेदारी संभावनाओं का उल्‍लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि सिंगापुर में विमानन एमआरओ का एक सुविकसित पारितंत्र मौजूद है, जबकि भारत विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहे विमानन बाजारों में से एक है। उन्‍होंने कहा कि भारत में विमानों के बढ़ते बेड़े, क्षेत्रीय विमानन केंद्र के रूप में देश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति तथा कारोबार सुगमता बेहतर बनाने के सरकार के निरंतर प्रयासों की वजह से भारत में एमआरओ क्षेत्र के विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

इस प्रस्तावित सहयोग से भारतीय प्रशिक्षण संस्थानों को ज्ञान आदान-प्रदान और उद्योग जगत के अनुभव द्वारा अपने पाठ्यक्रम तथा प्रशिक्षण क्षमता सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। इस पहल से उद्योग जगत की अधिक भागीदारी से देश में घरेलू एमआरओ अवसंरचना के विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। यह समय के साथ विदेशों में विमान रखरखाव सेवाओं पर भारत की निर्भरता कम करने में भी सहायक होगा।

यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच ज्ञान, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए रूपरेखा प्रदान करेगा।

इस समझौता ज्ञापन के प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित हैं:

1. संयुक्त पाठ्यक्रम विकास: विमान रखरखाव अभियंता प्रशिक्षण के लिए उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम का संयुक्त रूप से विकास करना।

2. विशेषज्ञता आदान-प्रदान एवं क्षमता विकास: गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए भारतीय संस्थानों की विशेषज्ञता बढ़ाना तथा उनकी क्षमता का विकास करना।

3. इंटर्नशिप एवं आदान-प्रदान कार्यक्रम: भारतीय छात्रों को व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के लिए सिंगापुर की एमआरओ कंपनियों के साथ इंटर्नशिप और आदान-प्रदान कार्यक्रमों की व्यवस्था।

4. औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा: एमआरओ सुविधाओं के विस्तार में सहयोग के लिए भारतीय और सिंगापुर के उद्योग जगत के हितधारकों के बीच साझेदारी सुगम बनाना।

भारत की एमआरओ संबंधी आवश्यकताओं की चर्चा करते हुए नागर विमानन मंत्री ने कहा कि भारत की हवाई यातायात में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है और विमानन कंपनियां लगातार अपने विमान बेड़े का विस्तार कर रही हैं। इससे घरेलू एमआरओ क्षमताओं तथा कुशल विमान रखरखाव अभियंताओं की मांग भी बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि इससे देखते हुए घरेलू एमआरओ पारितंत्र को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। श्री नायडू ने कहा कि विदेशों में रखरखाव सेवाओं पर निर्भरता के कारण अक्सर भारतीय विमानन कंपनियों को अधिक लागत वहन करनी पड़ती है और विमानों को लंबे समय तक सेवा से बाहर रखना पड़ता है। यह रणनीतिक समझौता ज्ञापन कुशल विमान रखरखाव अभियंताओं तथा उन्नत एमआरओ सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकताएं पूरी करने में सक्षम बनाएगा। साथ ही यह भारत को वैश्विक विमानन कौशल विकास तथा एमआरओ गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय सिद्ध होगा।

भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन भारत के विमानन पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने, देश के युवाओं के लिए कुशल रोजगार के अवसर सृजित करने तथा विमानन एमआरओ क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।