भारत

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 17-18 नवंबर 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा करेंगे

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 17 से 18 नवंबर 2026 तक इटली गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद भारत-इटली आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को गहरा करने तथा व्यवसायों के बीच और स्टार्टअप स्तर पर संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारत और इटली के बीच ऐतिहासिक, सांस

मिनिमल कमरे में रखा स्नान वस्त्र और निजी उपयोग का सामान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
मिनिमल कमरे में रखा स्नान वस्त्र और निजी उपयोग का सामान · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 17 से 18 नवंबर 2026 तक इटली गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद भारत-इटली आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को गहरा करने तथा व्यवसायों के बीच और स्टार्टअप स्तर पर संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

भारत और इटली के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित काफी पुराना रिश्ता है, जो अब राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग वाली एक बहुआयामी साझेदारी में बदल चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत-इटली संबंधों को नई रफ्तार मिली है। इसी के नतीजतन, 19-20 मई 2026 को प्रधानमंत्री की इटली यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया। दोनों देश भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 को लागू कर रहे हैं और उन्होंने 2029 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो करने का लक्ष्य रखा है।

अपनी यात्रा के दौरान, श्री पीयूष गोयल इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम श्री एंटोनियो तजानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह आर्थिक सहयोग के लिए भारत-इटली संयुक्त आयोग (जेसीईसी) के 23वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और भारत-इटली व्यापार और नवाचार मंच में भाग लेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री इटली की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि इन मुलाकातों और कार्यक्रमों से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और नवाचार से जुड़े संबंधों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

भारत-इटली जेसीईसी का 23वां सत्र 18 नवंबर 2026 को रोम में विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय में आयोजित होगा, जिसकी सह-अध्यक्षता श्री पीयूष गोयल और महामहिम श्री एंटोनियो तजानी करेंगे।

जेसीईसी, भारत-इटली के बीच आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग की समीक्षा करने और उसे दिशा देने का मुख्य संस्थागत तंत्र है। जून 2025 में ब्रेशिया में आयोजित 22वें सत्र की सह-अध्यक्षता भी दोनों मंत्रियों ने की थी। उस सत्र में इंडस्ट्री 4.0, एयरोस्पेस, ऊर्जा परिवर्तन और टिकाऊ गतिशीलता में सहयोग को प्राथमिकता दी गई थी और ऑटोमोबाइल तथा अंतरिक्ष के क्षेत्रों में संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति बनी थी। 23वां सत्र द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, इसमें द्विपक्षीय व्यापार के दायरे को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने और उसका विस्तार करने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। चर्चा के मुख्य विषयों में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स, औद्योगिक मशीनरी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन, नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष, स्टार्टअप और नवाचार तथा संपर्क जैसे आपसी हित के अन्य क्षेत्र शामिल होंगे।

यूरोपीय संघ में इटली, भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इटली को भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 3.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इटली को भारत के प्रमुख निर्यात में लोहा और इस्पात तथा धातु उत्पाद, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रसायन और वस्त्र तथा परिधान शामिल हैं। वहीं, इटली से भारत के प्रमुख आयात में मशीनरी और विद्युत उपकरण, रसायन तथा धातु उत्पाद शामिल हैं।

18 नवंबर 2026 को रोम में आयोजित होने वाले भारत-इटली व्यापार और नवाचार मंच में भारत का एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 80 कारोबारी नेता और स्टार्टअप शामिल होंगे। इस मंच पर इतालवी संवर्धन एजेंसियों जैसे आईसीई (इतालवी व्यापार एजेंसी), Cassa Depositi e Prestiti (सीडीपी), SACE और SIMEST के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र होगा। इसके अलावा, इसमें बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें और कई विषयगत सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। ये सत्र ऑटोमोटिव और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, औद्योगिक और कृषि-खाद्य मशीनरी तथा खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन तथा नवीकरणीय ऊर्जा और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

श्री पीयूष गोयल इस व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेंगे और महामहिम श्री एंटोनियो तजानी के साथ मिलकर इस मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे।

व्यापार और नवाचार मंच के हिस्से के रूप में, स्टार्टअप्स और अन्वेषकों के लिए एक विशेष नवाचार मंच भी आयोजित किया जाएगा। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 31 अक्टूबर 2026 तक स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत 2.61 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है। यह मंच भारतीय स्टार्टअप्स को इतालवी निवेशकों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के साथ जुड़ने का अवसर देगा। इसके माध्यम से वे नई साझेदारियां बनाने, बाजारों तक पहुंच प्राप्त करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग की संभावनाएं तलाश सकेंगे।

इस यात्रा के दौरान, श्री पीयूष गोयल भारत में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा करने के लिए हैवी इंजीनियरिंग, एविएशन सेवाओं और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों की प्रमुख इतालवी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। फोरम के बाद, भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य 19 नवंबर 2026 को इटली में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का दौरा करेंगे।

यह यात्रा इटली के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इटली, यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार होने के साथ-साथ भूमध्यसागरीय क्षेत्र की एक प्रमुख अर्थव्यवस्था भी है। जनवरी 2026 में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी होने के बाद, दोनों देशों के पास विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, कपड़ा, नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश का विस्तार करने के व्यापक अवसर हैं।

उम्मीद है कि यह यात्रा भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी, संस्थागत सहयोग को मजबूत करेगी और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश तथा औद्योगिक सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
दिल्ली के इंडिया गेट के पास बारिश के बाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

    स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

    सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।