भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने #NumberSaveKiya? अभियान की शुरुआत की, लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिनों के अभियान पर परामर्श जारी किया और नई चेतना 5.0 के तहत महिला सुरक्षा सेवाओं को मजबूत करने के लिए अंतर-मंत्रालयी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ मिलकर 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में नई चेतना 5.0 का उद्घाटन किया। यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर एक राष्ट्रीय अभियान है। यह कार्यक्रम महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस और लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय सक्रियता अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया था

गाँव की खुली जनसभा में चर्चा करती महिला प्रतिनिधि का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ मिलकर 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में नई चेतना 5.0 का उद्घाटन किया। यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर एक राष्ट्रीय अभियान है। यह कार्यक्रम महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस और लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय सक्रियता अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, न्याय विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भी उपस्थित थे।

प्रमुख घोषणाएं

16 दिवसीय अभियान पर परामर्श: कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्तियों ने 10 मंत्रालयों और नालसा द्वारा जारी एक संयुक्त परामर्श जारी किया। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जागरूकता फैलाने, सहायता और कानूनी मदद तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा महिलाओं की सुरक्षा को सबकी जिम्मेदारी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया है। इस अभियान की थीम 'जागरूकता से कार्रवाई तक और पहुंच से सशक्तिकरण तक' है।

#NumberSaveKiya? अभियान: “नंबर सेव किया?” - इस एक सरल सवाल पर आधारित इस अभियान के वीडियो में सभी महिलाओं और उनके आस-पास के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने फोन में महिला हेल्पलाइन 181 और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 112 का नंबर सेव कर लें। हेल्पलाइन 181 एक 24x7 चलने वाली टोल-फ्री सेवा है, जो हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, चिकित्सा सुविधा और कानूनी सहायता से जोड़ती है। इस अभियान को मंत्रालय के डिजिटल प्लेटफॉर्म और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, वन स्टॉप सेंटर तथा मिशन शक्ति हब के जमीनी नेटवर्क के जरिए व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने #NumberSaveKiya? अभियान और हेल्पलाइन गीत की शुरुआत की। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे अपने फोन में महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नंबर सेव करें और दूसरों के बीच भी इसके बारे में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा, “आज के डिजिटल युग में, मोबाइल फोन हमारा एक बहुत अच्छा साथी बन गया है। मुश्किल समय में, कोई भी महिला अपने पास मौजूद वन स्टॉप सेंटर, जेंडर रिसोर्स सेंटर या महिला हेल्पलाइन पर सिर्फ एक कॉल करके तुरंत मदद पा सकती है। लेकिन कभी-कभी, बहुत अधिक तनाव की स्थिति में, नंबर याद नहीं रहता और मदद मिलने में देरी हो सकती है। जरूरत के समय सही जानकारी और सही संपर्क नंबर का पता होना, किसी भी बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना करने की दिशा में पहला कदम हो सकता है। इस अभियान के जरिए हमारा संदेश है: नंबर जानें, नंबर सेव करें और इसे दूसरों के साथ भी साझा करें। मैं आप सभी से पूछना चाहती हूँ, ‘नंबर सेव किया?’”

सभा को संबोधित करते हुए, श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत के विजन के केंद्र में महिलाओं का सशक्तिकरण, उनकी गरिमा और सम्मान है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लगभग 3.75 करोड़ लखपति दीदियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक आज़ादी के साथ-साथ महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और उन्हें समान अवसर मिलना भी जरूरी है। उन्होंने पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। इस समझौता ज्ञापन को सुरक्षा, न्याय, पुनर्वास और आजीविका सहायता को एक साथ लाने वाला एक ढांचा बताते हुए, उन्होंने राज्यों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी नेटवर्क और समुदायों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को जमीनी स्तर पर निरंतर चलने वाली पहल बनाएं। साथ ही, उन्होंने गांवों को नशा-मुक्त और हिंसा-मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान को भी इसमें शामिल करने को कहा। उन्होंने सभी से अपने फोन में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 को सेव करने की अपील भी की।

अंतर-मंत्रालयी समझौता ज्ञापन: हिंसा-मुक्त गांव पहल शुरू करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, न्याय विभाग, नालसा और ग्रामीण विकास विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका मकसद गांव के स्तर पर कानूनी सहायता, महिलाओं के लिए सहायता सेवाएं और सामुदायिक संस्थाओं को एक साथ लाना है।

ज़मीनी स्तर पर समन्वय

सुबह के सत्रों में दो पैनल चर्चाएं हुईं: पहली चर्चा जेंडर रिसोर्स सेंटर्स, वन स्टॉप सेंटर्स, लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और स्वास्थ्य प्रणाली के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय पर केंद्रित थी, जबकि दूसरी चर्चा में ज़मीनी स्तर की महिला नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नए जेंडर रिसोर्स सेंटर्स की शुरुआत की गई और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों तथा वन स्टॉप सेंटर्स के प्रशासकों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वीडियो संसाधन और नई चेतना 4.0 असेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई, साथ ही नई चेतना 5.0 अभियान की भी शुरुआत हुई।

नई चेतना 5.0 के हिस्से के रूप में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने मिशन शक्ति के ज़रिए, हर महिला की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

****

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।