राजनीति

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के नौवें सप्ताह के तहत खेल प्रतियोगिताओं और पड़ोस युवा संसदों के माध्यम से माय भारत ने 81,600 से अधिक युवाओं और नागरिकों को किया संगठित

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत ( माय भारत) के माध्यम से 100 सप्ताह के अभियान के नौवें सप्ताह के दौरान नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और पड़ोस युवा संसदों के समूहों का आयोजन किया। जहां खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया गया, वहीं पड़ोस युवा

कोच्चि की सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला में डेवलपर फोन पर लोडिंग संदेश को स्वयं जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कोच्चि की सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला में डेवलपर फोन पर लोडिंग संदेश को स्वयं जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत ( माय भारत) के माध्यम से 100 सप्ताह के अभियान के नौवें सप्ताह के दौरान नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और पड़ोस युवा संसदों के समूहों का आयोजन किया। जहां खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया गया, वहीं पड़ोस युवा संसदों के जरिए युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन और इसकी लत की रोकथाम के उपायों पर सुव्यवस्थित चर्चा में शामिल किया गया। 15.11.2026 की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, इन पहलों के माध्यम से नशामुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में कुल 429 कार्यक्रमों के अंतर्गत 1,039 गतिविधियों का आयोजन कर 81,622 युवाओं और नागरिकों को संगठित किया गया।

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के समूह का आयोजन 13.11.2026 से 15.11.2026 तक किया गया, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों और गांवों के युवाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस पहल ने जमीनी स्तर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया। साथ ही, इसके माध्यम से शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया गया। इस दौरान कुल 370 खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके अंतर्गत 851 गतिविधियां संचालित की गईं और इनमें 75,220 युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया।

खेल आयोजनों के साथ-साथ, 14.11.2026 को ब्लॉक स्तर पर 59 पड़ोस युवा संसद (एनवाईपी) कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 188 गतिविधियों के माध्यम से 6,402 युवाओं ने भाग लिया। इन सत्रों के माध्यम से अभियान की पहुंच मोहल्लों और जमीनी स्तर के समुदायों तक विस्तारित हुई। साथ ही, युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न चुनौतियों को समझने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान किया गया।

प्रत्येक पड़ोस युवा संसद में चार सुव्यवस्थित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें माय भारत पोर्टल का परिचय; नशीले पदार्थों के सेवन को समझना: भारत के युवाओं के समक्ष चुनौतियां; जागरूकता से कार्रवाई तक: नशामुक्त युवा के लिए उपाय; तथा बदलाव की कहानियां: नशामुक्त भारत की दिशा में यात्रा विषय पर एक श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति शामिल थी। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस जागरूकता को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके प्रमुख उदाहरणों में तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के नल्लमपल्ली ब्लॉक तथा तेलंगाना के रंगारेड्डी और नागरकुरनूल जिले के कोल्लापुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम शामिल रहे।

इस सप्ताह की गतिविधियों को ब्रह्माकुमारीज, हार्टफुलनेस, प्रोजेक्ट पॉइंट, एसोचैम और फिक्की सहित सहयोगी संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हुआ। हार्टफुलनेस ने बेंगलुरु, मैसूर और चेन्नई में आयोजित वॉकथॉन सहित जनसंपर्क पहलों में सहयोग दिया। वहीं, प्रोजेक्ट पॉइंट ने ओडिशा के खुर्दा जिले के बेगुनिया ब्लॉक में आयोजित गतिविधियों में भाग लिया।

*****

पीके/केसी/आरटी/जीके/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

Representatives review a shared program document · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

उपराष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायकों से भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक वाद-विवाद, विचारपूर्ण चर्चा, विधायी कार्यकुशलता और जन-केंद्रित शासन के महत्व पर जोर दिया। Vice-President Shr

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Island residents discuss a coastal planning sketch · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 18 नवंबर 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। यह भव्य महायज्ञ 11 नवंबर 2026 को शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2026 को संपन्न होगा। इसका आयोजन कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य मार्गदर्शन और सान्निध्य में किया जा रहा है। वैश्विक शांति, साम

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधायी बहस के दस्तावेज पढ़ते शोध सहायक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।