राजनीति

उपराष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायकों से भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक वाद-विवाद, विचारपूर्ण चर्चा, विधायी कार्यकुशलता और जन-केंद्रित शासन के महत्व पर जोर दिया। Vice-President Shr

Representatives review a shared program document · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Representatives review a shared program document · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायकों से भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक वाद-विवाद, विचारपूर्ण चर्चा, विधायी कार्यकुशलता और जन-केंद्रित शासन के महत्व पर जोर दिया।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan addressed the Orientation Programme for the Members of the 17th Odisha Legislative Assembly in Bhubaneswar today. He emphasised the importance of constructive debates, informed discussions, adherence to legislative procedures and embracing emerging technologies to strengthen democratic institutions. He urged legislators to uphold Bharat’s rich democratic traditions and work towards a developed Odisha, contributing to the vision of Viksit Bharat 2047. Governor of Odisha, Shri Braj Mohan Ram; Chief Minister, Shri Mohan Charan Majhi; Speaker of the Odisha Legislative Assembly, Smt. Surama Padhy;along with Members of the 17th Odisha Legislative Assembly were present on the occasion.

— Vice-President of India (@VPIndia) November 16, 2026

उपराष्ट्रपति ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और विधायकों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भारत की प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने वैशाली की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चोल काल की कुडवोलाई प्रणाली का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सभ्यतागत इतिहास में लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं। उन्होंने कहा कि भारत को 'लोकतंत्र की जननी' होने पर गर्व है। उपराष्ट्रपति ने ओडिशा के विधायकों से इस गौरवशाली विरासत के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देते हुए कि चुनावी जीत सार्थक जनसेवा में परिणत होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम चुनाव वोटों से जीतते हैं, लेकिन जनता का सम्मान केवल अपनी सेवा से अर्जित कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल वाद-विवाद का मंच नहीं है, बल्कि यहां बनाई गई प्रत्येक नीति, उठाया गया प्रत्येक प्रश्न और पारित किया गया प्रत्येक कानून असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा की प्रगति भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्ष 2036 में एक प्रांत के रूप में ओडिशा के गठन की शताब्दी पूरी होने के अवसर को देखते हुए उन्होंने इस राज्य को विकसित, समृद्ध और समावेशी बनाने में 'विजन ओडिशा 2036' के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक युवाओं के लिए अवसर सृजित करने और विकास का लाभ प्रत्येक गांव तथा प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि विचारों में मतभेद जनता और संविधान के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता के आड़े नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हम किसी बात पर असहमत हो सकते हैं, लेकिन एक बात पर हम सभी को सहमत होना चाहिए और वह है जनता तथा संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता।" उन्होंने कहा कि "बहस, चर्चा या कभी-कभी व्यवधान का भी परिणाम निर्णय के रूप में सामने आना चाहिए।" उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय विकास को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वाद-विवाद और रचनात्मक सहयोग का आह्वान किया।

निरंतर सीखने और तैयारी के महत्व पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने विधायकों से विधायी नियमों और प्रक्रियाओं, बजटीय प्रक्रियाओं, समिति प्रणाली, संसदीय परंपराओं तथा नैतिकता से भली-भांति परिचित होने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने विशेष रूप से प्रश्नकाल और शून्यकाल के महत्व को रेखांकित करते हुए इन्हें प्रत्येक विधायक के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों को उठाने के महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने विधायकगों से आग्रह किया कि वे इन महत्वपूर्ण संसदीय प्रक्रियाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए पीठासीन अधिकारी को सहयोग दें।

उपराष्ट्रपति ने सदन के कामकाज से जुड़े विषयों पर आम सहमति बनाने में कार्य मंत्रणा समिति (बिजनेस एडवाइजरी कमेटी- बीएसी) की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समिति के भीतर अधिक सहमति बनने से विधायी कार्यवाही अधिक सुचारु और प्रभावी होगी।

विधायी कार्यप्रणाली में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के तहत ओडिशा विधानसभा में डिजिटल सदन के उद्घाटन का स्वागत किया। राज्यसभा में डिजिटल मंचों के बढ़ते उपयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी की सहायता से संसदीय दस्तावेज, प्रश्न और बहस अब अनेक भाषाओं में उपलब्ध हैं। उन्होंने विधायकों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण सहित उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि विधायी संस्थाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।

अपने संबोधन के समापन पर उपराष्ट्रपति ने विधायकों को उनके पद की जिम्मेदारी और बदलाव लाने की अपार क्षमता की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि तार्किक हस्तक्षेप से नीतियों में बदलाव आ सकता है, जबकि संवेदनशील निर्णय असंख्य नागरिकों के जीवन में आशा का संचार कर सकता है। उन्होंने 17वीं ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों को सफल अभिमुखीकरण कार्यक्रम और समृद्ध विधायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाधी, ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री भवानी शंकर भोई तथा 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

कोच्चि की सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला में डेवलपर फोन पर लोडिंग संदेश को स्वयं जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के नौवें सप्ताह के तहत खेल प्रतियोगिताओं और पड़ोस युवा संसदों के माध्यम से माय भारत ने 81,600 से अधिक युवाओं और नागरिकों को किया संगठित

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत ( माय भारत) के माध्यम से 100 सप्ताह के अभियान के नौवें सप्ताह के दौरान नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और पड़ोस युवा संसदों के समूहों का आयोजन किया। जहां खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया गया, वहीं पड़ोस युवा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
Island residents discuss a coastal planning sketch · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 18 नवंबर 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। यह भव्य महायज्ञ 11 नवंबर 2026 को शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2026 को संपन्न होगा। इसका आयोजन कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य मार्गदर्शन और सान्निध्य में किया जा रहा है। वैश्विक शांति, साम

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधायी बहस के दस्तावेज पढ़ते शोध सहायक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राजनीति

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।