भारत

प्रधानमंत्री 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करें

सुबह की दिनचर्या की तैयारी का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सुबह की दिनचर्या की तैयारी का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देश्यीय केन्द्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में काम करेंगे। वह पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (टीआरआई) का भवन और मिजोरम के आइजोल में ‘रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ शामिल हैं। इनका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करना है। यह संग्रहालय मिजो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, वीरता एवं बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ मिजो लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर को भी प्रदर्शित करता है। इसका नाम 19वीं सदी की मिजो महिला प्रमुख ‘रोपुइलियानी’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का साहसपूर्वक विरोध किया था। उन्हें जनजातीय प्रतिरोध और बलिदान के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। वह जनजातीय उत्पादकों के लिए बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केन्द्रों (टीएमएमसी) का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत 42 अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

यह कार्यक्रम ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का प्रतीक होगा, जो 1 से 15 नवंबर 2026 तक देश भर में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान राष्ट्रीय एवं जमीनी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रपति का ईएमआरएस के विद्यार्थियों के साथ संवाद, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, जनजातीय चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर और ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत जनजातीय गांवों में सामुदायिक सेवा अभियान शामिल हैं।

****

पीके/केसी/आरटी/आर


ये खबरें भी पढ़िए

वितरण केंद्र में तापरोधी चिकित्सा परिवहन डिब्बों की जाँच करते स्वास्थ्य आपूर्ति विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है। मंत्रालय का मंडप आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस भागीदा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पुस्तकालय की मेज पर टैबलेट के साथ विचार करती पाठिका · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

असम में डीआरआई ने एक टिपर ट्रक के खास तरीके से बनाए गई खाली जगह में छिपाई गई 20 किलो मेथ टैबलेट जब्त कीं; एक शख्स गिरफ्तार

देश के पूर्वोत्तर इलाके में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, 12 नवंबर 2026 को एक टिपर ट्रक से 20 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (जिसे आमतौर पर 'याबा' के नाम से जाना जाता है) जब्त की गईं। खुफिया जानक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली में भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व मधुमेह दिवस मनाया; भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति को रेखांकित किया

इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है। मंत्रालय का मंडप आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस भागीदा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    असम में डीआरआई ने एक टिपर ट्रक के खास तरीके से बनाए गई खाली जगह में छिपाई गई 20 किलो मेथ टैबलेट जब्त कीं; एक शख्स गिरफ्तार

    देश के पूर्वोत्तर इलाके में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, 12 नवंबर 2026 को एक टिपर ट्रक से 20 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (जिसे आमतौर पर 'याबा' के नाम से जाना जाता है) जब्त की गईं। खुफिया जानक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रविवार, 15 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर श्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली में भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व मधुमेह दिवस मनाया; भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति को रेखांकित किया

    इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    देशभर के छावनी बोर्डों में वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं के विस्तार के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा महानिदेशालय के बीच 16 नवंबर को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देशभर के छावनी बोर्डों में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के अं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।