प्रधानमंत्री ने बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मिठाइयां बांटकर दीपावली मनाई
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा अभियान अड्डे पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भी बांटीं। प्रधानमंत्री ने इस उत्सव की कुछ झलकियां साझा करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने से इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा अभियान अड्डे पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भी बांटीं।
प्रधानमंत्री ने इस उत्सव की कुछ झलकियां साझा करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने से इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है;
“हमारी रक्षा करने वाले जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने से त्योहार की मिठास बढ़ जाती है!
#Bastar #NaxalFreeIndia”
Diwali is sweeter with those who protect us! #Bastar #NaxalFreeIndia https://t.co/7Ywie7uTt4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026
******
पीके/केसी/आरटी/एनके
