भारत

स्वच्छ हवा के लिए पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाएं : डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया ईआईएसीपी की दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लेने की अपील

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से समर्थन प्राप्त डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर- रिसोर्स पार्टनर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से पटाखा- मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने और हवा को साफ और शुद्ध रखने में मदद करने की अपील की है। यह अपील देश भर में चलाए गए ग्रीन दिवाली अभियान के अंतर्गत की गई है। मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत 20 अक्टूबर से 8 न

हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
An Indigenous Canadian woman forest researcher and an adult colleague inspect a small environmental sensor attached to a tree in a healthy conifer forest, respectful natural outdoor scene, no fire or catastrophe. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से समर्थन प्राप्त डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर- रिसोर्स पार्टनर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से पटाखा- मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने और हवा को साफ और शुद्ध रखने में मदद करने की अपील की है। यह अपील देश भर में चलाए गए ग्रीन दिवाली अभियान के अंतर्गत की गई है। मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत 20 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2026 तक यह अभियान चलाया गया जिसमें 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में शामिल 130 शहरों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है और वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमानों के अनुसार त्योहार के दिनों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में आ सकती है। एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) पूरे क्षेत्र में ग्रेडेड रिसपॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत उपाय लागू कर रहा है जिससे वायु की गुणवत्ता और खराब न हो। दिल्ली-एनसीआर के लोगों से इन प्रयासों का समर्थन करने और लागू किए जा रहे उपायों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- ईआईएसीपी ने हरेक नागरिक को स्वच्छ हवा अच्छे स्वास्थ्य और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए ग्रीन दिवाली संकल्प लेने के लिए आमंत्रित किया है।

ग्रीन दिवाली मनाने के लिए उसने सरल कदम भी बताए हैं जो इस तरह से हैं :

  • पर्यावरण के अनुकूल दीयों और मोमबत्तियों का चुनाव करें: पारंपरिक मिट्टी के दीयों और पर्यावरण के अनुकूल मोमबत्तियों का उपयोग करें, और बहुत अधिक ऊर्जा की खपत से बचें।
  • प्रकृति अनुकूल उपहार दें: स्थानीय स्तर पर बने, पर्यावरण के अनुकूल उपहार चुनें, जिनमें पैकेजिंग कम से कम हो।
  • पटाखों को ना कहें: वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पटाखों से बचें।
  • प्राकृतिक तरीके से सजावट करें: फूलों की पंखुड़ियों, चावल के आटे और हल्दी जैसी प्राकृतिक चीजों से रंगोली बनाएं, और पुरानी चीजों को नया रूप देकर (डीआईवाई) सजावट करने की कोशिश करें।
  • कचरा कम पैदा करें: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें, सजावट की चीजों को दोबारा इस्तेमाल करें, और रीसाइक्लिंग के लिए कचरे को अलग-अलग छांटें।
  • सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करें: सामूहिक कदमों को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान, आस-पड़ोस की सफाई और पर्यावरण जागरूकता वॉक जैसे कार्यक्रम आयोजित करें।
  • नेक काम के लिए दान करें: जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े और घर का ऐसा सामान दान करें जो काम का है लेकिन आपके इस्तेमाल में नही आ रहा है; इससे चीजों का दोबारा इस्तेमाल होगा और कचरा कम होगा।
  • पर्यावरण के अनुकूल आवागमन अपनाएं: त्योहारों के दौरान आने-जाने के लिए पैदल चलें, साइकिल का इस्तेमाल करें या सार्वजनिक या साझा परिवहन (पब्लिक या शेयर्ड वाहन) का उपयोग करें।
  • हवा की गुणवत्ता पर नजर रखें: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 'समीर' (SAMEER) ऐप पर रोजाना वायु गुणवत्ता सचकांक (एक्यआई) देखें और जब हवा की गुणवत्ता खराब हो तो बाहर जाने से बचें।

नागरिकों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के 'कार्बन फुटप्रिंट सर्वे' (https://wwfindiawebgis.in/Carbon_Footprint/Carbon_Footprint.html) में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि पर्यावरण पर वे अपने कदमों के प्रभाव को समझ सकें और प्रकृति के प्रति अधिक अनुकूल आदतें अपना सकें।
इसके अलावा इसमें शामिल होने वाले संस्थानों और समूहों को अपनी गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन फॉर्म

https://docs.google.com/forms/d/15hDbjbqZzeo68kNjAxeHQA_SMIQ7lUlPdvCIi-gvwdY/viewform

के माध्यम से साझा करने का आग्रह किया गया है। जानकारी देते समय संस्थान या संगठन का नाम और स्थान, गतिविधि का विवरण और तारीख, संकल्प लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या, जियो-टैग की गई तस्वीरें और संक्षिप्त रिपोर्ट शामिल होनी चाहिए। चुनी गई प्रविष्टियों को ईआईएसीपी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

****

पीके/केसी/एके


ये खबरें भी पढ़िए

फूलों के साथ सजे उपहार और पारंपरिक सजावटी सामान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मिठाइयां बांटकर दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा अभियान अड्डे पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भी बांटीं। प्रधानमंत्री ने इस उत्सव की कुछ झलकियां साझा करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने से इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती हैं।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
Volunteers remove old paper posters from a wall · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की झलकियां साझा कीं। श्री मोदी ने कहा कि ये आयोजन बस्तर में दिवाली की भावना को दर्शाते हैं, जो सुरक्षा बलों के समर्पण से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब इतिहास बन चुका है और विकास ही आगे का रास्ता है। श्री मोदी ने इस अवसर को विशेष और यादगार बताया। प्रधानमंत्री ने ‘ए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Sign painter examines brushwork on a modest shop board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा; “राष्ट्रपति जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @rashtrapatibhvn” Called on Rashtrapati Ji and conveyed Diwali wishes. @rashtrapatibhvn https://t.co/5s7QRZLx0Q— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026 ****** पीके/केसी/आरटी/

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मिठाइयां बांटकर दीपावली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा अभियान अड्डे पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भी बांटीं। प्रधानमंत्री ने इस उत्सव की कुछ झलकियां साझा करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने से इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती हैं।

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    स्वच्छ हवा के लिए पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाएं : डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया ईआईएसीपी की दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लेने की अपील

    केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से समर्थन प्राप्त डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर- रिसोर्स पार्टनर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से पटाखा- मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने और हवा को साफ और शुद्ध रखने में मदद करने की अपील की है। यह अपील देश भर में चलाए गए ग्रीन दिवाली अभियान के अंतर्गत की गई है। मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत 20 अक्टूबर से 8 न

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की झलकियां साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की झलकियां साझा कीं। श्री मोदी ने कहा कि ये आयोजन बस्तर में दिवाली की भावना को दर्शाते हैं, जो सुरक्षा बलों के समर्पण से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब इतिहास बन चुका है और विकास ही आगे का रास्ता है। श्री मोदी ने इस अवसर को विशेष और यादगार बताया। प्रधानमंत्री ने ‘ए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा; “राष्ट्रपति जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @rashtrapatibhvn” Called on Rashtrapati Ji and conveyed Diwali wishes. @rashtrapatibhvn https://t.co/5s7QRZLx0Q— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026 ****** पीके/केसी/आरटी/

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।