भारत

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा के संबंध में

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से उनके विकास को बढ़ावा दे रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा दिसंबर 2014 में ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (आरजीएम) की शुरुआत की गई थी। 2. इस पहल के तहत, विभाग ने देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण, विकास और संवर्धन में जुटे हितधारकों के योगदान को मान्यता देने और उन्हें प

बीज संरक्षण प्रयोगशाला में सीलबंद नमूने को देखती अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
An Indian botanical researcher and a young woman technician examine a transparent sealed seed vial at a small seed conservation laboratory, racks of unlabelled glass containers behind, soft window light. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से उनके विकास को बढ़ावा दे रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा दिसंबर 2014 में ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (आरजीएम) की शुरुआत की गई थी।

2. इस पहल के तहत, विभाग ने देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण, विकास और संवर्धन में जुटे हितधारकों के योगदान को मान्यता देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) की शुरुआत की है। इसमें दुग्ध उत्पादक किसान, डेयरी सहकारी समितियां/एमपीसी/एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) शामिल हैं। इस वर्ष भी निम्नलिखित श्रेणियों में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं:

  1. देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान।
  2. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/ दुग्ध उत्पादक कंपनी (एमपीसी)/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)।

3. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)।

3. पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) और हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है, ताकि इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में डेयरी विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें बढ़ावा दिया जा सके।

4. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) 2026 के तहत ऊपर उल्लिखित प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। एनजीआरए 2026 के अंतर्गत प्रथम दो श्रेणियों अर्थात् सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/एफपीओ/एमपीसी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि का विवरण निम्नानुसार है:

· 5,00,000 रुपये (केवल पाँच लाख रुपये) - पहला स्थान

· 3,00,000 रुपये (केवल तीन लाख रुपये) - दूसरा स्थान

· 2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) - तीसरा स्थान

· 2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) - पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार

5. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

6. गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा विकसित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से 10 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान कुल 1,583 आवेदन प्राप्त हुए।

7. निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रत्येक श्रेणी में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की जा रही है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. | श्रेणी | राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं के नाम एवं उनकी रैंक

1 | देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान | गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र:

| | प्रथम स्थान: श्री मुरलीधरन नायर, कोट्टायम, केरल।

| | द्वितीय स्थान: श्री ओडेद्रा राजशीभाई, पोरबंदर, गुजरात।

| | तृतीय स्थान: श्री मदन मोहन यादव, गुरुग्राम, हरियाणा।

| | पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:

| | श्री सागर सिंह रावत, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

| |

2 | सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दुग्ध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठन | गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र

| | प्रथम: टीएनडी 93 थाचुर एमपीसीएस, कल्लाकुरिची, तमिलनाडु,

| | द्वितीय: डिंका मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, मांड्या, कर्नाटक।

| | तृतीय: एरुथेनपथी क्षीरोलपादक सहकारणा संगम, पलक्कड़, केरल।

| |

| | पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:

| | द चक देविया डेयरी कोऑपरेटिव लिमिटेड, कठुआ, जम्मू और कश्मीर।

| |

3 | सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) | गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र

| | प्रथम: श्री शुभंकर नंदी, हुगली, पश्चिम बंगाल,

| | द्वितीय: श्री राजेश कुमार महतो, गिरिडीह, झारखंड,

| | तृतीय: श्री शेख शफी, जिला श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, आंध्र प्रदेश।

| | पूर्वोत्तर क्षेत्र /हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:

| | श्री सुधेश कुमार, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

8. ये पुरस्कार 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित मुरादपुर के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 समारोह के अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

******

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।