कारोबार

सीबीआईसी अध्यक्ष ने नई दिल्ली में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में जीएसटी और सीमा शुल्क पवेलियन का उद्घाटन किया

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अध्यक्ष श्री विवेक चतुर्वेदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में जीएसटी एवं सीमा शुल्क पवेलियन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सीबीआईआईसी के सदस्य और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आईआईटीएफ 2026 के अंतर्गत स्थापित यह पवेलियन, जिसका विषय 'विकास और विरासत' है, वस्तु एवं

इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अध्यक्ष श्री विवेक चतुर्वेदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में जीएसटी एवं सीमा शुल्क पवेलियन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सीबीआईआईसी के सदस्य और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

आईआईटीएफ 2026 के अंतर्गत स्थापित यह पवेलियन, जिसका विषय 'विकास और विरासत' है, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और सीमा शुल्क के क्षेत्र में सीबीआईसी की ओर से किए गए बदलावकारी प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए एक संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह कर प्रशासन को सरल बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को मजबूत करने के प्रति केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करता है। अगली पीढ़ी के जीएसटी प्रक्रिया सुधारों और बैगेज नियम, 2026 के बारे में जागरूकता पैदा करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे आगंतुक कर और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में नवीनतम बदलावों और उनसे प्राप्त होने वाले लाभों को समझ सकें।

पवेलियन में आगंतुकों को मौके पर ही मदद प्रदान करने और उनके प्रश्नों का समाधान करने के लिए समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों की ओर से संचालित ये हेल्प डेस्क जीएसटी, सीमा शुल्क, वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन), इनवॉइस पंजीकरण पोर्टल (आईआरपी), आईसीगेट और केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएम) से संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं। आगंतुक जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, धनवापसी, ई-इनवॉइसिंग, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं, सामान संबंधी प्रावधानों, आयात-निर्यात सुविधा और शिकायत निवारण के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल सार्वजनिक मदद के लिए एक एकल-बिंदु इंटरफेस प्रदान करती है और विभाग तथा नागरिकों के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाती है।

जनभागीदारी और जागरूकता को अधिक संवादात्मक और आकर्षक बनाने के लिए, पवेलियन में सभी आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए कई नवीन शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियां उपलब्ध हैं। इनमें वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) गेम्स, वेंट्रिलोक्विस्ट शो, कठपुतली शो, इंटरैक्टिव क्विज़, जादू के शो, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) सेल्फी जोन और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इन गतिविधियों को जीएसटी, सीमा शुल्क और करदाता सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों को मनोरंजक और आसानी से समझ में आने वाले तरीके से संप्रेषित करने के लिए डिजाइन किया गया है, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आकर्षित करते हुए सरलीकृत कर अनुपालन और विभाग की पहलों के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहन दिया गया है।


यह पवेलियन सूचनात्मक प्रदर्शनों, शैक्षिक सामग्री और जागरूकता सामग्री के माध्यम से विभाग की डिजिटल परिवर्तन पहलों को भी प्रदर्शित करता है, जो पारदर्शिता, दक्षता और अनुपालन में सुगमता को प्रोत्साहन देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को उजागर करता है। जीएसटी और सीमा शुल्क पवेलियन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की पूरी अवधि (14-27 नवंबर) के दौरान आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। यह पहल नागरिक सशक्तिकरण, करदाताओं की सुविधा, अनुपालन में सुगमता और कुशल सेवा वितरण के प्रति सीबीआईसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम


ये खबरें भी पढ़िए

पूर्वोत्तर भारत में बाँस की संरचना बनाते कारीगरों का सांकेतिक दृश्य कारोबार

संस्कृति मंत्रालय ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में "क्रिएटिव इंडिया: कलेक्टिव पॉसिबिलिटीज" का आयोजन किया, एक साथ मिलकर भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए भागीदारों को आमंत्रित किया

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए सहयोगी मॉडल पर एक सम्मेलन "क्रिएटिव इंडिया: कलेक्टिव पॉसिबिलिटीज" का आयोजन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा उद्घाटन किए गए इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों, मंत्रालय के संस्थानों, उद्योग, परोपकार, रचनात्मक समुदाय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के प्रतिनिधियों ने य

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
शांत मछली बंदरगाह पर बचाव उपकरण तैयार करते तटीय स्वयंसेवक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य कारोबार

देश की नीली अर्थव्यवस्था को बढावा देने में द्वीपीय मत्स्य पालन की अहम भूमिका

देश में विशाल और विविधतापूर्ण समुद्री संसाधन उपलब्ध हैं। लगभग 11,099 कि.मी. लंबी तटरेखा और करीब 24 लाख वर्ग कि.मी. के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) से इन संसाधनों को व्यापक आधार मिलता है। देश के ईईजेड क्षेत्र में समुद्री मत्स्य पालन की अनुमानित क्षमता 58.6 लाख मीट्रिक टन है। यह क्षेत्र लगभग 50 लाख मछुआरों की आजीविका बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा, पोषण, रोजगार, आय स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
बैंक की खुली तिजोरी और भीतर का सुरक्षित कक्ष · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य कारोबार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डॉयचे बैंक एजी (विक्रेता) से भारत में अपनी शाखाओं के माध्यम से संचालित उसके रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार (लक्षित कारोबार) का चालू व्यवसाय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

    स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

    सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।