शिक्षा

सीसीआरएएस-सीएआरआई और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर, 2026 को एक सहयोगात्मक परियोजना शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना का शीर्षक “दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयुर्वेद में वर्णित औषधीय महत्व की वनस्पति विविधता का सूचीकरण” है। इस समझौता ज्ञापन पर दिल्ली विश्व

कंपन परीक्षण मेज पर इमारत के मॉडल का अध्ययन करते अभियंता · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two adult Japanese structural engineering researchers observe a small building model on an earthquake simulation test table in a bright university laboratory, realistic instruments and controlled experiment, no readable labels. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर, 2026 को एक सहयोगात्मक परियोजना शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना का शीर्षक “दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयुर्वेद में वर्णित औषधीय महत्व की वनस्पति विविधता का सूचीकरण” है।

इस समझौता ज्ञापन पर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस, नई दिल्ली स्थित कुलपति कार्यालय में सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. (वैद्य) रबिनारायण आचार्य और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के 250-300 एकड़ क्षेत्र में उपलब्ध औषधीय पौधों की विविधता का व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण, पहचान और संरक्षण करना है। इस पहल के माध्यम से परिसर की समृद्ध वनस्पति विरासत का अध्ययन करने और आयुर्वेद में वर्णित औषधीय महत्व वाली पादप प्रजातियों का दस्तावेजीकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

इस परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली प्रमुख गतिविधियों में व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण, औषधीय पादप प्रजातियों की पहचान और उनका दस्तावेजीकरण, हर्बेरियम नमूनों (पादप संग्रह नमूनों) की तैयारी तथा परिसर में क्यूआर कोड युक्त नाम-पट्टिकाएं लगाना शामिल है। इससे औषधीय पौधों की आसानी से पहचान करने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस परियोजना के अंतर्गत नॉर्थ कैंपस की औषधीय वनस्पतियों का दस्तावेजीकरण करने वाली चित्रों से युक्त एक सचित्र पुस्तक भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही वैज्ञानिक निष्कर्षों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए संयुक्त अनुसंधान प्रकाशन भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय की शैक्षणिक मामलों की डीन प्रो. के. रत्नाबली; दिल्ली के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) की निदेशक प्रो. (डॉ.) शोभा बागई; सीएआरआई, नई दिल्ली के प्रभारी निदेशक डॉ. हेमंत पाणिग्रही; सीएआरआई, नई दिल्ली की अनुसंधान अधिकारी एवं परियोजना की प्रधान अन्वेषक (पीआई) डॉ. साक्षी शर्मा; दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) में परियोजना के प्रधान अन्वेषक (पीआई) प्रो. (डॉ.) सुरेश कुमार तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. (डॉ.) वंदना भी उपस्थित थीं।

यह सहयोगात्मक पहल आयुर्वेद, जैव विविधता संरक्षण, औषधीय पादप अनुसंधान और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध औषधीय वनस्पति संपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा औषधीय पादप संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/केएस


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट से युक्त एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), केवीएस-संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। ये पहल केवीएस में प्रौद्योगिकी-सक्षम, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
कानून की लाइब्रेरी में पुस्तक पढ़ती वरिष्ठ महिला अधिवक्ता का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य। शिक्षा

आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
संपादक मूल नोट और स्रोत पन्ने से रिपोर्टर के छोटे दावे की जाँच करती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026, अंतिम परिणाम की घोषणा

निम्नलिखित सूचियां योग्यताक्रम में 243 (155 + 63 + 25) उम्मीदवारों की हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2026 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 162वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

    माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

     राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू: “मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक”

    माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य समृद्ध जनजातीय विरासत का उत्सव मनाना और जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    विशाखापत्तनम में 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 वैश्विक नीति-निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं एवं निवेशकों को एक साथ लाया 

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12 और 13 नवंबर, 2026 को 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ना: व्यापार, प्रौद्योगिकी, विश्वास एवं वैचारिक नेतृत्व” है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    किसान तक भारत कृषि सम्मेलन में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    आप सबको भी दीपावली के इस पावन पर्व की और छठी मैया का भी कार्यक्रम होने जा रहा है, उन सबके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सबको नमस्कार। इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ श्रीमान अरुण पुरी जी, इस कार्यक्रम में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, अन्नदाता साथी, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। सबसे पहले इस अभिनव प्रयास के लिए मैं इंडिया टुडे ग्रुप का हृदय से अभिनंदन करता हूं। जब देश ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारी उद्योग मंत्रालय  को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22  निविदाएं प्राप्त हुई

    भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सी पी पी) पोर्टल पर वैश्विक निविदाओं के तहत 10 गीगा वॉट क्षमता के लिए 22 निविदाएं मिली हैं। 10 गीगावॉट क्षमता ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण (जी एस एस एस ) एप्लीकेशन के लिए तय की गई है। यह राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल कार्यक्रम (एसीसी ) बैटरी भंडारण के तहत कुल लक्षित 50 गीगाव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।