शिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट से युक्त एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), केवीएस-संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। ये पहल केवीएस में प्रौद्योगिकी-सक्षम, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
two Indian adult college students learning with a tablet at a sunny courtyard table, notebooks and tea, realistic campus architecture, warm candid scene, screen shows only an indistinct photograph, no charts · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट से युक्त एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), केवीएस-संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। ये पहल केवीएस में प्रौद्योगिकी-सक्षम, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इन पहलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, केंद्रीय मंत्री ने केवीएस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इन पहलों की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने तथा सभी हितधारकों के बीच इनके व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। श्री जोशी ने सभी कक्षाओं और क्षेत्रों को शामिल करते हुए इन डिजिटल पहलों का प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय तक विस्तार सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने हितधारकों को निरंतर सीखने और सुधार की प्रक्रिया अपनाने, पहलों के परिणामों का नियमित आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार के क्षेत्रों की पहचान कर उन पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री जोशी ने सुझाव दिया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सहयोग से इस पहल का विस्तार केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से आगे बढ़ाकर संपूर्ण स्कूली शिक्षा व्यवस्था तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके। शिक्षकों के क्षमता निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए, उन्होंने पोर्टल में शिक्षकों के प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत आंकड़ों को शामिल करने का सुझाव दिया। इसमें शिक्षकों की प्रशिक्षण स्थिति, प्रशिक्षण संबंधी कमियां, पूर्व में प्राप्त प्रशिक्षण का रिकॉर्ड और आगामी प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का विवरण शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी जानकारियों को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करने से प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी और शिक्षकों को समय पर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार; डीओएसईएल की संयुक्‍त सचिव सुश्री प्राची पांडेय; केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्‍त श्री विकास गुप्‍ता और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित थे।

एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र

एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (samiksha.kvs.gov.in) छात्रों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यालयों के बुनियादी ढांचे और प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए रियल-टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध कराता है। इसका ‘समीक्षा’ एआई बॉट उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर कमियों की पहचान करता है तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों के सुझाव देता है जिससे समय पर निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

केवीएस-संवाद – पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल

केवीएस-संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल (samvaad.kvs.gov.in) के माध्यम से अभिभावक विद्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, शैक्षणिक परिणाम, शिक्षण संसाधनों और डिजिटल छात्र पहचान पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, अभिभावक छात्र एवं शिक्षक डायरी देख सकेंगे तथा बोनाफाइड प्रमाणपत्र, सीईए प्रमाणपत्र और छात्र अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस पहल से अभिभावक-शिक्षक संवाद को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कागजी कार्रवाई और विद्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी।

केवीएस एलुमनाई पोर्टल

केवीएस एलुमनाई पोर्टल (alumni.kvs.gov.in) पूर्व छात्रों को अपने विद्यालयों तथा पूर्व सहपाठियों से दोबारा जुड़ने, अपनी उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा करने तथा मेंटरशिप, करियर मार्गदर्शन और संस्थागत विकास में योगदान देने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।

केवीएस मुख्यालय के आईटी सेवा प्रकोष्ठ द्वारा इन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म को आंतरिक रूप से विकसित किया गया है। इनका उद्देश्य आवश्यक सूचनाओं और सेवाओं को एक क्लिक पर उपलब्ध कराना है, जिससे अभिभावकों, छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों के समय एवं प्रयास की बचत हो सके। ये डिजिटल पहल शैक्षिक सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने के प्रति केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/वाईबी


ये खबरें भी पढ़िए

कानून की लाइब्रेरी में पुस्तक पढ़ती वरिष्ठ महिला अधिवक्ता का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य। शिक्षा

आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
संपादक मूल नोट और स्रोत पन्ने से रिपोर्टर के छोटे दावे की जाँच करती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026, अंतिम परिणाम की घोषणा

निम्नलिखित सूचियां योग्यताक्रम में 243 (155 + 63 + 25) उम्मीदवारों की हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2026 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 162वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
Student reviews a marked exercise with a teacher · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026 में सेवा अभिलेखों के मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित सेवाओं की वर्ष 2020 की चयन सूची में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूचियाँ योग्यता क्रम में निम्नलिखित हैं:- श्रेणी | सेवाIV |

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

    केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    छठे विशेष अभियान के तहत आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा दिया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने छठे विशेष अभियान के दौरान अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल बेहतर बनाने संबंधी कई पहल कीं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक कचरे का संग्रह, जागरूकता गतिविधियां, कार्यालय परिसर की व्यवस्थित सफाई और रखरखाव, पुरानी फाइलों एवं अनुपयोगी कागज़ातो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।