भारत

संविधान दिवस 2026, 26 नवंबर को मनाया जाएगा

26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया जाएगा, ताकि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान के भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकरण की स्मृति में श्रद्धांजलि दी जा सके। यह दिवस 2015 से प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । संसदीय कार्य मंत्रालय संविधान दिवस के उत्सवों के हिस्से के रूप में, MyGov पोर्टल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना का 23 भाषाओं में ऑनलाइन पाठ (पठन) सु

कानून अध्ययन कक्ष में प्रशिक्षक फाइल के शीर्षक से आगे उसके खुले पन्ने पढ़ने को कहती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कानून अध्ययन कक्ष में प्रशिक्षक फाइल के शीर्षक से आगे उसके खुले पन्ने पढ़ने को कहती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया जाएगा, ताकि 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान के भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकरण की स्मृति में श्रद्धांजलि दी जा सके। यह दिवस 2015 से प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।

संसदीय कार्य मंत्रालय संविधान दिवस के उत्सवों के हिस्से के रूप में, MyGov पोर्टल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना का 23 भाषाओं में ऑनलाइन पाठ (पठन) सुविधा प्रदान कर रहा है, — जिनमें 22 अनुसूचित भाषाएँ और अंग्रेज़ी शामिल हैं। यह पहल देशभर के नागरिकों को प्रस्तावना पढ़ने और संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करने का अवसर प्रदान करेगी।

आम जनता, भारत सरकार के मंत्रालय/विभाग, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारें, शैक्षिक संस्थान, विद्यालय, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य संगठनों को निम्नलिखित मंच के माध्यम से इस पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है:

MyGov: https://pledge.mygov.in/constitution-day-2026/ — प्रस्तावना पढ़ें, प्रमाणपत्र प्राप्त करें और इसे सोशल मीडिया पर साझा करें।

18 से 26 नवंबर 2026 तक MyGov और MyBharat पोर्टलों के माध्यम से संविधान क्विज़ आयोजित किया जा रहा है, तथा 24 से 26 नवंबर 2026 तक सभी 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 786 जिलों में विकसित भारत युवा संवाद आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं की भागीदारी और उनकी संलग्नता को प्रोत्साहित किया जा सके।

इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों और उनके संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों, संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों तथा संस्थानों द्वारा देशभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संगोष्ठियाँ, वेबिनार, क्विज़, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, पोस्टर निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, वॉक, रन और अन्य सामुदायिक सहभागिता गतिविधियाँ शामिल हैं।

देश के शैक्षिक संस्थानों को भी विशेष प्रातःकालीन सभाएँ, चर्चाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि छात्रों को संविधान के निर्माण और इसकी प्रमुख विशेषताओं से परिचित कराया जा सके।

नागरिकों, युवाओं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से उत्सवों को जड़ स्तर तक विस्तारित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संविधान और इसके महत्व को समझाने के लिए डिजिटल मंचों और सामुदायिक आधारित पहलों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियाँ भी की जा रही हैं।

संविधान दिवस भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों और मूल्यों पर विचार करने तथा इसके आदर्शों के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर प्रदान करता है। यह आयोजन संवैधानिक जागरूकता को बढ़ाने, जिम्मेदार नागरिकता को प्रोत्साहित करने और राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है।

नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और छात्रों को संविधान दिवस की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।