राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम स

जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम संहिताओं एवं उनके अंतर्गत बनाए गए नियमों के संबंध में नियोक्ताओं, मानव संसाधन (एचआर), विधि एवं वित्त क्षेत्र के पेशेवरों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। इसके साथ ही श्रम सुधारों, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता और संस्थागत क्षमता को मजबूत करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय और संबंधित हितधारकों की भागीदारी को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निदेशक श्री एस.आर. दत्ता ने की। वहीं, मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नागदा के उपाध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एस.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने सह-अध्यक्षता की। कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) [सीएलसी (सी)] तथा श्रम कल्याण महानिदेशालय (डीजीएलडब्‍ल्‍यू) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों तथा विधि, मानव संसाधन और वित्त क्षेत्र के 150 से अधिक भागीदार भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को श्रम संहिताओं, नियोक्ताओं के दायित्वों तथा भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इन सत्रों में वैधानिक दायित्वों और अनुपालन संबंधी जिम्मेदारियों के बारे में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। इसके अतिरिक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और श्रम कल्याण महानिदेशालय (डीजीएलडब्‍ल्‍यू) के प्रतिनिधियों ने क्रमशः प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) पर सत्र आयोजित किए।

श्रम संहिताओं एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में नियोक्ताओं और अनुपालन संबंधी कार्य करने वाले पेशेवरों की सहायता के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘नियोक्ताओं के लिए अनुपालन पुस्तिका’ तथा ‘अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का संकलन’ भी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए तथा श्रम संहिताओं, अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं और सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी हासिल की।

केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर इस कार्यक्रम ने श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनकी बेहतर समझ विकसित करने और विभिन्न हितधारकों के बीच सहभागिता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे श्रम संहिताओं को प्रभावी ढंग से अपनाने और लागू करने के प्रयासों को भी बल मिला।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय पहल उस संवेदनशीलता की भावना को दर्शाती है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनका

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश व सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 5 नवंबर, 2026 को देवास, मध्य प्रदेश में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक सम

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा; “मैं अपने वीर सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।