राज्य

ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक सम

सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों पर टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है। फिर इसे उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है ताकि टीएसपी अपनी सेवाओं में सुधार करें।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग वाले परिवेशों में, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के जमीनी स्तर के प्रदर्शन को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह की ड्राइव टेस्टिंग में, सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। इसमें कई एडवांस्ड टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और एडवांस्ड सॉफ़्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके इन सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से, महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 के बीच ड्राइव टेस्ट कराए। इनमें शहर में 346.1 किमी की सिटी ड्राइव, 11 हॉटस्पॉट लोकेशन, 7.6 किमी का वॉक टेस्ट और राजमार्ग पर 131.8 किमी की ड्राइव शामिल थी। ये टेस्ट ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु की देख-रेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दौरान उस दिन और समय पर संबंधित क्षेत्रों या मार्गों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार, निम्नांकित मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूट का एक सारांश प्रस्तुत करता है, जिसमें सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं:-

प्रमुख मापदंडों का आकलन

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल शक्ति से कम देखने को मिली।
  2. वॉइस सर्विसेज: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
  3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान कितनी कॉल साइलेंस इंस्टेंस हुईं।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।

रत्नागिरी जिले में प्रमुख मापदंडों के अनुसार समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को संक्षेप में नीचे दिया गया है:-

1. रत्नागिरी जिला

  • ) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 5692/33673, बीएसएनएल के लिए 1484/40900, आरजेआईएल के लिए 1184/42801 और वीआईएल के लिए 4823/38305 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
  • ) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 15/301, बीएसएनएल के लिए 32/338, आरजेआईएल के लिए 10/387 और वीआईएल के लिए 12/339 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
  • ) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से > 3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 15/282, बीएसएनएल के लिए 11/310, आरजेआईएल के लिए 23/355 और वीआईएल के लिए 6/306 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
  • ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 113.81 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.42 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 17.46 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.62 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुई कॉल और कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।

2. हाईवे ड्राइव– रत्नागिरी से कोल्हापुर

  • ) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 333/11280, बीएसएनएल के लिए 381/11135, आरजेआईएल के लिए 100/11954 और वीआईएल के लिए 185/11656 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ख) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 6/56, बीएसएनएल के लिए 14/57, आरजेआईएल के लिए 2/59 और वीआईएल के लिए 7/62 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से >3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 3/55, बीएसएनएल के लिए 1/59, आरजेआईएल के लिए 6/62 और वीआईएल के लिए 1/61 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 124.67 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.77 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 269.13 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 53.05 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 19.77 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.57 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 12.27 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 14.17 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुई कॉल और कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है:-

क) शहर - सिटी ड्राइव में कवर किए गए क्षेत्र देवले, कोसुंब, नवाडी, कुरधुंडा, हथखंबा, मिर्जोल, जकादेवी, जयगढ़, उंडी, गणपतिपुले, बसानी, तिलक अली, भट्ये, पूर्णगढ़, आदिवरे, राजापुर, दासुर, सतावली, लांजा, पुनास और नाचणे आदि हैं।

ख) राजमार्ग- तेली आली, कारवांचिवाड़ी, नाणीज, कोंडगांव, अंबा, मलकापुर, बंबावडे और केरले आदि

ग) हॉटस्पॉट- स्थिर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को जानने के लिए, कवर किए गए हॉटस्पॉट स्थान- भट्ये बीच, जिला कलेक्टर कार्यालय (रत्नागिरी), लांजा एसटी बस स्टैंड/ मेन टाउन सेंटर, राजापुर सरकारी अस्पताल, राजापुर एसटी बस स्टैंड, रत्नादुर्ग किला/भगवती किला, रत्नागिरी मछली बाजार और मछुआरा डॉकिंग स्टेशन, रत्नागिरी एसटी बस स्टैंड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय (रत्नागिरी), थीबा पॉइंट, और जिला परिषद (रत्नागिरी) है।

घ) वॉक टेस्ट - 08 और 11 सितंबर 2026 को गणपतिपुले बीच, राजापुर मार्केट एरिया, रत्नागिरी मेन मार्केट और रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर वॉक टेस्ट किए गए।

आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उनके स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए साझा किया गया है। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.bengaluru@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है, या ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

****

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय पहल उस संवेदनशीलता की भावना को दर्शाती है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनका

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश व सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 5 नवंबर, 2026 को देवास, मध्य प्रदेश में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा; “मैं अपने वीर सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।