भारत

दिल्ली में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

His Excellency, Secretary General of the SCO, भारत के संस्कृति मंत्री, भारत सरकार के अन्य मंत्रीगण, SCO कंट्रीज के सभी Ministers, Ambassadors, High Commissioners, Dignitaries, Distinguished स्कॉलर्स, eminent artists, esteemed guests, देवियों और सज्जनों। ये पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं भारत में आए सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं, आप सबका अभिनंदन करता हूं। एक ऐसे समय में, जब दुनिया में

समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

His Excellency, Secretary General of the SCO, भारत के संस्कृति मंत्री, भारत सरकार के अन्य मंत्रीगण, SCO कंट्रीज के सभी Ministers, Ambassadors, High Commissioners, Dignitaries, Distinguished स्कॉलर्स, eminent artists, esteemed guests, देवियों और सज्जनों।

ये पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं भारत में आए सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं, आप सबका अभिनंदन करता हूं। एक ऐसे समय में, जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर डिस्कशन हावी है, हम भारत में सिविलाइजेशनल कनेक्ट पर डायलॉग कर रहे हैं। ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सबसे मजबूत गारंटी कल्चरल कनेक्ट ही होती है। इसलिए, आज के इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।

साथियों,

कुछ महीनों पहले ही शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किए हैं। बीते वर्षों में SCO ने सिक्योरिटी, इकोनॉमी और कनेक्टिविटी में सहयोग काफी बढ़ाया है। ऐसे में कल्चरल और सिविलाइजेशनल को-ऑपरेशन विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देगा। मुझे विश्वास है, इस फोरम से नए ideas सामने आएंगे, कल्चरल को-ऑपरेशन के नए अवसर बनेंगे, और हमारे shared civilizational experiences दुनिया को एकजुट करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

Friends,

इस वक्त हम दिल्ली के पुराने किले में हैं, ये पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है, इसका इतिहास जितना आकर्षक है, उतना ही fascinating गाथाएं भी इसका हिस्सा है। आपने शायद इसके बारे में यहां पढ़ा और सुना भी होगा, विद्वानों के मुताबिक इस किले का इतिहास हजारों वर्ष पूर्व महाभारत काल तक जाता है। इतने प्राचीन स्थान पर भव्य कल्चरल परफॉर्मेंसेस, वेद मंत्रों का ऊर्जा से भरा पाठ, बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति, हनुमान जी की यात्रा, इसमें भारत की संस्कृति के दर्शन भी हो रहे थे और मानवता के लिए प्रेम और एकता का संदेश भी था।

ये भाव, ये विचार, ये शिक्षाएं, ये जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही यूनिवर्सल भी हैं। Geo-political सीमाओं से परे, ये हमें सहज ही एक-दूसरे से जोड़ देती है। यही इस समिट का उद्देश्य भी है और यही आज समय की मांग भी है। मैं आशा करता हूं, आप सब इस आयोजन को एंजॉय भी करेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाकर एक नई परंपरा की नींव भी रखेंगे। एक ऐसी परंपरा जिसके लिए भविष्य आप सबको याद करेगा।

आज दुनिया में international collaboration और people-to-people connect की बहुत चर्चा होती है। ये एक ऐसी approach है, जिसे हम सभी के पूर्वजों ने सदियों तक समृद्ध किया था। करीब पांच हजार साल पहले सिंधु घाटी की सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच trade relations थे। बाद में, दूसरे व्यापार मार्गों ने इस संपर्क को एक नया विस्तार भी दिया। भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के अनेक क्षेत्र इन प्राचीन trade networks से जुड़े। इन रास्तों पर व्यापारियों के साथ scholars का, यात्रियों और बौद्ध भिक्षुओं का आना-जाना होता था। इन यात्राओं से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का आदान-प्रदान हुआ। गांधार और मध्य एशिया से होते हुए बौद्ध ग्रंथों के विचार चीन तक पहुंचे। कुचा और दुनहुआंग जैसे स्थान इस यात्रा के महत्वपूर्ण केंद्र बने। चीन से फाह्यान, ह्वेनसांग और इत्सिंग जैसे विद्वान भारत आए। उन्होंने यहां की ज्ञान परंपराओं का अध्ययन किया और उन्हें अपने देश तक पहुंचाया। नालंदा जैसे विश्वविद्यालय भी इस knowledge exchange के centres बने। मध्य एशिया के कुचा में जन्मे कुमारजीव जैसे विद्वानों ने बौद्ध ग्रंथों का चीनी भाषा में अनुवाद किया। इसी तरह, मानव और सभ्यता समृद्ध और विकसित होती ही गई। मैं समझता हूं, साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन civilizational dialogues ने दुनिया के विचार बदले हैं, वैचारिक समृद्धि को ताकत दी है। इसलिए, SCO Civilizational Summit केवल एक ceremonial platform नहीं है, ये विश्व को दिशा देने का एक मंच बन सकता है।

साथियों,

जब knowledge एक जगह से दूसरी जगह travel करती है, उसको जो व्यक्त करने का तरीका बदल सकता है, लेकिन उसका प्रभाव, उसकी भूमिका नहीं बदलती है। ज्ञान जिस भी स्वरूप में होता है, प्रकाश ही फैलाता है। और इसका एक बड़ा महत्वपूर्ण example भारत का पंचतंत्र है। इसकी कहानियां फारसी और फिर अरबी में पहुंचीं। कलीला व दिमना के रूप में इन कहानियों ने एक नया रूप लिया और पीढ़ियों तक अमर हो गईं। इसी तरह, भारत से रामायण जब दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंची, तो उसने उन्हीं आदर्शों को बल दिया। कंबोडिया में रीमकेर के रूप में रामकथा ने वहां की स्थानीय संस्कृति, Performing Arts और Literature में अपनी जगह बनाई है।

Friends,

ये Cross-Cultural Exchange साइंस और मैथ्स के क्षेत्र में भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के विचार बगदाद तक पहुंचे। वहां अल-ख्वारिज्मी जैसे विद्वानों ने गणित के ज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

साथियों,

Architecture में और म्यूजिक में भी इस साझा यात्रा के अनेक प्रमाण मिलते हैं। मध्य एशिया की मकाम और भारत की राग परंपराओं के बीच गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। सूफी विचारों और संगीत परंपराओं ने भारत में कव्वाली के विकास को समृद्ध किया। मध्य एशिया के समरकंद और हेरात की Garden Traditions ने भारत में चारबाग शैली को प्रभावित किया। ये exchange आज भी फ्री फ्लो चलता रहे, उसके लिए इस समिट की, ऐसे initiatives की भूमिका बहुत अहम हो जाती है।

साथियों,

आज हमारे पास पहले से भी कहीं ज्यादा अवसर हैं। 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी ने दुनिया में Cultural Connectivity की नई संभावनाएं पैदा की हैं। जिन रास्तों पर कभी हमारे पूर्वजों को महीनों यात्रा करनी पड़ती थी, आज उन्हीं देशों के लोग कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। Digital Platforms ने Knowledge Sharing, Cultural Exchange और International Collaboration के, उसको पहले से और आसान बना दिया है। SCO के देशों को इन नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

साथियों,

आप सभी सम्मानित अतिथियों के बीच आज इस दिशा में मेरे कुछ सुझाव भी हैं। हमारे देशों के Museums, Libraries और Archives में हजारों वर्षों की अनमोल विरासत सुरक्षित है। प्राचीन Manuscripts, दुर्लभ ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज और कलाकृतियां, हमारे जुड़ाव के अनेक पहलुओं को सामने लाती हैं। आज Technology की मदद से इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के बहुत अच्छे अवसर बने हैं। हम प्राचीन ग्रंथों के Digitisation और Translation में सहयोग कर सकते हैं। Joint Research Projects के माध्यम से हम अपने इस साझा इतिहास के नए पहलुओं को सामने ला सकते हैं। इससे दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा एक युवा, दूसरे देश की Cultural Heritage को कहीं बेहतर तरीके से समझ सकेगा।

साथियों,

हमारी अनेक महान रचनाएं आज भी सीमित भाषाओं में उपलब्ध हैं। AI की मदद से इनके Translation को नई गति दी जा सकती है। आज हमारे पास पहले से ज्यादा साधन हैं, तो हमें इनका पूरा उपयोग भी करना चाहिए।

साथियों,

Cultural Exchange के ऐसे कितने ही और अवसर हैं, जिन पर हमें ध्यान देना होगा। जैसे कि हमारे देशों के म्यूजियम और Cultural Institutions, Joint Exhibitions आयोजित कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी और Research Institutions के बीच स्कॉलर्स और रिसर्चर्स को, उनके Exchange Programmes को बढ़ावा दिया जा सकता है। कल्चरल टूरिज्म भी हमारे सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन सकता है। सिल्क रूट्स और बौद्ध विरासत से जुड़े अनेक ऐतिहासिक स्थल हमारे देशों में मौजूद हैं। हम इन स्थानों को जोड़कर हेरिटेज सर्किट्स और सांस्कृतिक मार्ग विकसित करने की संभावनाएं तलाश सकते हैं। इसी तरह, Joint Cultural Festivals और Artists' Exchanges इससे हमारी कला और सांस्कृतिक परंपराएं नए लोगों तक पहुंच सकती हैं। मेरा विश्वास है कि ऐसे प्रयासों से हमारे नागरिकों को एक-दूसरे की संस्कृति को और करीब से जानने-समझने के अवसर मिलेंगे।

साथियों,

आज हम जिस सिविलाइजेशनल डायलॉग को आगे बढ़ा रहे हैं, आने वाले दशकों में उसे नई ऊंचाई तक ले जाने की जिम्मेदारी हमारे युवाओं की है। आज की युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी से जुड़ी है, वो दुनिया को बेहतर तरीके से समझना चाहती है। हमें अपने युवाओं को एक-दूसरे की Languages, Literature और Cultural Traditions से जुड़ने के अधिक अवसर देने होंगे। हमारे युवा आर्टिस्ट, लेखक और फिल्ममेकर्स, डिजिटल मीडिया और दूसरे क्रिएटिव प्लेटफॉर्म्स के जरिए हमारी साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं। हमें स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी इन प्रयासों से जोड़ना ही होगा।

Friends,

भारत में जब हम कोई पूजा या अनुष्ठान भी करते हैं, तो भी अंत में हम प्रार्थना करते हैं- प्राणियों में सद्भावना हो! विश्व का कल्याण हो! क्योंकि, हमारी संस्कृति ने हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सीख दी है। यानी, ये पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इसलिए, हमारे यहाँ अपने कल्याण की इच्छा विश्व कल्याण के भाव में ही रची-बसी रहती है। हम आपसी सद्भाव को ही global wellbeing का बेस मानते हैं।

Friends,

आपसी सद्भाव के लिए सबसे जरूरी होता- आपसी विश्वास! और, आपसी विश्वास तब पैदा होता है, जब हम अपने बीच कुछ shared महसूस करते हैं। इसलिए, आज आवश्यकता है, हम इस बात पर फोकस करें कि हमारे बीच क्या कुछ shared है! और मैं भारत के अनुभवों से कह सकता हूँ, जब हम ये उदार दृष्टि अपनाते हैं तो, हमारी विविधता ही हमारी एकता का आधार बन जाती है। इसीलिए, हम भारत में इतनी भिन्न-भिन्न भाषाओं, जीवनशैलियों और परम्पराओं के बावजूद इतनी गहराई से जुड़े हैं। भारत में हम diversity को accept करते हैं, हम diversity को सेलिब्रेट करते हैं। ये प्रेरणा हमें हमारे उन वेदों से मिलती है, जिनका पाठ हम अभी आरंभ में सुन रहे थे।

साथियों,

हमारे वेद कहते हैं- संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्। अर्थात, हम साथ चलें, आपस में संवाद करें और हमारे विचारों में सामंजस्य हो। इसी भावना के साथ, मैं एक बार फिर, पहले SCO Civilisational Dialogue Forum की, और ये प्रथम है, इसका महत्व है, आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं आप सभी को सफल और सार्थक Discussions के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

नमस्कार।

*****

MJPS/SS/KP/RK


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक भवन की पहुँच व्यवस्था पर चर्चा करते नागरिक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें आईआईटीएफ (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप ने 60.78 लाख रुपये से अधिक की संचयी बिक्री दर्ज की

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से लगातार उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी संचयी बिक्री 19 नवंबर, 2026 तक 60.78 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बिक्री में यह निरंतर वृद्धि भारत के पारंपरिक शिल्प कौशल, स्वदेशी उत्पादों, विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता प्रतिभा और देश भर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत का क्रिटिकल मिनरल अभियान घरेलू और विदेशी, दोनों स्रोतों से खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है: श्री केशव चंद्र, सचिव, खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय और फिक्की की ओर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सीमित प्रतिभागियों की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने भूवैज्ञानिक अन्वेषण, जिम्मेदार खनन, उन्नत प्रसंस्करण, अनुसंधान, रीसाइक्लिंग और तकनीक-आधारित प्रशासन व्यवस्था के माध्यम से इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के सुधार एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं होगा

    कल, यानी 21 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ***** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    नई दिल्ली के जखीरा स्थित एचआईएल भूखंड की ई-नीलामी हेतु एनएलएमसी ने भुगतान संबंधी संरचना में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड से संबंधित 5.119 एकड़ के प्रमुख बिना स्वामित्व वाले भूखंड की ई-नीलामी हेतु जारी प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) में शुद्धिपत्र संख्या 3 जारी की है। यह भूखंड नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, जखीरा, नई दिल्ली में स्थित है। लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।