भारत

उपराष्ट्रपति ने वाराणसी में पांचवें काशी तमिल संगमम का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पांचवें काशी तमिल संगमम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर तिरुक्कुरल के 50 भाषाओं में अनुवादित संस्करण जारी किए। इनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच हजारों वर्षों से सभ्यतागत,

मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पांचवें काशी तमिल संगमम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर तिरुक्कुरल के 50 भाषाओं में अनुवादित संस्करण जारी किए। इनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच हजारों वर्षों से सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन का विषय 'तिरुक्कुरल का अध्ययन करें' रखा गया है। इसका उद्देश्य तिरुक्कुरल की शाश्वत शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों को विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाना है। उपराष्ट्रपति ने तिरुक्कुरल को जीवन का सार्वभौमिक मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि इसमें समानता, मानवता और सदाचार का संदेश दिया गया है। यह भाषा, क्षेत्र और देश की सीमाओं से परे है। उन्होंने लोगों से इसकी शिक्षाओं का अध्ययन करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि तिरुक्कुरल का 50 भाषाओं में अनुवाद होना तमिल भाषा और साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने याद दिलाया कि काशी तमिल संगमम के पहले संस्करण में तिरुक्कुरल का 13 भाषाओं में प्रकाशन किया गया था, जबकि दूसरे संस्करण में 16 अन्य भाषाओं में इसका अनुवाद किया गया। पांचवें संस्करण में 50 भाषाओं में इसकी उपलब्धता तमिल साहित्यिक विरासत को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत की प्राचीन सभ्यतागत और सांस्कृतिक एकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन काल से ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है। यह तमिलनाडु और काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक परंपराओं को एक मंच पर लाता है।

श्री जोशी ने तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को सीखने और उन्हें जीवन में अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तिरुक्कुरल में नैतिक जीवन, सुशासन, मानवीय संबंधों और नैतिक मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख दी गई है। उन्होंने बताया कि इस पहल को एक हजार 330 से अधिक संस्थानों में आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी तिरुक्कुरल की शाश्वत शिक्षाओं से जुड़ सकें और इस विषय पर आगे अध्ययन तथा शोध कर सकें। उन्होंने काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण में शामिल होने लेने के लिए तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इन प्रतिनिधियों में समाज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, मीडिया कर्मी और अन्य पेशेवर शामिल हैं। उन्होंने इस संस्करण में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिए जाने का भी उल्लेख किया।

केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन को सफल बनाने और इसमें शामिल प्रतिनिधियों के लिए सार्थक अनुभव सुनिश्चित करने में आईआईटी मद्रास, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मीडिया से काशी तमिल संगमम का संदेश देशभर के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की एकता उसकी साझा परंपराओं, आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का उत्सव है, जहां विभिन्न भाषाएं और परंपराएं साझा सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ती हैं।

श्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु और काशी के बीच ऐतिहासिक तथा आध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए तेनकासी, महर्षि अगस्त्य, आदि शंकराचार्य, कुमारगुरुपरार और सुब्रमण्यम भारती से जुड़ी परंपराओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक संबंध पीढ़ियों से भारत की सभ्यतागत एकता को मजबूत करने वाले गहरे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि संगमम का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से लोगों के दिलों को जोड़ना और राष्ट्रीय एकता के बंधन को मजबूत करना है। उन्होंने दोहराया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने और साझा राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र और हंसराज विश्वकर्मा, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी, आध्यात्मिक गुरु, विद्वान, तमिलनाडु से आए प्रतिनिधि, विद्यार्थी और लोग उपस्थित थे।

पांचवां काशी तमिल संगमम 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय, आईआईटी मद्रास, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से किया जा रहा है।

#Watch #LIVE: Inauguration of Kashi Tamil Sangamam 5.0 from Namo Ghat, Varanasi. #KashiTamilSangamam5 https://t.co/5gpqNfRmUJ

— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) November 28, 2026

From the sacred Ganga of Kashi to the timeless wisdom of the Thirukkural, the bonds between Kashi and Tamil Nadu reflect the civilisational unity of Bharat. Addressed the inaugural ceremony of #KashiTamilSangamam 5.0 in the august presence of Hon’ble Vice President Shri @VPIndia C.P. Radhakrishnan ji and Hon’ble Chief Minister of Uttar Pradesh Shri @myogiadityanath ji, along with eminent scholars, academicians and delegates. Inspired by Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji’s vision of #EkBharatShreshthaBharat, this edition, themed 'Thirukkural Payilvom – Thirukkural Abhyas Karen', brings together nearly 1,400 delegates from Tamil Nadu and students from 1,380 Higher Education Institutions. With its 1,330 couplets on ethics, governance and human values, Thirukkural's timeless wisdom is being taken to wider audiences through books in 50 languages. These efforts, alongside student engagement initiatives, advance the vision of #NEP2020 by bringing India's rich knowledge traditions and linguistic heritage into mainstream education. KTS 5.0 thus strengthens the connection between India's civilisational heritage and the aspirations of a culturally rooted, knowledge-driven #ViksitBharat.

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 28, 2026

काशी की पवित्र गंगा से लेकर तिरुक्कुरल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा तक, काशी और तमिलनाडु के बीच का संबंध भारत की साझा सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-विरासत का प्रतीक रहा है। आज #KashiTamilSangamam 5.0 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अनेक विद्वान, शिक्षाविद् और प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की #EkBharatShreshthaBharat की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए, इस संस्करण की थीम 'तिरुक्कुरल पयिल्वोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें' रखी गई है। इस आयोजन में तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिनिधि और देशभर के 1,380 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं। तिरुक्कुरल के 1,330 दोहों में समाहित नैतिकता, सुशासन और मानवीय मूल्यों की शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। इन अमूल्य विचारों को 50 भाषाओं में पुस्तकों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने की पहल इस ज्ञान-परंपरा को और व्यापक बनाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से उन्हें भारत की समृद्ध ज्ञान-विरासत से जोड़ने का प्रयास #NEP2020 की भावना को साकार करता है। #KTS 5.0 हमारी गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ते हुए सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान-आधारित #ViksitBharat के संकल्प को और सशक्त कर रहा है। ಕಾಶಿಯ ಪವಿತ್ರ ಗಂಗೆಯಿಂದ ತಿರುಕ್ಕುರಳ್‌ನ ಕಾಲಾತೀತ ಜ್ಞಾನದವರೆಗೆ, ಕಾಶಿ ಮತ್ತು ತಮಿಳುನಾಡಿನ ನಡುವಿನ ಬಾಂಧವ್ಯವು ಭಾರತದ ನಾಗರಿಕತೆಯ ಏಕತೆಯನ್ನು ಪ್ರತಿಬಿಂಬಿಸುತ್ತದೆ. ಗೌರವಾನ್ವಿತ ಉಪರಾಷ್ಟ್ರಪತಿ ಶ್ರೀ @VPIndia ಸಿ.ಪಿ. ರಾಧಾಕೃಷ್ಣನ್ ಮತ್ತು ಉತ್ತರ ಪ್ರದೇಶದ ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ ಶ್ರೀ @myogiadityanath ಅವರ ಘನ ಉಪಸ್ಥಿತಿಯಲ್ಲಿ, ಖ್ಯಾತ ವಿದ್ವಾಂಸರು, ಶಿಕ್ಷಣ ತಜ್ಞರು ಮತ್ತು ಪ್ರತಿನಿಧಿಗಳೊಂದಿಗೆ #KashiTamilSangamam 5.0 ಉದ್ಘಾಟನಾ ಸಮಾರಂಭವನ್ನು ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಮಾತನಾಡಿದೆನು. ಗೌರವಾನ್ವಿತ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಶ್ರೀ @narendramodi ಅವರ #EkBharatShreshthaBharat ದೂರದೃಷ್ಟಿಯಿಂದ ಪ್ರೇರಿತವಾದ ಈ ಸಂಗಮವು ' ತಿರುಕ್ಕುರಳ್ ಪಯಿಲ್ವೋಮ್ – ತಿರುಕ್ಕುರಳ್ ಅಭ್ಯಾಸ್ ಕರೇನ್ (ತಿರುಕ್ಕುರಳ್ ಅಭ್ಯಾಸ ಮಾಡೋಣ) ಎಂಬ ಧ್ಯೇಯದೊಂದಿಗೆ ಆಯೋಜಿಸಲಾಗಿದೆ. ಈ ಸಂಗಮವು ತಮಿಳುನಾಡಿನ ಸುಮಾರು 1,400 ಪ್ರತಿನಿಧಿಗಳು ಹಾಗೂ 1,380 ಉನ್ನತ ಶಿಕ್ಷಣ ಸಂಸ್ಥೆಗಳ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳನ್ನು ಒಗ್ಗೂಡಿಸಿದೆ. ನೀತಿಶಾಸ್ತ್ರ, ಆಡಳಿತ ಮತ್ತು ಮಾನವೀಯ ಮೌಲ್ಯಗಳ ಕುರಿತಾದ 1,330 ದ್ವಿಪದಿಗಳನ್ನು ಒಳಗೊಂಡಿರುವ ತಿರುಕ್ಕುರಳ್‌ನ ಕಾಲಾತೀತ ಜ್ಞಾನವನ್ನು 50 ಭಾಷೆಗಳ ಪುಸ್ತಕಗಳ ಮೂಲಕ ಹೆಚ್ಚಿನ ಓದುಗರಿಗೆ ತಲುಪಿಸಲಾಗುತ್ತಿದೆ. ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳ ಪಾಲ್ಗೊಳ್ಳುವಿಕೆಯ ಉಪಕ್ರಮಗಳ ಜೊತೆಗೆ ಈ ಪ್ರಯತ್ನಗಳು, ಭಾರತದ ಶ್ರೀಮಂತ ಜ್ಞಾನ ಪರಂಪರೆ ಮತ್ತು ಭಾಷಾ ವೈವಿಧ್ಯತೆಯನ್ನು ಮುಖ್ಯವಾಹಿನಿಯ ಶಿಕ್ಷಣಕ್ಕೆ ತರುವ ಮೂಲಕ #NEP2020 ರ ಆಶಯವನ್ನು ಬಲಪಡಿಸುತ್ತಿದೆ. ಹೀಗೆ #KashiTamilSangamam 5.0 ಭಾರತದ ನಾಗರಿಕತೆಯ ಪರಂಪರೆ ಮತ್ತು ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕವಾಗಿ ಬೇರೂರಿರುವ, ಜ್ಞಾನಾಧಾರಿತ #ViksitBharat ಆಶಯಗಳ ನಡುವಿನ ಬಾಂಧವ್ಯವನ್ನು ಮತ್ತಷ್ಟು ಬಲಪಡಿಸುತ್ತದೆ. @VPIndia

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 28, 2026

युवाओं का उत्साह, जिज्ञासा और नए विचार ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं! काशी तमिल संगमम 5.0 के दौरान तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों के साथ संवाद करना एक बेहद सुखद और समृद्ध अनुभव रहा। उनकी बातचीत, हँसी और सीखने के साझा पलों में उनकी जिज्ञासा, नए विचारों और उत्साह की झलक देखने को मिली। इन युवा प्रतिभाओं का उत्साह और सीखने की ललक इस विश्वास को और मजबूत करती है कि भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत को नई सोच और नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ನಮ್ಮ ಯುವಶಕ್ತಿ ಯಾವಾಗಲೂ ನಮಗೆ ಸ್ಫೂರ್ತಿ ನೀಡುತ್ತದೆ! ಕಾಶಿ ತಮಿಳು ಸಂಗಮಂ 5.0 ನಲ್ಲಿ ತಮಿಳುನಾಡಿನ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳೊಂದಿಗೆ ಮಾತನಾಡಿದ್ದು ತುಂಬಾ ಖುಷಿ ಮತ್ತು ಒಳ್ಳೆಯ ಅನುಭವ ನೀಡಿತು. ಅವರ ಮಾತು, ನಗು ಮತ್ತು ಕಲಿಕೆಯ ಕ್ಷಣಗಳಲ್ಲಿ ಅವರ ಕುತೂಹಲ, ಹೊಸ ಆಲೋಚನೆಗಳು ಮತ್ತು ಉತ್ಸಾಹ ಎದ್ದು ಕಾಣುತ್ತಿತ್ತು. ಭಾರತದ ಶ್ರೀಮಂತ ಸಂಸ್ಕೃತಿ ಮತ್ತು ಪರಂಪರೆಯು ಇಂದಿನ ಯುವಜನರ ಮೂಲಕ ಹೊಸ ರೂಪ ಪಡೆದು ಮುಂದುವರಿಯುತ್ತಿದೆ ಎಂಬುದನ್ನು ಈ ಯುವ ಮನಸ್ಸುಗಳ ಉತ್ಸಾಹ ಮತ್ತೊಮ್ಮೆ ಸಾಬೀತುಪಡಿಸಿದೆ. Our Yuva Shakti never fails to inspire! Interacting with students from Tamil Nadu at Kashi Tamil Sangamam 5.0 was a truly enriching experience. Their conversations, laughter and shared moments of learning brought out their curiosity, fresh perspectives and enthusiasm. The enthusiasm and curiosity of these young minds reaffirmed that India's rich civilisational legacy continues to find new meaning and expression through its youth. #KashiTamilSangamam5

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 28, 2026

.......................

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय परिवेश में योग और स्वास्थ्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
Teacher welcomes a returning learner with materials · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
लैपटॉप और पुस्तकों के साथ चर्चा करते तीन पाठक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।