भारत

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, पत्रकार एवं लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan unveiled the life-size bronze statue of Late Shri Jawaharlal Darda Ji at Priyadarshini Cooperative Spinning and Weav

मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, पत्रकार एवं लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan unveiled the life-size bronze statue of Late Shri Jawaharlal Darda Ji at Priyadarshini Cooperative Spinning and Weaving Mill in Yavatmal, Maharashtra today. Paying rich tributes to Babuji, the Vice-President recalled his remarkable contributions as a freedom fighter, statesman, journalist and visionary leader, and his lifelong commitment to public service, rural development and the welfare of society. He noted that Babuji’s ideals and legacy continue to inspire generations.

— Vice-President of India (@VPIndia) November 25, 2026

इससे पूर्व उपराष्ट्रपति ने यवतमाल स्थित प्रेरणा स्थल का दौरा किया और स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा को पुष्पांजलि अर्पित की।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan visited Prerna Sthal in Yavatmal, Maharashtra today, and offered floral tributes to freedom fighter, journalist and Lokmat founder Late Shri Jawaharlal Darda ji. Paying homage he remembered Shri Darda ji’s enduring legacy and significant contributions to India’s freedom movement, journalism and public service.

— Vice-President of India (@VPIndia) November 25, 2026

उपराष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबूजी के जीवन को देशभक्ति, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण की एक उल्लेखनीय यात्रा बताया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम, विशेष रूप से वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी बाबूजी ने राजनेता, जनप्रतिनिधि, मंत्री और पत्रकार के रूप में राष्ट्र की सेवा जारी रखी। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में उनके योगदान को भी रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय श्री दरड़ा ने उद्योग, ऊर्जा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और सहकारिता सहित अनेक सेक्टरों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 1993 की उनकी ऐतिहासिक औद्योगिक नीति का उल्लेख किया, जिसने महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने यवतमाल में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना में बाबूजी के योगदान को भी याद किया, जो प्रत्येक क्षेत्र तक विकास के अवसर पहुंचाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ग्रामीण विकास के प्रति बाबूजी के विजन को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी कपास की खेती, वस्त्र निर्माण, रोजगार सृजन और ग्रामीण समृद्धि के बीच महत्वपूर्ण संबंध का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रही इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए किसानों, सहकारी सदस्यों, प्रबंधन और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसानों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वस्त्र क्षेत्र से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बढ़ते अवसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने वस्त्र निर्यात के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशा व्यक्त की। साथ ही, इस क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए मिलों, मशीनरी, बुनाई, रंगाई और छपाई सुविधाओं के आधुनिकीकरण का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जैसी महान विभूतियों के माध्यम से भारत के राष्ट्रीय जीवन में महाराष्ट्र के विशिष्ट योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान, संवैधानिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में इन महान विभूतियों का योगदान आज भी पूरे देश को प्रेरित करता है।

बाबूजी के आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने सभी हितधारकों से सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ करने, किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत में रोजगार के सार्थक अवसर सृजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की विरासत समावेशी विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को निरंतर प्रेरित करती रहनी चाहिए।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा; महाराष्ट्र के वस्त्र एवं उच्च तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल, मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री श्री संजय राठौड़, लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. विजय दरड़ा, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकमत मीडिया समूह के प्रधान संपादक श्री राजेंद्र दरड़ा, प्रियदर्शिनी सहकारी स्पिनिंग मिल लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री कीर्ति गांधी, दरड़ा परिवार के सदस्य, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, किसान, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एचबी


ये खबरें भी पढ़िए

An Indian adult community researcher compares two physical sets of interview notes with a female mentor: one comes from one family and the other from several library visitors. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सेवा काउंटर पर टोकन समझाती कर्मचारी, व्यवस्थित कतार और बैठे वरिष्ठ नागरिक का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भारत ने 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार जीता

    भारत ने 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' (बिएनाले आर्ट 2026) की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी ('बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन') के लिए 'विज़िटर्स लायन' (Visitors’ Lion) पुरस्कार जीता है। वेनिस बिएनाले को प्रायः कला जगत का ‘ओलिंपिक' कहा जाता है। 'ला बिएनाले डि वेनेज़िया' ने आज जनता की पसंद के आधार पर 'विज़िटर्स लायन' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस परिणाम पर, 'ला बिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की

    ग्रामीण जल क्षेत्र में रोजगार के उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण को तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(एमएसडीई) के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय(डीजीटी) ने आज जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(डीडीडब्ल्यूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित एक बहुआयामी मंच है, जिसका उद्देश्य सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। यह मंच परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उनके लाभ को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने श्री बी.एल. वर्मा के साथ मिलकर डिजिटल शासन और समावेशी कल्याणकारी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया

    तकनीक-आधारित शासन को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'समावेश' (सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

    श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।