भारत

45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है।

यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है।

संचयी बिक्री में 17 नवंबर, 2026 तक दर्ज ₹29.56 लाख से लगभग 51 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, एक ही दिन में लगभग ₹14.99 लाख की अतिरिक्त बिक्री हुई है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय स्वदेशी शिल्प कौशल को बढ़ावा देने, पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत@2047 के विज़न के अनुरूप एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता रहा है।

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर, 2026 तक कुल बिक्री ₹5.50 लाख दर्ज की गई थी, जो अब आठ गुना से भी अधिक बढ़ गई है। यह वृद्धि उपभोक्ताओं के निरंतर समर्थन, स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग और प्रतिभागी कारीगरों व उद्यमियों के लिए आर्थिक अवसरों के विस्तार को प्रतिबिंबित करती है।

आईटीपीओ के भूतल पर हॉल नंबर 5 में स्थित मंत्रालय का मंडप, भारत की विविध कलात्मक परंपराओं, स्वदेशी कौशल और उद्यमशीलता की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत मंच बन गया है। साथ ही, यह पारंपरिक कारीगरों और उपभोक्ताओं के बीच सीधे संवाद को भी सुविधाजनक बनाता है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 राज्यों के 130 से अधिक कारीगर इस व्यापार मेले में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मंत्रालय के तीन प्रमुख निगमों - राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेडीसी) - के माध्यम से यहाँ हिस्सा ले रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि बिक्री में लगातार हो रही वृद्धि दर्शाती है कि पारंपरिक शिल्प कौशल में उद्यमशीलता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका सृजन को बढ़ावा देने की अपार क्षमता है।

उन्होंने बताया कि इस मंडप में पारंपरिक हथकरघा, बारीक नक्काशी वाले हस्तशिल्प, हाथ से बने आभूषण, वस्त्र, जूते-चप्पल, हस्तनिर्मित वस्तुएं और अन्य स्वदेशी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। ये उत्पाद देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट कलात्मक पहचान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि आईआईटीएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में भाग लेने से कारीगरों को न केवल सीधे बिक्री करने का मौका मिलता है, बल्कि इससे उनके उत्पादों की पहुंच बढ़ती है, वे उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझ पाते हैं, अपना व्यावसायिक नेटवर्क बना सकते हैं और बाजार के नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय के तीन शीर्ष निगमों की भागीदारी यह दिखाती है कि वे बाजार से जुड़ाव मजबूत करने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और वंचित व हाशिए पर रहने वाले समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत से प्रेरित होकर, मंत्रालय अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, सफाई मित्रों और विमुक्त, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों के लिए आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को लगातार बढ़ावा दे रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आईआईटीएफ 2026 में मंत्रालय की भागीदारी का एक मुख्य आकर्षण 'ट्यूलिप' (पारंपरिक कारीगर उत्थान आजीविका कार्यक्रम) ब्रांड को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक अलग बाज़ार पहचान बनाना और घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं के बीच उनकी मान्यता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाट में आयोजित 'शिल्प समागम मेला' के दौरान, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'ट्यूलिप' पहल की शुरुआत की थी।

अधिकारी ने बताया कि 'ट्यूलिप' ब्रांड को बढ़ावा देने के ज़रिए, मंत्रालय का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प कौशल और आज के बाजार की जरूरतों के बीच की खाई को पाटना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, उद्यमशीलता की क्षमताओं को मज़बूत करना और कारीगरों के लिए आय के स्थायी अवसर पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय का मंडप आगंतुकों को भारत की विविध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को जानने, कारीगरों से सीधे बातचीत करने और असली, स्वदेशी व हाथ से बने उत्पादों को खरीदकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

13 नवंबर 2026 को शुरू हुआ 45वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 व्यापार, वाणिज्य, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करता है, जो अलग-अलग पृष्ठभूमि के उत्पादकों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
कम डेटा वाला बैठक विकल्प चुनती काल्पनिक प्रतिभागी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।