बिहार

बिहार के पटना में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया जाएगा; इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ और डेयरी एवं पशुधन से जुड़ी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाएगा। इस समारोह में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशु

बिहार के ग्रामीण खेती और आजीविका का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
a Bihar farmer and adult daughter examining a vegetable crop beside a village dirt path, low brick homes and palms, early winter morning mist, natural colors, hopeful everyday livelihood · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाएगा।

इस समारोह में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल; और बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्यपालन एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नंद किशोर राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026’ प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र से जुड़े सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है। ये पुरस्कार स्वदेशी गाय एवं भैंस की नस्लों को बढ़ावा देने तथा उनके संरक्षण, डेयरी विकास को मजबूत करने और पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे: स्वदेशी गाय/भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (गैर-एनईआर), सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (गैर-एनईआर) और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन (गैर- एनईआर)। इसके अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) और हिमालयी राज्यों के विजेताओं को प्रत्येक श्रेणी में विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान डेयरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इनमें ‘राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम’ (एनपीडीडी) के तहत डेयरी सहकारी समितियों के लिए स्वीकृत ‘डेटा प्रोसेसिंग और दूध संग्रहण इकाइयों’ (डीपीएमसीयू) का वितरण; पटना स्थित वीपीएमयू और मुजफ्फरपुर स्थित टीआईएमयूएल में ‘मिनरल मिक्सचर प्लांट’ का लोकार्पण; और समस्तीपुर स्थित ‘मिथिला मिल्क यूनियन’ (एमएमयू) में ‘एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ (ईटीपी) का लोकार्पण जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इन पहलों से दूध की खरीद, गुणवत्ता जांच, पशुओं के पोषण और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ डेयरी संचालन को मजबूती मिलेगी।

इस कार्यक्रम में पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में ‘नमस्ते इंडिया’ के 2 एलएलपीडी (2 लाख लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस संयंत्र को ‘पशुपालन अवसंरचना विकास कोष’ (एएचआईडीएफ) के तहत मिली सहायता से स्थापित किया गया है। इसके अलावा, 'पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम' (एलएचडीसीपी) के अंतर्गत स्वीकृत पशु चिकित्सा औषधि बिक्री केन्द्रों के लिए प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिससे पशु चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और मजबूत हो सकेगी।

इस समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल भी शुरू की जाएंगी। इनमें डेयरी सहकारी समितियों तथा दुग्ध उत्पादक संगठनों (एमपीओ) की रेटिंग एवं ग्रेडिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और रेटिंग एवं ग्रेडिंग प्रक्रिया के लिए एक ऑनलाइन आवेदन वेब पोर्टल शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना और डेयरी सहकारी समितियों एवं उत्पादक संगठनों के प्रदर्शन को बेहतर करना है।

‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में भारत के पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के लिए ‘जलवायु-अनुकूल रोडमैप’ का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसमें एक उत्पादक, टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र बनाने से संबंधित एक रणनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा दी गई है।

इस कार्यक्रम के दौरान ‘बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स (बीएएचएस) 2026’ भी जारी किया जाएगा। यह प्रकाशन 1 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 की अवधि में किए गए ‘इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे’ के आधार पर पशुधन क्षेत्र से जुड़े व्यापक आंकड़े प्रस्तुत करता है। इसमें दूध, अंडे, मांस और ऊन जैसे प्रमुख पशुधन उत्पादों के उत्पादन के अनुमान के साथ-साथ राज्य-वार उत्पादन के आंकड़े और प्रति व्यक्ति उपलब्धता की जानकारी दी गई है। ये आंकड़े साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण, संबंधित क्षेत्र की योजना बनाने और सोच-समझकर निर्णय लेने के क्रम में एक महत्वपूर्ण आधार का काम करते हैं।

प्रगतिशील डेयरी किसानों के साथ एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जो बातचीत करने और अनुभवों के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करेगा। इस सत्र में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने में प्रगतिशील डेयरी किसानों के अनुभवों, सर्वोत्तम कार्यपद्धतियों, नवाचारों और योगदानों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, यह सत्र ज्ञान साझा करने में मदद करेगा और डेयरी के विकास में अधिक लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

इस अवसर पर ‘सुधा’ ब्रांड की मखाना खीर और रबड़ी को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, ‘सुधा’ ब्रांड के बिक्री केन्द्रों की चाबियां भी सौंपी जाएंगी। इसका उद्देश्य मूल्य-वर्धित डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देना और इन उत्पादों के लिए बाजार की पहुंच का विस्तार करना है।

‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ में देशभर के पशुपालक किसानों, दुग्ध संघों, डेयरी सहकारी समितियों और अन्य हितधारकों की भागीदारी देखने को मिलेगी। यह आयोजन डेयरी किसानों एवं संबंधित हितधारकों के योगदानों को मान्यता देने, प्रमुख विकास कार्यों एवं पहलों को प्रदर्शित करने और एक मजबूत, समावेशी तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पशुपालन एवं डेयरी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देता है। यह आयोजन डेयरी क्षेत्र में टिकाऊ एवं समावेशी विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ-साथ ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी जताता है।

****

पीके/केसी/आरटी/आर


ये खबरें भी पढ़िए

Facilitator helps a family update a contact address · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

डीजीजीआई पटना जोनल यूनिट ने तंबाकू सेक्टर में ₹88 करोड़ से ज़्यादा के जीएसटी रिफंड फ्रॉड का पता लगाया; ₹150 करोड़ से ज़्यादा कीमत की सिगरेट बैन की गईं

तंबाकू सेक्टर में टैक्स चोरी रोकने की अपनी लगातार कोशिशों को जारी रखते हुए, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की पटना ज़ोनल यूनिट ने एक ऐसे सिंडिकेट का पता लगाया है जो जीएसटी रिफंड का फ्रॉड करने में शामिल था। जांच से पता चला है कि सिंडिकेट शेल एंटिटीज़ के एक नेटवर्क के ज़रिए काम कर रहा था, जो ब्रांडेड सिगरेट के डीलरों से बिना असली सामान की रसीद के इनवॉइस हासिल करते थे, जिससे सें

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
बिहार के ग्रामीण खेती और आजीविका का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

बिहार के पटना में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया गया; इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ और डेयरी तथा पशुधन से जुड़ी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया। इस समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के माननीय डेयरी, मत्स्यपालन एवं पशु संसाधन मंत्री

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
सीमा चिह्न के पास स्थान पहचानते सर्वेक्षक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने बिहार के पश्चिम चंपारण में भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19 किलोग्राम से अधिक हाथी दांत जब्त किए; चार व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 19.39 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के पास की गई। इस मामले में हाथी दांत के अवैध व्यापार में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, डीआरआई अधिकारि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।