बिहार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने बिहार के पश्चिम चंपारण में भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19 किलोग्राम से अधिक हाथी दांत जब्त किए; चार व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 19.39 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के पास की गई। इस मामले में हाथी दांत के अवैध व्यापार में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, डीआरआई अधिकारि

सीमा चिह्न के पास स्थान पहचानते सर्वेक्षक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सीमा चिह्न के पास स्थान पहचानते सर्वेक्षक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 19.39 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के पास की गई। इस मामले में हाथी दांत के अवैध व्यापार में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने बिहार राज्य पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कल दो दोपहिया वाहनों पर सवार चार व्यक्तियों को रोका। इनमें से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास एक बैग था, जिसमें हाथी दांत होने का संदेह था। संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और अधिकारियों का विरोध भी किया, लेकिन उन्हें सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। बैग की जांच करने पर उसमें से 19.39 किलोग्राम हाथी दांत बरामद हुआ, जिसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया।

हाथियों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के अंतर्गत संरक्षित किया गया है तथा इन्हें वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन के परिशिष्ट-I में भी सूचीबद्ध किया गया है। भारतीय कानून के अंतर्गत हाथी दांत का व्यापार प्रतिबंधित है। इसकी अवैध तस्करी हाथियों के संरक्षण और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से वन्यजीवों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा संरक्षित प्रजातियों के अवैध व्यापार में शामिल नेटवर्क को नष्ट करने के प्रति डीआरआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसएस/जीआरएस


ये खबरें भी पढ़िए

Facilitator helps a family update a contact address · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

डीजीजीआई पटना जोनल यूनिट ने तंबाकू सेक्टर में ₹88 करोड़ से ज़्यादा के जीएसटी रिफंड फ्रॉड का पता लगाया; ₹150 करोड़ से ज़्यादा कीमत की सिगरेट बैन की गईं

तंबाकू सेक्टर में टैक्स चोरी रोकने की अपनी लगातार कोशिशों को जारी रखते हुए, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की पटना ज़ोनल यूनिट ने एक ऐसे सिंडिकेट का पता लगाया है जो जीएसटी रिफंड का फ्रॉड करने में शामिल था। जांच से पता चला है कि सिंडिकेट शेल एंटिटीज़ के एक नेटवर्क के ज़रिए काम कर रहा था, जो ब्रांडेड सिगरेट के डीलरों से बिना असली सामान की रसीद के इनवॉइस हासिल करते थे, जिससे सें

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
बिहार के ग्रामीण खेती और आजीविका का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

बिहार के पटना में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया गया; इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ और डेयरी तथा पशुधन से जुड़ी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया। इस समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के माननीय डेयरी, मत्स्यपालन एवं पशु संसाधन मंत्री

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
बिहार के ग्रामीण खेती और आजीविका का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य बिहार

बिहार के पटना में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया जाएगा; इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ और डेयरी एवं पशुधन से जुड़ी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाएगा। इस समारोह में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशु

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।