भारत

भारत ने पेरिस समझौते के अंतर्गत दूसरे 'ग्लोबल स्टॉकटेक' (जीएसटी-2) को खुला, पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने का आह्वान किया; अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप 31 में जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए जवाबदेही तय करने पर बल दिया

अंताल्या (तुर्किये), 18 नवंबर, 2026 केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने पेरिस समझौते के अंतर्गत दूसरे 'ग्लोबल स्टॉकटेक' (जीएसटी-2) को खुली, पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सर्वोत्तम उपलब्ध विज्ञान और समानता पर आधारित होनी चाहिए, और जलवायु कार्रवाई के सभी पहलुओं में संतुलित परिणाम देने वाली होनी चाहिए। श्री यादव

नेटवर्क उपकरणों के पास रखे डिजिटल भुगतान उपकरण और फोन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
नेटवर्क उपकरणों के पास रखे डिजिटल भुगतान उपकरण और फोन · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

अंताल्या (तुर्किये), 18 नवंबर, 2026

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने पेरिस समझौते के अंतर्गत दूसरे 'ग्लोबल स्टॉकटेक' (जीएसटी-2) को खुली, पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सर्वोत्तम उपलब्ध विज्ञान और समानता पर आधारित होनी चाहिए, और जलवायु कार्रवाई के सभी पहलुओं में संतुलित परिणाम देने वाली होनी चाहिए।

श्री यादव ने अंताल्या (तुर्किये) में UNFCCC COP31 के दौरान दूसरे 'ग्लोबल स्टॉकटेक' पर आयोजित उच्च-स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि जीएसटी को पेरिस समझौते और इसके कार्यान्वयन पर व्यापक (360-डिग्री) दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, जिसमें उपलब्धियों और मौजूदा कमियों—दोनों का जायजा लिया जाए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह प्रक्रिया समानता, 'साझी लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं' (सीबीडीआर-आरसी) के सिद्धांतों से निर्देशित होनी चाहिए, जिसमें विकसित देश अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व करें।

श्री यादव ने इस बात पर बल दिया कि दूसरा जीएसटी प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति का आकलन करने का अवसर प्रदान करता है। इन क्षेत्रों में अद्यतन 'राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान' (एनडीसी), द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट, अनुच्छेद 6 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सहयोग, अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य और 'न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र' शामिल हैं। उन्होंने आईपीसीसी की रिपोर्टों के साथ-साथ वैज्ञानिक आकलन और रिपोर्टों—विशेष रूप से विकासशील देशों से आने वाली रिपोर्टों—को मान्यता देने के महत्व पर भी बल दिया।

मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जीएसटी-2 (दूसरा ग्लोबल स्टॉकटेक) में इस बात की जांच होनी चाहिए कि जलवायु कार्रवाई में प्रगति के बावजूद, दुनिया आने वाले वर्षों में 1.5°C तापमान वृद्धि की सीमा को पार करने के जोखिम में क्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समाधान-केंद्रित परिणामों की आवश्यकता है, जो देशों को अपने एनडीसी (राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान) को अपडेट करने में मार्गदर्शन दे सकें और कार्यान्वयन के साधनों - विशेष रूप से जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण - में मौजूद कमियों को दूर कर सकें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इन क्षेत्रों में वास्तविक परिणाम विकसित देशों के दायित्वों और जिम्मेदारियों की तुलना में बहुत कम रहे हैं।

अपने संबोधन के समापन पर, श्री यादव ने भारत की यह आशा प्रकट की कि दूसरा ग्लोबल स्टॉकटेक सफलतापूर्वक संपन्न होगा और वैश्विक जलवायु कार्रवाई तथा इसके कार्यान्वयन का संतुलित मूल्यांकन प्रस्तुत करेगा।

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके /डीए


ये खबरें भी पढ़िए

गाँव से शहर तक दूध की आपूर्ति जोड़ते कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Shopkeeper updates a small inventory display · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

    डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री 19 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' विषय पर आयोजित विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 18-19 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल होंगे, जो सामाजिक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा की उपस्थिति में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।