भारत

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा की उपस्थिति में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। स

अस्पताल कक्ष तैयार करते भारतीय नर्सिंग पेशेवरों का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 25 वर्षों की समर्पित सेवा पूरी करने पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है और चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की देखभाल तथा स्वास्थ्य पेशेवरों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की स्वास्थ्य अवसंरचना में बहुत प्रगति हुई है जिसमें पिछले 12 वर्षों में 12 नए एम्स की स्थापना भी शामिल है।

चिकित्सा पेशे से जुड़ी जिम्मेदारियों की बात करते हुए उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मेडिकल डिग्री केवल एक शैक्षणिक योग्यता नहीं है बल्कि मानवता के प्रति जीवन भर का संकल्प है। उन्होंने स्नातक होने वाले डॉक्टरों को याद दिलाया कि चिकित्सा विज्ञान एवं तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति होने के बावजूद एक डॉक्टर और मरीज के बीच मानवीय संवेदना एवं करुणापूर्ण संबंध का कोई विकल्प नहीं है। उपराष्ट्रपति ने उनसे आग्रह किया कि वे पेशेवर नैतिकता के उच्चतम मानकों का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि हर मरीज के साथ गरिमा, करुणा एवं सम्मान के साथ व्यवहार करें, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति या सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और हर व्यक्ति समान एवं मानवीय व्यवहार प्राप्त करने का हकदार है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के लक्ष्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता है इसलिए देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत एवं समान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का होना अनिवार्य है। उन्होंने स्नातक होने वाले डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता और समाज सेवा के माध्यम से इस राष्ट्रीय लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

युवा स्नातक डॉक्टरों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के बीच डॉक्टरों को एक विशेष सम्मान प्राप्त है क्योंकि उनके पेशे के साथ लोगों का अटूट भरोसा और बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी होती है। उन्होंने स्नातकों से कहा कि वे इस सम्मान को एक विशेषाधिकार एवं जिम्मेदारी दोनों के रूप में देखें; वे हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्र को रखें और समाज के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करें। उन्होंने स्नातकों से यह भी आग्रह किया कि वे मादक पदार्थों से दूर रहें, मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और दूसरे लोगों को भी एक स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने इसे एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया जो वर्षों के समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपनी चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने पर युवा स्नातक डॉक्टरों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से स्नातक होना बड़े गौरव की बात है क्योंकि यह संस्थान बेहतरीन क्लिनिकल अनुभव, सीखने के विविध अवसर और पेशेवर अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है लेकिन चिकित्सा पेशे में आना एक ऐसा विशेषाधिकार है जिसके साथ समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने स्नातकों से आग्रह किया कि वे पूरी लगन, करुणा एवं ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाए और अपने पेशेवर ज्ञान एवं कौशल को मानवता की सेवा में समर्पित करें।

श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में आए उल्लेखनीय बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश ने चिकित्सा शिक्षा अवसंरचना एवं संस्थागत क्षमता दोनों के विस्तार में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के अंत तक भारत में केवल एक एम्स था जबकि वर्तमान में देश में 23 एम्स हैं। इसी तरह मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 863 हो गई है और अगले पांच वर्षों में 75,000 और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है।

श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से चिकित्सा शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के संबंध में की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए 75,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें बढ़ाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि 2029 तक यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। पिछले एक दशक में हुए विस्तार पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटों की संख्या लगभग 51,000 से बढ़कर 1.43 लाख हो गई है जबकि पोस्टग्रेजुएट सीटों की संख्या लगभग 31,000 से बढ़कर 91,000 हो गई है।

श्री नड्डा ने जोर देकर कहा कि चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ शैक्षणिक एवं संस्थागत मानकों को बनाए रखने पर भी उतना ही ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि क्षमता बढ़ाने के लिए गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2025 में, प्रत्येक अतिरिक्त अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीट के लिए 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत कुल 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे 10,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें तैयार की जा सकेंगी।

अपने संबोधन को समाप्त करते हुए श्री नड्डा ने स्नातक छात्रों को याद दिलाया कि उनकी उपलब्धियां केवल उनके अपने प्रयासों का परिणाम नहीं हैं बल्कि इनमें उनके माता-पिता, परिवार और व्यापक समाज के त्याग, प्रोत्साहन एवं सहयोग का भी योगदान है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस सामूहिक योगदान को हमेशा ध्यान में रखें और निस्वार्थ सेवा, अपने पेशेवर कार्यों में उत्कृष्टता, तथा स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के रूप में अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाते हुए समाज को कुछ वापस दें।

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संस्थान की 25 वर्षों की शानदार यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह संस्थान चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा के बेहतरीन तालमेल का प्रतीक है जहां शिक्षा और सेवा हमेशा से ही इसके आधार मूल्यों का केंद्र रही हैं। चिकित्सा पेशे को परिभाषित करने वाले मूल्यों पर बल देते हुए उन्होंने स्नातक होने वाले छात्रों से आग्रह किया कि वे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखें और मरीजों की देखभाल के प्रति समर्पण, करुणा एवं दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को पूरा करें।

समारोह के दौरान, माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की वार्षिक रिपोर्ट तथा रजत जयंती स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने “मादक पदार्थों को ना” कहने की शपथ भी दिलाई जिससे नशा-मुक्त समाज का संदेश को और मजबूती मिली।

इसके पश्चात, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) गीतिका खन्ना ने शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों एवं प्रगति पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान कुल 423 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 265 पोस्टग्रेजुएट और सुपर स्पेशियलिटी छात्र तथा 158 अंडरग्रेजुएट छात्र शामिल थे। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को ध्यान में रखते हुए 46 मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए गए; इनमें 29 पोस्टग्रेजुएट/सुपर स्पेशियलिटी छात्र और 17 अंडरग्रेजुएट छात्र शामिल थे।

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 25 वर्ष पूरे हुए

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की स्थापना 2001 में हुई। इसने चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए 25 वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में, इस संस्थान ने अपनी शैक्षणिक एवं क्लिनिकल क्षमताओं को मजबूत करते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित 8वां दीक्षांत समारोह, स्नातक होने वाले छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव है। साथ ही, यह चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं रोगी देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, स्नातक होने वाले डॉक्टर एवं विशिष्ट अतिथि एकत्रित हुए। इसका उद्देश्य स्नातक बैच की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाना और चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संस्थान की 25 वर्षों की सेवा को याद करना है।

इस अवसर पर डॉ लवनीश जी कृष्णा, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा (डीजीएचएस), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय; वीएमएमसी और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना भी उपस्थित थीं।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
कम डेटा वाला बैठक विकल्प चुनती काल्पनिक प्रतिभागी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।