भारत

भारत और नॉर्वे ने सतत निर्माण के लिए औद्योगिक अपशिष्ट को संसाधनों में बदलने हेतु संयुक्त प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर चर्चा की

भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सिंटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर 10 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘सीमेंट एवं निर्माण क्षेत्र में अपशिष्ट से संसाधन समाधान’ विषय पर भारत-नॉर्वे संवाद का आयोजन किया। इस संवाद में सीएसआईआर की विभिन्न प्रयोगशालाओं, सिंटेफ (एसआईएनटीईएफ), नियामक प्राधिकरणों तथा सीमेंट एवं निर्माण उद्योगों के प्र

भोपाल के घर में साथी रखे हुए साफ कप और बाकी कपड़ों का काम एक नोट से जाँचते हैं · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
भोपाल के घर में साथी रखे हुए साफ कप और बाकी कपड़ों का काम एक नोट से जाँचते हैं · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सिंटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर 10 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘सीमेंट एवं निर्माण क्षेत्र में अपशिष्ट से संसाधन समाधान’ विषय पर भारत-नॉर्वे संवाद का आयोजन किया। इस संवाद में सीएसआईआर की विभिन्न प्रयोगशालाओं, सिंटेफ (एसआईएनटीईएफ), नियामक प्राधिकरणों तथा सीमेंट एवं निर्माण उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य सतत अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों की पुनर्प्राप्ति के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण तलाशना था।

यह संवाद अत्यंत सामयिक था और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा नॉर्वे के प्रधानमंत्री श्री जोनास गाहर स्टोर की मई में हुई नॉर्वे यात्रा के दौरान निर्धारित परिकल्पना के अनुरूप था। इस यात्रा के दौरान भारत-नॉर्वे संबंधों को हरित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था, जिसके केंद्र में चक्रीय अर्थव्यवस्था, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को रखा गया है। संवाद का शुभारंभ सीएसआईआर-सीबीआरआई के प्रो. एसके सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों और विशिष्ट प्रतिभागियों का स्वागत किया।

उद्घाटन सत्र को सीएसआईआर मुख्यालय में आईएसटीएडी के प्रमुख डॉ. रमा स्वामी बंसल, राष्ट्रीय राजधानी स्थित रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास के डॉ. अरविन गाडगिल, नॉर्वे के सिंटेफ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. केरे हेल्गे कार्स्टेंसन और सीएसआईआर-सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। चर्चा के दौरान सीएसआईआर की विभिन्न प्रयोगशालाओं, सिंटेफ और औद्योगिक भागीदारों की सहभागिता से प्रौद्योगिकी-उन्मुख संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर भारत-नॉर्वे सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही अनुसंधान के निष्कर्षों को व्यावहारिक और व्यापक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधानों में परिवर्तित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने रैखिक अर्थव्यवस्था से चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण और निर्माण एवं औद्योगिक अपशिष्ट को मूल्यवान संसाधनों में बदलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट, इस्पात स्लैग, फ्लाई ऐश, रेड मड तथा अन्य औद्योगिक अवशेषों के संभावित उपयोगों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों, मानकीकरण, आर्थिक व्यवहार्यता और बाजार में स्वीकार्यता से जुड़ी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

“पीओपी और खतरनाक अपशिष्ट का सुरक्षित विनाश” विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र का नेतृत्व सिंटेफ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. केरे हेल्गे कार्स्टेंसन और सीएसआईआर-नीरी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने किया। इस सत्र में स्थायी जैविक प्रदूषकों (पीओपी), डीडीटी और पीसीबी से दूषित सामग्रियों सहित उपयुक्त खतरनाक अपशिष्ट के पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित उपचार के लिए सीमेंट भट्ठियों में सह-प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सीएसआईआर-नीरी ने स्टॉकहोम अभिसमय के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप तैयार की गई भारत की राष्ट्रीय कार्यान्वयन योजना, वर्ष 2025 के निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट नियमों तथा संबंधित विनियमों और पूर्व से मौजूद पीओपी अपशिष्ट की सूची प्रस्तुत की। वहीं, सिंटेफ द्वारा प्रस्तुत अंतरराष्ट्रीय अनुभवों में नियंत्रित उच्च तापमान की परिस्थितियों में खतरनाक कार्बनिक प्रदूषकों को नष्ट करने तथा पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के स्थान पर अपशिष्ट से प्राप्त वैकल्पिक ईंधन के उपयोग में सीमेंट भट्ठियों की क्षमता को रेखांकित किया गया। चर्चा में उपयुक्त तकनीकी प्रोटोकॉल, नियंत्रित औद्योगिक परीक्षणों, उत्सर्जन की निगरानी और नियामकीय अनुपालन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

सीएसआईआर-सीआरआरआई और सीएसआईआर-एएमपीआरआई की अनुसंधान पहलों में फ्लाई ऐश, कॉपर स्लैग, रेड मड, प्लास्टिक अपशिष्ट, स्टील ग्रिट और अन्य औद्योगिक उप-उत्पादों के सड़क निर्माण, जियोपॉलिमर कंक्रीट, विशेष प्रकार के एग्रीगेट और मूल्यवर्धित निर्माण उत्पादों में उपयोग की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। सीएसआईआर-नीरी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने खतरनाक अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन एवं निपटान से जुड़ी चुनौतियों और आवश्यक प्रौद्योगिकियों पर भी चर्चा की।

सिंटेफ के डॉ. क्रिस्टियन जॉन एंगेल्सन के नेतृत्व में आयोजित निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट पुनर्चक्रण पर केंद्रित विशेष सत्र में पुनर्चक्रित एग्रीगेट से निर्मित निर्माण उत्पादों, मोबाइल पुनर्चक्रण इकाइयों और अशुद्धियों को हटाने के लिए उन्नत प्रसंस्करण तकनीकों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर प्रकाश डाला गया। सीएसआईआर-सीबीआरआई के प्रो. एसके सिंह ने ‘निर्माण कार्यों में स्लैग और अन्य उप-उत्पादों का उपयोग’ विषय पर प्रस्तुति दी। इसमें निर्माण सामग्री के रूप में इनके संभावित उपयोगों तथा औद्योगिक अपशिष्ट के सतत उपयोग के महत्व को रेखांकित किया गया।

इस संवाद में भविष्य में सहयोग के लिए कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की गई। इनमें भारत-नॉर्वे के बीच दो से तीन संयुक्त अनुसंधान प्रस्ताव विकसित करना, खतरनाक अपशिष्ट के उपचार के लिए पायलट स्तर पर प्रदर्शन परियोजनाएं शुरू करना, डीडीटी और पीसीबी से दूषित अपशिष्ट के निपटान के लिए तकनीकी दिशा-निर्देश तैयार करना, अपशिष्ट से निर्मित निर्माण सामग्रियों के विकास को आगे बढ़ाना तथा उद्योग एवं शिक्षाविदों के बीच साझेदारी को मजबूत करना शामिल है।

कार्यक्रम का समापन द्विपक्षीय अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को सुदृढ़ करने, चक्रीय निर्माण कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने तथा सीमेंट एवं निर्माण क्षेत्रों को सतत और संसाधन-कुशल बनाने की दिशा में परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

***

पीके/केसी/आरटी/पीसी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

समुद्रतट, गाँव और पवन ऊर्जा का सिनेमैटिक भारतीय सांकेतिक दृश्य भारत

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
जिला प्रयोगशाला में पेयजल के नमूनों की जाँच करती तकनीशियन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

    विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के मऊ में मेफेड्रोन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन, पूर्ववर्ती रसायन और प्रयोगशाला के उपकरण जब्त किए; ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई। सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई औ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

    वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

    जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।